FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उदासीनता पर होगी दंडात्मक कार्रवाई - आयुक्त श्री भोंडवे शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित....

  Updated : May 14, 2026 05:39 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने कहा कि आमजन को समय पर मूलभूत सुविधाएं और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन (181) की शिकायतों के निराकरण और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आयुक्त श्री भोंडवे ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में नगर परिषद विजयपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा शामिल हैं, जिनके द्वारा स्वच्छ जल अभियान के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने के साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज दूषित पेयजल की शिकायतों का एल-4 स्तर तक पहुँचने के बाद भी समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित नहीं किया गया अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत संविदाकार को निर्धारित समयावधि में स्वीकृति पत्र (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) जारी न करने तथा योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब कारित करने के फलस्वरूप नगर परिषद भाण्डेर (जिला दतिया) के हनुमंत भदौरिया को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। नगर परिषद बडौनी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर को भी दंडित किया गया है। उनके द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के लक्ष्यों की प्राप्ति में अपेक्षित प्रगति नहीं दर्शाई गई। इसके अतिरिक्त, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने तथा 13 मई 2026 को आयोजित विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बिना किसी पूर्व सूचना एवं सक्षम अनुमति के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण उनके विरुद्ध यह निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राहगीर अभियान के तहत 4 किमी रास्ता अतिक्रमण मुक्त, कई गांवों में हुई कार्रवाई

May 14, 2026 09:35 AM

सही प्रशिक्षण व्यक्ति को शिखर पर स्थापित करता है - सौरभ शर्मा, कांग्रेस सेवादल फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का छठा दिन...

May 14, 2026 09:28 AM

फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अफीम व डोडाचूरा की तस्करी करने वाले दो तस्करों को 11-11 वर्ष का सश्रम कारावास...

May 14, 2026 09:07 AM

माँ की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा...

May 14, 2026 09:05 AM

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 20 मई तक आवेदन आमंत्रित, विकासखंड स्तर पर ₹10 हजार व जिला स्तर ‌पर ₹25 हजार का पुरस्कार, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन....

May 14, 2026 08:48 AM

आई.टी.आई.मनासा में 21 को युवा संगम रोजगार मेला...

May 14, 2026 08:37 AM

देश एवं प्रदेश की अनोखी औषधीय मण्‍डी के रूप में सुप्रसिद्ध है नीमच मण्‍डी कृषि उपज मंडी समिति, नीमच द्वारा वर्ष 2025-26 में किए गए उल्लेखनीय कार्य....

May 14, 2026 08:36 AM

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उदासीनता पर होगी दंडात्मक कार्रवाई - आयुक्त श्री भोंडवे शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित....

May 14, 2026 05:39 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

May 14, 2026 05:20 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 14, 2026 05:14 AM

श्री नरसिंह मंदिर में मनासा नरेश श्री खाटू श्याम का दिव्य एकादशी महोत्सव, उमड़ा भक्तों का सैलाब, महाआरती-भव्य श्रृंगार के साथ लगा सवा क्विंटल खिचड़ी, खीर व फलारी का महाप्रसाद, भक्त बोले, 8 दिन में पूरी हुई अर्जी, दूर हुई बीमारियां...

May 13, 2026 03:49 PM

पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस थाना रामपुरा को मिली बड़ी सफलता..

May 13, 2026 03:37 PM

यात्री बसों में लगेज ढोने वाले वाहनों, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों एवं नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई...

May 13, 2026 03:33 PM

एनसीसी सीएटीसी शिविर का शुभारंभ, 600 कैडेट ले रहे भाग ,भारतीय सेना द्वारा ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण..

May 13, 2026 03:14 PM

जादू और अभिनय से स्वच्छता का पाठः सिंगोली में जादूगर ढोंढुराम ने बिखेरे जागरूकता के रंग...

May 13, 2026 03:10 PM

देश हित में बलिदान की अपेक्षा आमजन से ही क्यों! राजनेता और अधिकारी से क्यों नहीं? - इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल, दूसरों को थोप रहे ज्ञान लेकिन स्वयं पर क्यों लागू नहीं?

May 13, 2026 03:07 PM

वेतन वृद्धि की मांग, नीमच के जल वितरण कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी...

May 13, 2026 03:02 PM

अवैध हथियार के साथ दस हजार रुपये का ईनामी अपराधी व साथी गिरफ्तार, देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस एवं स्विफ्ट कार जप्त...

May 13, 2026 02:57 PM

अवैध तरीके से परिवहन की जा रही 19 किलोग्राम से अधिक चांदी जप्त, दो गैरसायल गिरफ्तार...

May 13, 2026 02:55 PM