FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....

  Updated : January 22, 2026 07:46 AM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  राजस्थान

भीलवाड़ा  :- इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन – तमिलनाडु द्वारा बुधवार को होटल मैरिस, चेन्नई में भीलवाड़ा (राजस्थान) से सांसद दामोदर अग्रवाल जी के साथ रात्रि भोज के दौरान एक अनौपचारिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि संवाद के दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल ने इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की स्थापना के उद्देश्य, वैश्य समाज की एकता के महत्व, तथा व्यापार, उद्योग, शिक्षा, सेवा एवं समाज निर्माण में वैश्य समाज के महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने समाज की संगठित भूमिका को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल का स्वागत इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन तमिलनाडु के अध्यक्ष के. शंकरा राव एवं महासचिव पुव्वाड़ा शेषाद्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईवीएफ महिला विंग की प्रमुख श्रीमती मधुप्रिया के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन एवं अपोलो हॉस्पिटल्स के बीच हुए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर रहा, जिसके अंतर्गत सदस्यों को आपसी सहयोग एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। कार्यक्रम में जैन, अग्रवाल, माहेश्वरी एवं आर्य वैश्य समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से तमिलनाडु अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल, जयगोपाल गरोड़िया ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी अशोक केडिया, बसुदेव गुप्ता ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी कमलेश गुप्ता, सुरेश गोयल तथा अग्रवाल सभा, राजस्थान एसोसिएशन तमिलनाडु सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त आसींद, भीलवाड़ा एवं आसपास के मेवाड़ क्षेत्र से संबंध रखने वाले, वर्तमान में चेन्नई में निवासरत नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान चेन्नई से भीलवाड़ा रेल सेवा सहित कुछ सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कई सदस्यों ने इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की सदस्यता हेतु औपचारिक आवेदन भी किया, जिससे संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास और जुड़ाव का संकेत मिला।
कार्यक्रम के अंत में लीड़ी (ब्यावर) से खींचा परिवार के सदस्यों ने, श्री सुनील खींचा के नेतृत्व में सांसद अग्रवाल का शॉल ओढ़ाकर औपचारिक स्वागत किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण, सकारात्मक संवाद एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत मे महासचिव इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन – तमिलनाडु चेन्नई ने सभी का आभार व्यक्त किया

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....

March 10, 2026 03:23 PM

13 मार्च को नीमच शहर में नहीं होगा जल वितरण, हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण सप्लाई एक दिन आगे बढ़ेगी...

March 10, 2026 02:42 PM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....

March 10, 2026 02:38 PM

क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….

March 10, 2026 01:52 PM

मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चि‍कित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 80 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया...

March 10, 2026 01:34 PM

जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्‍लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्‍काल करें, कलेक्‍टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....

March 10, 2026 01:33 PM

किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्‍टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश...

March 10, 2026 01:32 PM

गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....

March 10, 2026 12:49 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...

March 10, 2026 12:35 PM

ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 10, 2026 11:17 AM

दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

March 10, 2026 10:42 AM

एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न...

March 10, 2026 10:40 AM

जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्‍पादक समूहों की बैठक....

March 10, 2026 10:38 AM

नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...

March 10, 2026 10:22 AM

बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...

March 10, 2026 10:09 AM

पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....

March 10, 2026 09:22 AM

आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....

March 10, 2026 09:20 AM

मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....

March 10, 2026 08:42 AM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...

March 10, 2026 07:11 AM