बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....
Updated : January 22, 2026 11:43 AM
महावीर सिंह चंद्रावत
आयोजन
मनासा :- बच्चों एवं महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम तथा बाल अधिकारों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जन साहस संस्था द्वारा एसबीआई फाउंडेशन एवं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से शासकीय हाई स्कूल लोडकिया में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह, बाल मजदूरी तथा बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं सहज भाषा में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस सहायता नंबर 112 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर संस्था द्वारा उपस्थित बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी बच्चों व स्कूल स्टाफ को शिक्षण सामग्री एवं बिस्किट वितरित किए गए। विद्यालय प्रबंधन को खेल सामग्री (बैडमिंटन किट) भी भेंट की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य हसन अली सय्यद, जन साहस संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शलभ जोशी, कोऑर्डिनेटर विनोद काम्बले, जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार सुनार्तिया, सदस्य समीर मंसूरी, अनिता दुर्गज सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन समीर मंसूरी द्वारा किया गया तथा अंत में अनिता दुर्गज ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
और खबरे
म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....
March 10, 2026 03:23 PM
13 मार्च को नीमच शहर में नहीं होगा जल वितरण, हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण सप्लाई एक दिन आगे बढ़ेगी...
March 10, 2026 02:42 PM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....
March 10, 2026 02:38 PM
क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….
March 10, 2026 01:52 PM
मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 80 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
March 10, 2026 01:34 PM
जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्काल करें, कलेक्टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....
March 10, 2026 01:33 PM
किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्सीनेशन करवाने के निर्देश...
March 10, 2026 01:32 PM
गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....
March 10, 2026 12:49 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...
March 10, 2026 12:35 PM
ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 10, 2026 11:17 AM
दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
March 10, 2026 10:42 AM
एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न...
March 10, 2026 10:40 AM
जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्पादक समूहों की बैठक....
March 10, 2026 10:38 AM
नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...
March 10, 2026 10:22 AM
बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...
March 10, 2026 10:09 AM
पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....
March 10, 2026 09:22 AM
आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....
March 10, 2026 09:20 AM
मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....
March 10, 2026 08:42 AM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...
March 10, 2026 07:11 AM