डीकैन नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही, खुले गड्ढे दे रहे हैं भीषण दुर्घटना को आमंत्रण....
Updated : February 24, 2026 06:15 AM
संजय जैन डीकेन
सामाजिक
डीकैन :- नगर पंचायत, प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही अब आम जनता की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। डीकैन नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत मस्तानपुरा से पुराने अस्पताल और गगरानी गार्डन तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे पिछले तीन दिनों से खुले पड़े हैं, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
मुख्य मार्ग पर जोखिम भरा सफर - प्राप्त जानकारी के अनुसार जल प्रदाय व्यवस्था के तहत नल लाइन डालने के लिए मुख्य सड़क किनारे गहरा गड्ढा खोदा गया था। कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से यह गड्ढा अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। विशेषकर रात के समय दृश्यता कम होने से दोपहिया वाहन चालकों के गिरने की आशंका अधिक बनी हुई है।
जनता में आक्रोश - मस्तानपुरा एवं आसपास के रहवासियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बताया कि गड्ढा खोदने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से घेरा नहीं गया। मौके पर कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं की गई। नगर पंचायत परिषद को जानकारी होने के बावजूद अब तक समाधान नहीं किया गया। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को प्रतिदिन खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।
जल्द कार्रवाई की मांग - क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि गड्ढों को तत्काल भरा जाए या कार्य पूर्ण होने तक उचित सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
और खबरे
रावतभाटा और सांवलियाजी मे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती...
February 24, 2026 09:22 AM
निर्माणाधीन पुलिया में गिरी बाइक, युवक की मौत सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज.....
February 24, 2026 08:39 AM
डीकैन नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही, खुले गड्ढे दे रहे हैं भीषण दुर्घटना को आमंत्रण....
February 24, 2026 06:15 AM
जनजातीय वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभा योजना का लाभ लें..
February 24, 2026 05:39 AM
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का मिला लाभ- गृहणी से सफल उद्यमी बनी प्रेमलता खाद्य तेल प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर, 2 से 3 लाख रूपये की मासिक आय प्राप्त.....
February 24, 2026 05:36 AM
संयम कि और बढ रहे दीक्षार्थी कि निकाली गई भव्य बिन्दोरी....
February 24, 2026 02:59 AM
आगामी सिंहस्थ-2028 की सफल और सुरक्षित तैयारी के लिए पुलिस विभाग का एक दिवसीय उच्च स्तरीय सेमिनार संपन्न....
February 24, 2026 02:56 AM
गर्मियों में एसी 26 डिग्री पर सेट करने से बिजली बिल में 30 प्रतिशत तक की बड़ी बचत, जानें कैसे करें खपत कम...
February 24, 2026 02:54 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 24, 2026 02:51 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 24, 2026 02:50 AM
बाल विवाह करवाने वालों के विरुद्ध तत्काल अपराध दर्ज करवाए - श्री चंद्रा, सूचना तंत्र मजबूत कर,बाल विवाह रोकथाम की कड़ी कार्रवाई करें, मैदानी अमले को बाल विवाह पर कड़ी निगरानी के लिए पाबंद किया जाए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स एवं वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा बैठक संपन्न...
February 23, 2026 05:56 PM
नीमच की चौपाल से भोपाल पहुंचेंगे नीमच कांग्रेसजन, कल भोपाल में किसान महा चौपाल, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी करेंगे संबोधित….
February 23, 2026 04:20 PM
फोफलिया फंटे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....
February 23, 2026 04:12 PM
नीमच में संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांगता पहचान शिविर, 129 दिव्यांगजन लाभान्वित...
February 23, 2026 02:25 PM
मादक तस्करों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही, इनोवा कार से 471 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त....
February 23, 2026 01:26 PM
02 ट्रक से करीब 46 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, चार आरोपी गिरफतार...
February 23, 2026 01:23 PM
अपहरण कर मारपीट करने वालें दो आरोपी को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास...
February 23, 2026 01:03 PM
बड़ीसादड़ी में किसान प्रशिक्षण, जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों पर जोर...
February 23, 2026 12:54 PM
खरीफ फसल बीमा में मिलीभगत का आरोप, पटवारियों के निलंबन की मांग, विशेष गिरदावरी व मुआवजे को लेकर भारतीय किसान संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन....
February 23, 2026 12:49 PM