FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....

  Updated : November 27, 2025 02:18 PM

DESK NEWS

  अपराध

नीमच। जिला लोक अभियोजक कार्यालय मिडिया प्रभारी एडवोकेट अली असगर ने बताया घटना इस प्रकार है कि दिनांक 02.02.2019 को चेनसिंह सोलंकी थाना जीरन पर सउनि के पद पर पदस्थ था। उक्त दिनांक को दिनांक को उसे विश्वसनीय मुखबिर ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि" ग्राम कुचड़ोद तरफ से एक व्यक्ति सिल्वर कलर की मारूति स्विफ्ट डिजायर जिस पर आर.जे. 24 सी.ए. 4622 की नंबर प्लेट लगी है, में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हुआ है को लेकर आने वाला है, उक्त डोडाचूरा को मल्हारगढ़ तरम्फ से भरकर राजस्थान की तरफ किसी तस्कर को देने जाने वाला है, यदि तत्काल दबिश दी जाये तो सफलता मिल सकती है। जिस पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु सउनि चेनसिंह मय फार्स एवं शासकीय वाहन से रवाना होकर कुचडोद रोड बालाजी टकरी पहुंचा। जहां शासकीय वाहन को साइड मे खडा कर हमराही फोर्स छिपकर देखते थोड़ी देर बाद कुचडोद की तरफ से एक सिल्वर रंग की कार आती दिखी जिसे रोकने के लिये घेराबंदी की संदिग्ध वाहन चालक 200 फिट दूर गाडी रोककर गाडी उतरकर भाग गया जिसके पिछे जप्तीकर्ता चेनसिंह व हमराही फोर्स द्वारा पीछा किया, वाहन चालक फसलो की आड़ में पूर्व दिशा की ओर भाग गया। संदिग्ध वाहन मुखबिर के बताये हूलिये का था। तत्पश्चात् उक्त वाहन की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के कट्टो में कुल 120 किलोग्राम डोडाचूरा भरा होना पाया गया। दौराने गिरफ्तार आरोपी शिवराम से जप्तशुदा मादक पदार्थ डोडाचुरा के संबंध में पुछताछ करते आरोपी शिवराम द्वारा जप्तशुदा वाहन मे मादक पदार्थ डोडाचुरा लाकर राजस्थान बेचने जाना बताया गया। तत्पश्चात् संपूर्ण विवेचना उपरांत गिरफ्तार आरोपी शिवराम के विरूद्ध अपराध धारा 8/15,25 एनडीपीएस एक्ट का सिद्ध; पाया जाने से आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय श्रीमान नीमच के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसका प्रकरण 17/22 पर दर्ज होकर उक्त प्रकरण में समस्त महत्वपूर्ण अभियोजन साक्ष्य लोक अभियोजक द्वारा करायी गई। जिसपर माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय एनडीपीएस कोर्ट नीमच के न्यायाधीश श्रीमान जितेन्द्रकुमार बाजोलिया द्वारा दिनांक 25.11.2025 को आरोपी शिवराम पिता वेनाराम, जाति देवासी उम्र 35 वर्ष, निवासी केलवाद, थाना बागडीनगर जिला पाली राजस्थान को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,00,000/- रू. के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । प्रकरण में म०प्र० शासन कि ओर से प्रभावी पेरवी जिला लोक अभियोजक नीमच श्री चंचल बाहेती द्वारा की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भरी पंचायत में मारपीट कर नाक तोड़ने वाले तीन आरोपीयों 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास....

December 12, 2025 07:59 AM

नेशनल लोक अदालत में कर एवं प्रभार वसूली के लिये सभी नगरीय निकायों को निर्देश, नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर को...

December 12, 2025 03:06 AM

रामपुरा पुलिस की हाथ भट्टी की अवेध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही....

December 12, 2025 03:02 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 12, 2025 02:58 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 12, 2025 02:56 AM

आर.सी.एम.एस. में राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण में नीमच जिला प्रदेश में पहले स्‍थान पर...

December 11, 2025 12:44 PM

कई दिनों से बंद देवरान बाईपास का कार्य हुआ-पूर्ण प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण....

December 11, 2025 12:43 PM

बीएसएनएल के प्रकरणों का लोक अदालत में निराकरण करवाए, 10 से 50 प्रतिशत की छूट पाए...

December 11, 2025 12:42 PM

बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न....

December 11, 2025 12:39 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....

December 11, 2025 12:33 PM

अथवा बुजर्ग के स्वर्गीय प्रभुलाल मेघवंशी की तृतीय पुण्यतिथि पर जरूरतमंद आदिवासी बस्तियों मे 300 कम्बलो का किया वितरण, पिता के बिना जीवन की परिकल्पना असम्भव - श्री मेघवंशी...

December 11, 2025 11:31 AM

जाजू कॉलेज की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण....

December 11, 2025 11:05 AM

चीताखेड़ा-नीमच पहुंच सड़क मार्ग जगह-जगह पड़े गड्ढों से सड़क बनी कब्रगाह, क्षेत्र की जनता में आक्रोश, जर्जर होने से अब चलने लायक भी नहीं बची है यह सड़क....

December 11, 2025 07:29 AM

सरवानिया महाराज में सात दिवसीय भगवान श्री देवनारायण कथा का आयोजन 13 दिसम्बर से, तैयारी पूर्ण...

December 11, 2025 03:03 AM

54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते वाइट कलर की अल्टो कार जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार...

December 11, 2025 03:00 AM

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभागीय टीम ने चीताखेड़ा में की कार्यवाही, घी, मसाले, दाल, दलिया सहित 8 नमूने लिए....

December 11, 2025 02:57 AM

नीमच के युवा खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते पहली बार पदक दक्षिण अफ्रीका में 4 खिलाडिय़ों ने रचा इतिहास, बढ़ाया देश का मान विश्व चैंम्पियनशिप में सिद्धांत व आयुष ने रजत, अस्मि और स्तुति ने कांस्य पर किया कब्जा...

December 11, 2025 02:55 AM

दुलाखेड़ा की धरा पर लिखा गया मानवता का नया अध्याय, आईएचआरएसओ ने मानवाधिकार दिवस पर की सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल....

December 11, 2025 02:53 AM

घर से ड्यूटी पर जा रही महिला सहायक उप निरीक्षक को ट्रक ने मारी टक्कर , मौके पर मौजूद लोगों ने पहुंचाया जिला अस्पताल , पुलिस ने ट्रक को किया जप्त....

December 11, 2025 02:51 AM