FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना का मिला लाभ- गृहणी से सफल उद्यमी बनी प्रेमलता खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर, 2 से 3 लाख रूपये की मासिक आय प्राप्‍त.....

  Updated : February 24, 2026 05:36 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना के लाभ लेकर नीमच विकासखण्‍ड के गांव बमोरा की एक गृहणी श्रीमती प्रेमलता पाटीदार 23.61 लाख रूपये राशि से बालाजी उद्योग के नाम से खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग ईकाई स्‍थापित कर उसका सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। बमोरा निवासी श्रीमती प्रेमलता पाटीदार, उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर आज एक गृहणी से सफल महिला उद्यमी बन गई है। प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना के तहत श्रीमती प्रेमलता ने खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित करने के लिए भारतीय स्‍टेट बैंक शाखा जीरन से 20 लाख रूपये का ऋण प्राप्‍त किया है। इस पर उन्‍हें शासन की ओर से 8.26 लाख रूपये का अनुदान भी मिला हैं। इस राशि से उन्‍होने बालाजी लघु उद्योग के नाम से अपना स्‍वयं का खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर, ब्राण्‍ड नेम गोपाल कृष्‍ण (कोकोनेट आईल) पंजीकृत करवाकर, अपना स्‍वयं का प्रसंस्‍करित खाद्य तेल तैयार कर, अपने उत्‍पाद को विक्रय कर, प्रति माह दो से तीन लाख रूपये की आय प्राप्‍त कर रही है। श्रीमती प्रेमलता पाटीदार ने पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर न केवल अपने स्‍वयं का लघु उद्योग स्‍थापित कर, अपना रोजगार सृजित किया है। बल्कि अन्‍य 5 से 7 अन्‍य स्‍थानीय लोगो को भी अपने उद्योग में रोजगार उपलब्‍ध करवा रही है श्रीमती प्रेमलता पाटीदार पीएमएफएमई योजना से मिले लाभ से आज गृहणी से सफल उद्यमी बन गई हैं। उन्‍होने आर्थिक आत्‍मनिर्भरता की राह चुन ली हैं। वे आज अपने परिवार और क्षेत्र की समृद्धि में अपना योगदान भी दे रही हैं। उनका मासिक टर्न ओवर लगभग 8 स 10 लाख रूपये है और वे इस उद्योग से प्रतिमाह दो से तीन लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्‍त कर रही है उल्‍लैखनीय है, कि कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में पी.एम.एफ.एम.ई.योजना के तहत अब तक कुल 210 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। इस वित्‍तीय वर्ष में 125 हितग्राहियों को लाभांवित कर, नवीन उद्योग इकाईयां स्‍थापित करवाई गई हैं। इस योजना के क्रियान्‍वयन में नीमच जिला प्रदेश एवं संभाग के अग्रणी जिलो में शामिल हैं।  

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जनजातीय वर्ग के अभ्‍यर्थी प्रतिभा योजना का लाभ लें..

February 24, 2026 05:39 AM

प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना का मिला लाभ- गृहणी से सफल उद्यमी बनी प्रेमलता खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित कर, 2 से 3 लाख रूपये की मासिक आय प्राप्‍त.....

February 24, 2026 05:36 AM

संयम कि और बढ रहे दीक्षार्थी कि निकाली गई भव्य बिन्दोरी....

February 24, 2026 02:59 AM

आगामी सिंहस्थ-2028 की सफल और सुरक्षित तैयारी के लिए पुलिस विभाग का एक दिवसीय उच्च स्तरीय सेमिनार संपन्न....

February 24, 2026 02:56 AM

गर्मियों में एसी 26 डिग्री पर सेट करने से बिजली बिल में 30 प्रतिशत तक की बड़ी बचत, जानें कैसे करें खपत कम...

February 24, 2026 02:54 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 24, 2026 02:51 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 24, 2026 02:50 AM

बाल विवाह करवाने वालों के विरुद्ध तत्काल अपराध दर्ज करवाए - श्री चंद्रा, सूचना तंत्र मजबूत कर,बाल विवाह रोकथाम की कड़ी कार्रवाई करें, मैदानी अमले को बाल विवाह पर कड़ी निगरानी के लिए पाबंद किया जाए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स एवं वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा बैठक संपन्न...

February 23, 2026 05:56 PM

नीमच की चौपाल से भोपाल पहुंचेंगे नीमच कांग्रेसजन, कल भोपाल में किसान महा चौपाल, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी करेंगे संबोधित….

February 23, 2026 04:20 PM

फोफलिया फंटे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....

February 23, 2026 04:12 PM

नीमच में संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांगता पहचान शिविर, 129 दिव्यांगजन लाभान्वित...

February 23, 2026 02:25 PM

मादक तस्करों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही, इनोवा कार से 471 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त....

February 23, 2026 01:26 PM

02 ट्रक से करीब 46 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, चार आरोपी गिरफतार...

February 23, 2026 01:23 PM

अपहरण कर मारपीट करने वालें दो आरोपी को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास...

February 23, 2026 01:03 PM

बड़ीसादड़ी में किसान प्रशिक्षण, जल उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों पर जोर...

February 23, 2026 12:54 PM

खरीफ फसल बीमा में मिलीभगत का आरोप, पटवारियों के निलंबन की मांग, विशेष गिरदावरी व मुआवजे को लेकर भारतीय किसान संघ ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन....

February 23, 2026 12:49 PM

नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) बैठक सम्पन्न....

February 23, 2026 12:40 PM

आहरण संवितरण अधिकारियों, लेखाकर्मियों का एस. एन. ए. स्‍पर्श संबंधी प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न....

February 23, 2026 12:28 PM

कृषि बजट म.प्र. को कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्‍य बनाने के लिए मुख्‍यमंत्री जी के संकल्‍प का प्रतिबिंब है, मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के लिए 5,500 करोड़ की राशि....

February 23, 2026 12:05 PM