अब सीसीआई नयागांव के सुरक्षा गार्ड भी जीते, केंद्रीय औद्योगिक न्यायाधिकरण द्वारा पक्ष में दिया गया अवार्ड, सभी ठेका सुरक्षा गार्ड को करना होगा नियमित...
Updated : January 16, 2026 12:24 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच :- केंद्रीय सरकार औद्योगिक न्यायाधिकरण जबलपुर ने सीमेंट कॉरपोरेशन आफ इंडिया सीसीआई नयागांव की फैक्ट्री में पिछले 30 सालों से कार्यरत ठेका सुरक्षा गार्ड्स को नियमित करने का आदेश दिया है। उपरोक्त 40 सुरक्षा गार्ड ठेका कर्मी के रूप में कार्य कर रहे थे ।उपरोक्त जानकारी देते हुए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के प्रदेश सचिव कामरेड शैलेंद्र सिंह ठाकुर ,जिला कार्यकारी अध्यक्ष किशोर जवेरिया, महासचिव सुनील शर्मा, इंटक काउंसिल के अध्यक्ष भगत वर्मा, सीमेंट श्रमिक संघ के निर्भय राम चौहान, संयुक्त ट्रेड यूनियन के शोभाराम धाकड़ ने बताया कि आज भी फैक्ट्री में कार्यरत सुरक्षा गार्ड्स फैक्ट्री बंद होने के पूर्व से ही नियमित करने के लिए प्रबंधन से गुहार लगा रहे थे। लेकिन प्रबंधन द्वारा नियमित नहीं करने पर 2014 में सेंट्रल गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल में नियमित करने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया। 11 वर्ष बाद 29 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायाधिकरण ने अपना फैसला सुनाते हुए सुरक्षा कर्मीयों के पक्ष में अवार्ड पारित कर प्रबंधन को निर्देश दिया है कि जिन 40 गार्ड ने अपना दावा प्रस्तुत किया है उन सभी को पात्र होने की दिनांक से नियमित करके केंद्रीय औद्योगिक न्यायाधिकरण को सूचित किया जाए। ट्रिब्यूनल ने माना कि सुरक्षा कर्मी स्थाई प्रकृति का काम पिछले कई वर्षों से कर रहे थे एवं इनका जीपीएफ भी सीमेंट कॉरपोरेशन आफ इंडिया के खाते में जमा हो रहा था। सुरक्षा कर्मियों की ओर से यह दावा केंद्रीय औद्योगिक न्यायाधिकरण में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू ने प्रस्तुत किया था। इस मामले की पैरवी जबलपुर के विद्वान अभिभाषक श्री राजेश कुमार चंद एवं श्री सुबोध कुमार ने की। कामरेड ठाकुर ने बताया कि इस फैसले से एक बार फिर सिद्ध हो गया है कि सीमेंट कॉरपोरेशन आफ इंडिया की नयागांव फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा स्थापित श्रम कानून का पालन नहीं किया गया है। पूर्व में लोडर्स के हाई कोर्ट में चल रहे मुकदमे का फैसला हो या वर्तमान में सुरक्षा कर्मियों के हक में सेंट्रल गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल का आया फैसला। ज्ञात रहे अभी एक और मामला सीमेंट कॉरपोरेशन आफ इंडिया नयागांव फैक्ट्री के खिलाफ दिल्ली माननीय उच्च न्यायालय दिल्ली में भी प्रचलित है जिसमें सीमेंट फैक्ट्री नयागांव के बंद करने की प्रक्रिया को चुनौती दी गई है ।ठेका सुरक्षा कर्मियों के पक्ष में आए इस फैसले से ठेका सुरक्षा कर्मी में खुशी की लहर है। भेरू सिंह राठौड़, बन्नू सिंह ,गोपाल सिंह पंवार ,भंवर सिंह चुंडावत, भगवत सिंह, रूप सिंह, धनीराम, इंद्रजीत, भंवरलाल सहित सभी सुरक्षाकर्मी ने संघर्ष कर रहे सभी साथियों से एकता बनाए रखने की अपील की है एवं प्रबंधन को निर्णय की प्रतिलिपि सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
और खबरे
नपा की गणतंत्र दिवस फुटबॉल स्पर्धा, चर्चिल क्लब व यंग स्टार का अगले दौर में प्रवेश...
