लक्कड़पीठा रोड से पुराने बाजना बस स्टैंड तक फोरलेन सड़क के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज...
Updated : March 09, 2026 12:35 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
सामाजिक
रतलाम :- शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर नगर निगम ने सोमवार को सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर दी। निगम की टीम पुलिस बल, जेसीबी और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे मकानों व दुकानों के आगे बने अवैध हिस्सों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई शहर के मास्टर प्लान के अनुसार की जा रही है। नगर निगम का कहना है कि प्रभावित मकान मालिकों और दुकानदारों को पहले ही नोटिस देकर अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए जा चुके थे, बावजूद इसके कुछ स्थानों पर अवैध निर्माण बने रहने के कारण निगम को कार्रवाई करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक चांदनी चौक से शुरू होकर लक्कड़पीठा रोड से पुराने बाजना बस स्टैंड तक करीब 600 मीटर लंबी सड़क को 18 मीटर चौड़ा फोरलेन मार्ग के रूप में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना पर लगभग 6 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत आएगी। नगर निगम द्वारा पहले कराई गई नपती में इस मार्ग पर स्थित करीब 192 मकानों में 2 से 4 मीटर तक अतिक्रमण पाया गया था। हाल ही में महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को शेष अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद नगर निगम आयुक्त अनिल भाना के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 27 मकानों और दुकानों के आगे बने पक्के निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात सुगम होगा और लंबे समय से लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा में भी उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
और खबरे
म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....
March 10, 2026 03:23 PM
13 मार्च को नीमच शहर में नहीं होगा जल वितरण, हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण सप्लाई एक दिन आगे बढ़ेगी...
March 10, 2026 02:42 PM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....
March 10, 2026 02:38 PM
क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….
March 10, 2026 01:52 PM
मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 80 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
March 10, 2026 01:34 PM
जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्काल करें, कलेक्टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....
March 10, 2026 01:33 PM
किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्सीनेशन करवाने के निर्देश...
March 10, 2026 01:32 PM
गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....
March 10, 2026 12:49 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...
March 10, 2026 12:35 PM
ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 10, 2026 11:17 AM
दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
March 10, 2026 10:42 AM
एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न...
March 10, 2026 10:40 AM
जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्पादक समूहों की बैठक....
March 10, 2026 10:38 AM
नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...
March 10, 2026 10:22 AM
बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...
March 10, 2026 10:09 AM
पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....
March 10, 2026 09:22 AM
आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....
March 10, 2026 09:20 AM
मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....
March 10, 2026 08:42 AM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...
March 10, 2026 07:11 AM