FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...

  Updated : January 22, 2026 12:15 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  घटना

रिवाल्वर तानकर लूट की सूचना से मचा हड़कंप, चंद घंटों में चौकी प्रभारी ने खोली सच्चाई, पति की डांट से बचने रची गई थी झूठी वारदात

चीताखेड़ा :- बुधवार को दिनदहाड़े हुई कथित लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह लूट किसी बदमाश गिरोह ने नहीं, बल्कि स्वयं पीड़ित महिला ने ही काल्पनिक कहानी गढ़कर रची थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक महिला ने पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा में सूचना दी कि दो युवक और एक अधेड़ महिला मोटरसाइकिल पर सवार होकर रोगी बनकर इलाज कराने के बहाने उसके घर में घुसे और रिवाल्वर तानकर सोने-चांदी के आभूषण व नगदी रुपए लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस कथित लूट की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल होने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा के चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया सक्रिय हुए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने मामले की गहनता से जांच शुरू की। पुलिसिया अंदाज में जब महिला से सख्ती से पूछताछ की गई और तथ्यों की पड़ताल की गई तो कहानी की परतें खुलने लगीं। जांच में सामने आया कि न तो कोई रिवाल्वर लेकर आया था और न ही कोई लूट की वारदात हुई थी। पुलिस जांच में यह भी उजागर हुआ कि महिला ने अपने पति की डांट-फटकार से बचने के लिए स्वयं ही घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण को अलग-अलग दो बार गांव के ही एक जौहरी के यहां जाकर बेच दिए थे। आभूषण बेचने के बाद बात छिपाने के लिए महिला ने लूट की झूठी कहानी रच डाली। चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया ने चंद घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया, जिससे पुलिस की तत्परता और सूझबूझ एक बार फिर सामने आई। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर - शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो - भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...

January 22, 2026 03:13 PM

घसुंडी बामनी–चेनपुरा खदान में चौपाल से शुरू हुआ चलो पंचायत, यूथ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, गांधी भवन नीमच में बैठक के बाद गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, विनोद पटेल बोले- वादा खिलाफी पर युवाओं को करना होगा संघर्ष....

January 22, 2026 02:32 PM

स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध नवीनीकरण के नाम से किया जा रहा परेशान, समूह की महिलाओ पर अतिरिक्त आर्थिक भार...

January 22, 2026 02:21 PM

जाट के नजदीक ग्रामीणों को तेंदूए के दिखाई देने से बना दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही दौड़े वन विभाग के अधिकारी मचा हड़कंप,देर रात किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू पहुंचाया इंदौर चिड़ियाघर....

January 22, 2026 02:17 PM

राजस्‍व एवं न.पा.की टीम ने रावणरूण्‍डी से हटाया अतिक्रमण, एक लाख रूपये मूल्‍य की 0.010 हेक्‍टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्‍त....

January 22, 2026 01:34 PM

पशुपालन को बढ़ावा देने क्षीर धारा ग्रामों में जागरूकता शिविर...

January 22, 2026 01:34 PM

दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...

January 22, 2026 12:15 PM

बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...

January 22, 2026 12:02 PM

बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....

January 22, 2026 11:43 AM

श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....

January 22, 2026 11:22 AM

सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...

January 22, 2026 09:48 AM

आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....

January 22, 2026 07:46 AM

सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल प्रदान किए....

January 22, 2026 07:35 AM

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...

January 22, 2026 02:54 AM

ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-II के अंतर्गत हुई कार्यवाही, दुर्लभ प्रजाति के 4 नग कछुओं के साथ आरोपी अर्पित झालानी गिरफ्तार....

January 22, 2026 02:47 AM

सूरजमुखी की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित....

January 22, 2026 02:40 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 22, 2026 02:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 22, 2026 02:32 AM

वक्फ बोर्ड की आड़ में ब्लैकमेलिंग और जालसाजी, पूर्व अध्यक्ष अलीम कुरैशी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे धोखाधड़ी के बड़े राज...

January 22, 2026 02:11 AM