सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...
Updated : January 22, 2026 09:48 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
आगामी 29 से 31 जनवरी 2026 तक द्वितीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आयोजन सीतामऊ स्थित नटनगर शोध संस्थान में किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने पत्रकारों को महोत्सव के उद्देश्य, गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने बताया कि सीतामऊ में आयोजित यह साहित्य महोत्सव “नॉलेज कुंभ” के रूप में विकसित हो रहा है। यह आयोजन सभी के लिए पूर्णतः खुला है। महोत्सव के माध्यम से इतिहास, संस्कृति, साहित्य, कला एवं स्थानीय विरासत पर विशेष फोकस किया गया है। यह आयोजन इतिहास, साहित्य एवं कला का एक समागम है, जिससे शोध एवं ज्ञान के प्रचार-प्रसार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत नेचर वॉक, रिवर सफारी, बर्ड वॉचिंग, जंगल सफारी जैसी प्रकृति आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। बच्चों के लिए विशेष गतिविधियाँ रखी गई हैं। पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अलग-अलग दिनों में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। कवियों के साथ-साथ इतिहासकारों, पर्यावरणविदों एवं प्रेस जगत से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों की सहभागिता रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय कवियों एवं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। 30 जनवरी की शाम को भव्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा। महोत्सव के माध्यम से देश-प्रदेश के लोगों को सीतामऊ की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से रूबरू कराया जाएगा तथा स्थानीय हस्तियों को भी प्रमोट किया जाएगा। इसमें कोई भी व्यक्ति अपनी रुचि एवं अभिरुचि के अनुसार सहभागिता कर सकता है। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों के माध्यम से तारामंडल संबंधी गतिविधियाँ आयोजित होंगी। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनमें पुस्तकें, पेंटिंग, दुपट्टे, रुमाल, स्थानीय उत्पाद एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। इस महोत्सव में पहली बार “नेचर सेंसस” का विमोचन किया जाएगा। साथ ही पुराने समय में मंदसौर में आयोजित हुए साहित्य महोत्सवों से संबंधित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
इस वर्ष के आयोजन के प्रमुख वक्ता - तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध अभिनेता, संगीतकार एवं वेब सीरीज पंचायत में ‘प्रधान जी’ के लोकप्रिय किरदार के लिए प्रसिद्ध श्री रघुबीर यादव द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रमुख वक्ताओं में श्री संजीव सान्याल (अर्थशास्त्री एवं लेखक), पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा (कवि, लेखक एवं हास्यकार), पद्मश्री ज्ञान चतुर्वेदी (कवि एवं व्यंग्यकार), श्री आलोक श्रीवास्तव (कवि एवं लेखक), श्री मीर रंजन नेगी (भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर), श्री विवेक चतुर्वेदी (कवि एवं लेखक), श्री राजेश कुमार, निदेशक आईसीएचआर (इतिहासकार) श्री रविंद्र कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (इतिहासकार), श्री जेरी पिंटो (साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक), सुश्री रुबीना लियाकत (पत्रकार), श्री रज़ा काज़मी (पर्यावरणविद्) वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
गतिविधियाँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम - तीन दिनों के दौरान विविध एवं रोचक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें— चंबल नदी सफारी (पक्षी अवलोकन एवं मगरमच्छ दर्शन), अफीम एवं क्विनोआ क्षेत्र का भ्रमण, सीतामऊ किले में विरासत भ्रमण, सीतामऊ किले एवं वेव्स क्लब बसई में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहनाई वादन, तबला वादन, जासु मंगानियार एवं समूह की प्रस्तुति, कबीर स्टूडियो (कबीर परिहार एवं समूह) द्वारा लाइव संगीत प्रस्तुति दी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जिलेवासियों, साहित्यप्रेमियों एवं पर्यटकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में सहभागिता कर सीतामऊ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत का अनुभव करें।
और खबरे
बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...
January 22, 2026 12:02 PM
बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....
January 22, 2026 11:43 AM
श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....
January 22, 2026 11:22 AM
सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...
January 22, 2026 09:48 AM
आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....
January 22, 2026 07:46 AM
सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल प्रदान किए....
January 22, 2026 07:35 AM
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...
January 22, 2026 02:54 AM
ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-II के अंतर्गत हुई कार्यवाही, दुर्लभ प्रजाति के 4 नग कछुओं के साथ आरोपी अर्पित झालानी गिरफ्तार....
January 22, 2026 02:47 AM
सूरजमुखी की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित....
January 22, 2026 02:40 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 22, 2026 02:36 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 22, 2026 02:32 AM
वक्फ बोर्ड की आड़ में ब्लैकमेलिंग और जालसाजी, पूर्व अध्यक्ष अलीम कुरैशी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे धोखाधड़ी के बड़े राज...
January 22, 2026 02:11 AM
आज निकलेगी शाही भव्यता से भगवान श्री चार भुजा नाथ की बारात, श्रद्धालु भक्त होंगे, परिवेश भूषा पहनकर होंगे बारात में शामिल...
January 22, 2026 02:06 AM
दिनदहाड़े रिवाल्वर के दम पर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी रुपए लेकर उड़े, घटना का कुछ ही घंटे में चौकी प्रभारी ने कर दिया पर्दाफाश, खुद ही निकली महिला...
January 22, 2026 01:57 AM
रतलाम ड्रग माफिया का काला साम्राज्य एडीजीपी ने खोले राज नेताओं-अधिकारियों पर कार्रवाई का ऐलान..
January 21, 2026 04:50 PM
सरवानिया महाराज पुलिस को ST/SC act में 4 साल से फरार ईनामी स्थाई वारंटी को पकडने में मिली सफलता...
January 21, 2026 04:47 PM
शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां से रेप करने वाले कलेक्ट्रेट लिपिक को उम्रकैद की सजा...
January 21, 2026 03:44 PM
दिनदहाड़े रिवाल्वर की नोक पर लूट, इलाज के बहाने आए बदमाश सोने-चांदी व नगदी ले उड़े, जीरन थाना क्षेत्र के चीताखेड़ा गांव में महिला को अकेला पाकर बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस की निष्क्रियता से ग्रामीणों में दहशत....
January 21, 2026 03:31 PM
श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगांठ पर कल नीमच सिटी में निकलेगा भव्य चल समारोह..
January 21, 2026 02:36 PM