January 16, 2026 02:06 PM
17 को सिटी यूनियन का नीमच सिटी फुटबॉल क्लब व नीमच ब्रदर्स का फ्रेंड्स यूनियन से होगा मुकाबला...
January 16, 2026 02:03 PM
पोकलैंड मशीन - डंपरों से शासकीय भूमि से मुहर्रम मिट्टी चोरी के वीडियो वायरल को भी नकार रहे अधिकारी, तहसीलदार बोले, जानकारी नहीं....
January 16, 2026 01:42 PM
श्री राधा कृष्ण गौ शाला आलाखेड़ी में शोभा यात्रा के साथ भागवत कथा का समापन, बैकुंठ वासी स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज की मूर्ति स्थापना ग्रामवासीयों की उपस्थिति में स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने विधि विधान से की....
January 16, 2026 01:38 PM
ऑपरेशन विष हरण के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, अब तक की सबसे बड़ी एमडी फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतर-जिला तस्करी नेटवर्क ध्वस्त...
January 16, 2026 01:36 PM
12 टन से अधिक अवैध खैर की लकड़ी सहित एक आयशर ट्रक जब्त ,दो आरोपी गिरफ्तार...
January 16, 2026 01:33 PM
ड्रग लाइसेंस पर बड़ी राहत, नए लाइसेंस व नवीनीकरण पूर्ववत, कामर्शियल परिसर की अनिवार्यता हटी...
January 16, 2026 01:31 PM
पेयजल आपूर्ति स्रोतों की साफ सफाई और स्वच्छता को लेकर नल-जल स्वच्छता अमले ने किया निरीक्षण, टंकियों की सफाई कर पानी के सेंपल लिए लेब भेजें जायेंगे...
January 16, 2026 01:01 PM
इंदौर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बीआर गोयल इंफ्रा पर 20+ ठिकानों पर छापे हवाला नेटवर्क उजागर...
January 16, 2026 12:38 PM
रामपुरा सिविल अस्पताल को मिली बड़ी सौगात, 40 लाख के डोम भवन का शनिवार को लोकार्पण....
January 16, 2026 12:34 PM
अब सीसीआई नयागांव के सुरक्षा गार्ड भी जीते, केंद्रीय औद्योगिक न्यायाधिकरण द्वारा पक्ष में दिया गया अवार्ड, सभी ठेका सुरक्षा गार्ड को करना होगा नियमित...
January 16, 2026 12:24 PM
रतलाम आज़ाद समाज पार्टी ने जारी किया प्रेस नोट, मीडिया से की अपील....
January 16, 2026 12:18 PM
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, अन्य राज्यों से ब्याह कर आईं महिलाओं को भी मिलेगा आरक्षण का लाभ...
January 16, 2026 11:18 AM
कलेक्टर ने मनासा का भ्रमण कर बच्चों की उपचार व्यवस्था का जायजा लिया, चिकित्सकों की टीम को दिए आवश्यक निर्देश...
January 16, 2026 09:53 AM
पुलिस की पैनी नजर से चित्तौडगढ शहर में आबादी के बिच अफीम खेती करने वाला अभियुक्त बच नहीं पाया, मकान में टब के अंदर बोये 352 अफीम के पौधे ज़ब्त,एक आरोपी गिरफ्तार...
January 16, 2026 07:54 AM
बस्ती के बच्चों की शानदार मकर संक्रांति, प्रेरणा समाजोत्थान समिति ने बांटी रंगबिरंगी पतंगें...
January 16, 2026 07:46 AM
हाई स्कूल अल्हेड़ के छात्रों को रोटरी क्लब मनासा द्वारा 115 स्वेटर वितरण..
January 16, 2026 07:27 AM
सिंचाई बिजली की मांग को लेकर किसानों ने दिया आवेदन, 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की उठाई मांग
January 16, 2026 06:29 AM
जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड का आयोजन 16 और 17 जनवरी को, जन शिक्षा केन्द्र स्तर के लगभग 2 लाख विजेता विद्यार्थी होंगे शामिल, प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर होगी परीक्षा...
January 16, 2026 04:30 AM