FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर, शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...

  Updated : January 22, 2026 03:13 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच। इन्दिरा नगर में 22 जनवरी के दिन भी इतिहास रच दिया। इंदिरा नगर राम प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्ष महोत्सव का भव्य शुभारंभ, इंदिरा नगर में उमड़ा राम भक्तों का सैलाब मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर प्रभात फेरी मंडल द्वारा राम प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्ष महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से किया गया। इस अवसर पर प्रातः 7:00 बजे मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में राम भक्त एकत्रित हुए।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुकेश धनगर ने बताया कि लगभग 500 वर्षों के संघर्षों के पश्चात 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ था, उसी ऐतिहासिक क्षण से पूरे देश में राम धुन का शुभारंभ हुआ। इंदिरा नगर के सनातनियों ने उस पावन ध्वज को आज भी अपने हाथों में थामे रखा है और पिछले दो वर्षों से अखंड, अनवरत राम धुन बिना रुके निरंतर चल रही है। चाहे ठंड हो, गर्मी हो या वर्षा—राम धुन कभी खंडित नहीं हुई।राम प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्ष महोत्सव को इस वर्ष पांच दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रभात फेरी मंडल की लगभग 150 से 200 मातृशक्ति, पुरुष वर्ग एवं युवा साथियों ने बीते 10 दिनों से पूरे क्षेत्र में घर-घर जाकर पीले अक्षत वितरित कर कार्यक्रम का निमंत्रण दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में राम नाम की अलख और भक्ति की लहर दौड़ पड़ी। प्रातः कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ, इसके पश्चात मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान की महाआरती संपन्न हुई। आरती के उपरांत सभी राम भक्त अपार श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ प्रभात फेरी के रूप में इंदिरा नगर के भक्ति मार्ग पर निकले। यह दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा हो, राम धुन प्रभात फेरी इंदिरा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई भगवानपुरा चौराहा, इंदिरा नगर विस्तार, न्यू इंदिरा नगर होते हुए पुनः मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर पहुंची। मार्ग में सैकड़ों स्थानों पर पुष्पवर्षा, दीप प्रज्वलन, ध्वज पूजन एवं आरती के माध्यम से राम भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह दीपकों की सजावट से पूरा क्षेत्र दिवाली के उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा था। कई स्थानों पर पटाखे जलाकर राम धुन प्रभात फेरी का अभिनंदन किया गया। मंदिर परिसर में पुनः एकत्रित होकर सभी राम भक्त लगभग एक घंटे तक राम भक्ति में लीन रहे और भक्ति संगीत पर आनंद एवं उत्साह के साथ झूमते नजर आए। संपूर्ण वातावरण ऐसा लग रहा था मानो स्वयं आराध्य प्रभु श्रीराम इस क्षेत्र में विराजमान हो गए हों।कार्यक्रम के समापन पर मनीष चौधरी ने सभी राम भक्तों, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, एवं सभी पत्रकार साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने निवेदन किया कि यह पांच दिवसीय महोत्सव सभी के सहयोग और सहभागिता से ही सफल होगा। उन्होंने बताया कि आज कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है तथा आगामी चार दिनों में और भी भव्य धार्मिक आयोजन होंगे। साथ ही 24 जनवरी से तीन दिवसीय “नानी बाई का मायरा” का आयोजन भी किया जाएगा। पूरे इंदिरा नगर क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर अपार उत्साह, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। प्रभात फेरी का आकर्षक स्वरूप देखते ही बन रहा था। नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा व समाजसेवी संतोष चौपड़ा ने भी प्रभात फेरी का स्वागत किया और सहभागिता निभाई। महिलाओं मे श्रीराम की भक्ति का जोश व उत्साह देखते ही बन रहा था रामधुन में लीन महिलाये भक्ति में नाचते गाते चल रही थी। आगे आगे पुरूष चल रहे थे वही महिलाये पीछे चल रही थी बीच में बैण्ड चल रहा था जिसमें बज रही रामधुन ने सबका मन मोह लिया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...

February 18, 2026 02:25 PM

बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....

February 18, 2026 02:22 PM

आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....

February 18, 2026 02:19 PM

सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...

February 18, 2026 02:07 PM

स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...

February 18, 2026 01:13 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने ली किसान उत्‍पादक संगठनों की बैठक....

February 18, 2026 01:05 PM

जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्‍यौहार मनाने की परम्‍परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...

February 18, 2026 12:55 PM

पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....

February 18, 2026 12:54 PM

हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्‍चों के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....

February 18, 2026 12:51 PM

बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न...

February 18, 2026 12:50 PM

उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...

February 18, 2026 12:38 PM

बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....

February 18, 2026 12:37 PM

फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..

February 18, 2026 10:43 AM

रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....

February 18, 2026 10:29 AM

नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...

February 18, 2026 09:58 AM

आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...

February 18, 2026 09:39 AM

नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...

February 18, 2026 09:36 AM

सुवासरा में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपये...

February 18, 2026 08:24 AM

जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण...

February 18, 2026 06:37 AM