FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...

  Updated : January 22, 2026 02:54 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग औचक निरीक्षण की कार्यवाही प्रारंभ की गई है।इसी क्रम में प्रदेश के विदिशा, मण्डला, भिंड, खरगोन, सतना, मंदसौर एवं दमोह जिलों में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत मुख्य अभियंताओं के सात दल गठित कर रेंडम आधार पर कुल 35 निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया, जिनमें 21 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क/पुल), 5 कार्य पीआईयू (भवन), 4 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, 2 कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम तथा 3 कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित रहे। निरीक्षण दलों से प्राप्त प्रतिवेदनों की विस्तृत समीक्षा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम श्री भरत यादव , की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई, जिसमें प्रमुख अभियंता श्री के.पी.एस. राणा सहित समस्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी ऑनलाइन उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान खराब गुणवत्ता वाले कार्यों पर सख्त रुख अपनाते हुए दमोह जिले में लोक निर्माण विभाग (भवन) के सरकारी मॉडल एच.एस.एस. पटेरा भवन की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार मेसर्स त्रिशूल कंस्ट्रक्शन भोपाल को कालीसूची में डालने के निर्देश दिए गए, वहीं मंदसौर जिले में मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के धुन्धरका-कंपोजिट तहसील कार्यालय भवन निर्माण कार्य में गंभीर खामियों के चलते ठेकेदार मेसर्स रामचन्द्र छोटेलाल एंड कंपनी को कालीसूची में डालने तथा कंसल्टेंट आईक्यूटी प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम (हरियाणा) के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए। इसी प्रकार मंदसौर–प्रतापगढ़ सड़क (पीजी अंतर्गत) की खराब स्थिति पर ठेकेदार मेसर्स शुक्ला ग्लोबल डेवलपर्स (इंडिया) प्रा. लि. भोपाल को कालीसूची में डालने के निर्देश दिए गए, जबकि अन्य 18 कार्यों में आंशिक सुधार कर शीघ्र गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही दमोह जिले में लोक निर्माण विभाग (सड़क/पुल) के अंतर्गत तारादेही–पोंडी–चांदना मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार की प्रशंसा की गई। समीक्षा बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि निरीक्षण प्रतिवेदनों में की गई सभी अनुशंसाओं का समयबद्ध पालन सुनिश्चित किया जाए, सी.एम. हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का संतोषजनक निराकरण कर शिकायतकर्ताओं को अवगत कराया जाए तथा रैंकिंग में निरंतर सुधार के प्रयास किए जाएं। साथ ही लोक कल्याण सरोवर निर्माण में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य पूर्ण होने पर उन्हें संबंधित प्रशासन को हस्तांतरित करने, लोकपथ ऐप पर प्राप्त शिकायतों का चार दिवस की समय-सीमा में निराकरण करने, सड़क मरम्मत के साथ सड़क सुरक्षा, जंगल सफाई, रोड मार्किंग, पेंटिंग एवं ब्लैकस्पॉट के अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन सुधार कार्य समय पर पूर्ण करने तथा सड़कों एवं पुलियों के आवश्यक संधारण कार्य शीघ्र पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए, जिससे प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्राथमिक विद्यालय कक्षा पांचवी के बच्चों का विदाई समारोह संपन्न...

February 18, 2026 03:23 PM

सुश्री वनीषा जुणी का निधन, परिवार में शोक, शवयात्रा कल...

February 18, 2026 03:11 PM

जावद की उम्मीदों पर खरा उतरा बजट, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की मेहनत लाई रंग, 12 नई सड़कों और शिक्षा के लिए मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार...

February 18, 2026 03:06 PM

कहीं अमृत, कहीं आफत, डीकैन में अफीम की फसल को मिली संजीवनी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता....

February 18, 2026 02:30 PM

अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...

February 18, 2026 02:25 PM

बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....

February 18, 2026 02:22 PM

आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....

February 18, 2026 02:19 PM

सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...

February 18, 2026 02:07 PM

स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...

February 18, 2026 01:13 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने ली किसान उत्‍पादक संगठनों की बैठक....

February 18, 2026 01:05 PM

जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्‍यौहार मनाने की परम्‍परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...

February 18, 2026 12:55 PM

पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....

February 18, 2026 12:54 PM

हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्‍चों के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....

February 18, 2026 12:51 PM

बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न...

February 18, 2026 12:50 PM

उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...

February 18, 2026 12:38 PM

बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....

February 18, 2026 12:37 PM

फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..

February 18, 2026 10:43 AM

रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....

February 18, 2026 10:29 AM

नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...

February 18, 2026 09:58 AM