बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...
Updated : January 22, 2026 12:02 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा चलाये जा रहे चोरी के अपराधों में आरोपियों की धरपकड हेतु अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमच केंट टीम द्वारा थाना नीमचकेंट के अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस में आरोपी को गिरफतार कर चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 21.01.2026 को फरियादी अली अजगर बोहरा ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया की मेरी बंगला नम्बर 48, हनुमान चाट वाली गली में मेरी सैफी आयरन के नाम से स्टोर है। दिनांक 19.01.2026 की रात 19ः00 बजे करीबन मैं मेरी उक्त दुकान से बुरहानी आयरन स्टोर भी है। दोनो दुकानो का ताला लगाकर घर चला गया था। दिनांक 20.01.2026 को सुबह 10ः00 बजे के आस पास मैं मेरी दुकान को खोलने गया तो मेरी सैफी आयरन स्टोर का ताला खोलकर देखा तो गुल्लक का ताला टूटा पडा था। जिसके अन्दर 10-10 के नोट एवं एक आईफोन मोबाईल मय सीम के था। दो मोबाईल सैम्संग कम्पनी के एक चार्जर विवो कम्पनी का मय केबल, एक ब्लुटूथ एंव मेरा आधार कार्ड रखा था। मेरी उक्त दुकान के छत पर टीनशेड लगा है। कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी दुकान के टीनशेड की छत पर लगे नटबोल्ट को खोलकर छत हटाकर रात्रि में दुकान के अन्दर घुसकर अन्दर रखा उक्त सामान चोरी कर ले गया है। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना उक्त अपराध में अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु हरसम्भावित प्रयास किये जाकर लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे देख अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु मुखबीर मामुर किये गये। बाद दिनांक 21.01.2026 को आरोपी 01. अशफाक पिता नियाज मोहम्मद, उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नम्बर 34 बघाना को गिरफ्तार कर सदर अपराध में पुछताछ करते उक्त आरोपी द्वारा दिनांक 19.01.2026 की रात्रि बंगला नम्बर 48 में सैफी आयरन स्टोर में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया गया। जो उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी अशफाक की निशादेही से अपराध में चोरी गया मश्रुका, नगदी व चोरी करने हेतु उपयोगी उपकरण जप्त किये गये है। उक्त आरोपी से अन्य सम्पत्ति संबंधी अपराधों में पुछताछ कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी - 01. अशफाक उर्फ छोटू पिता नियाज मोहम्मद, उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नम्बर 34 बघाना, जिला नीमच।
जप्त मश्रुका - 01. फरियादी का आधार कार्ड, 02. एक एप्पल कम्पनी का मोबाईल, 03. दो सैम्संग कम्पनी के मोबाईल, 04. एक ब्लुटूथ, 05. एक विवो कम्पनी का चार्जर, 06. नगदी 1980 रूपये, 07. घटना में प्रयुक्त एक टैम्पो नम्बर एमपी/09/केडी/9552, 08. एक बडा पेचकस, 09. एक लोहे का प्लायर व स्क्रू, 10. एक लोहे का पाना, 11. एक प्लायर।
महत्वपुर्ण योगदान - उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, प्रधान आरक्षक अजय सिंह राणावत व थाना नीमचकेंट की टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।
और खबरे
सुश्री वनीषा जुणी का निधन, परिवार में शोक, शवयात्रा कल...
February 18, 2026 03:11 PM
जावद की उम्मीदों पर खरा उतरा बजट, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की मेहनत लाई रंग, 12 नई सड़कों और शिक्षा के लिए मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार...
February 18, 2026 03:06 PM
कहीं अमृत, कहीं आफत, डीकैन में अफीम की फसल को मिली संजीवनी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता....
February 18, 2026 02:30 PM
अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...
February 18, 2026 02:25 PM
बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....
February 18, 2026 02:22 PM
आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....
February 18, 2026 02:19 PM
सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...
February 18, 2026 02:07 PM
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM
आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...
February 18, 2026 09:39 AM