FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

माँ की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा...

  Updated : May 14, 2026 09:05 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मनासा। श्री आशुतोष यादव, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीष, मनासा, जिला-नीमच द्वारा स्टील के कड़े उसकी माँ के सिर व कनपटी पर मारकर उनकी हत्या करने वाली आरोपी कैलाश पिता रामचंद्र सेन, उम्र-31 वर्ष, निवासी-ग्राम चपलाना, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 302 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत आजीवन कारावास एवं 1000रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 05 वर्ष पूर्व दिनांक 23.02.2021 की रात्रि के लगभग 11 बजे ग्राम चपलाना की हैं। उदयपुर के एम.बी.जी.एच. अस्पताल से आरक्षक गौतमलाल के द्वारा मृतिका सोहनबाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सफीना फॉर्म व लाश पंचायतनामा लाकर थाना मनासा में प्रस्तुत किया गया, जिस पर से मर्ग कायम कर जाँच की गई। जाँच में मृतिका के पति रामचंद्र, पुत्र शांतिलाल, दीपक, पुत्रवधु रीना, पुत्री मंजुबाई, अन्य स्वतत्रं साक्षी जगदीश, बंशीलाल, रंगुदास, सोहनलाल, मांगीबाई, दयालदास, कंवरलाल, घीसालाल, चेतनदास, के कथन लिये गये, जिसमें पाया गया कि मृतिका के 03 लड़के होकर लड़का आरोपी कैलाश बदमाश प्रवृत्ति का हैं। वह शराब पीकर परिवार वालो व गांव वालो से झगड़ा करता रहता है। आरोपी कैलाश द्वारा पत्नि के साथ मारपीट करने के कारण पत्नी भी 04 साल से अपने मायके में रह रही है। भाई शांतिलाल से भी आरोपी बार बार झगड़ा करता था, जिसके भय व आतंक से प्रताड़ित होकर गांव चपलाना से अपना घर छोड़कर 2021 में परिवार सहित ससुराल गांव केलुखेड़ा में चला गया। मृतिका का छोटा लड़का दीपक एवं पति रामचंद्र दोनो भी पहले से ही आरोपी के भय, डर व आतंक के कारण गांव चपलाना से ग्राम केलुखेडा में जाकर रहने लगे हैं तथा ग्राम चपलाना में केवल मृतिका सोहनबाई अपने पुत्र आरोपी कैलाश के साथ ही रहती थी। घटना दिनांक को आरोपी द्वारा उसकी माता के साथ स्टील के कड़े से मारपीट की थी, जिससे उसके सिर व कनपटी पर गंभीर चोटे आई थी। घटना की सूचना आरोपी द्वारा ही उसके पिता, भाई व बहन को दी गई। जिसके पष्चात् 100 नंबर गाड़ी बुलाकर मृतिका को सरकारी अस्पताल मनासा ले जाया गया तथा वहां से फिर उदयपुर रैफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग जाँच उपरांत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा अपराध की विवचेना निरीक्षक के. एल. दांगी के द्वारा की गई। विवचेना में पाया गया कि आरोपी आए दिन चोरी करने, लोगो के साथ झगडा व मारपीट करने का आदी था, जिससे तंग आकर मृतिका के समस्त परिवारजन ग्राम चपलाना छोडकर अन्यत्र निवास करने चले गए थे। आरोपी आये दिन उसकी माता के साथ भी मारपीट करता था। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं अन्य आवष्यक वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्य को एकत्र किया गया तथा जिस स्टील के कड़े से उसकी माता की हत्या की गई थी उसको भी जप्त किया जाकर आवष्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान अपर लोक अभियोजक गुलाबसिंह चंद्रावत द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराये गये व विवेचक के माध्यम से सभी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य को प्रस्तुत कर परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे उसको कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुवे आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक गुलाबसिंह चंद्रावत द्वारा की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना बिजली कटौती, भीषण गर्मी में नीमच शहर की जनता परेशान - मोनू लोक्स....

May 14, 2026 09:39 AM

राहगीर अभियान के तहत 4 किमी रास्ता अतिक्रमण मुक्त, कई गांवों में हुई कार्रवाई

May 14, 2026 09:35 AM

सही प्रशिक्षण व्यक्ति को शिखर पर स्थापित करता है - सौरभ शर्मा, कांग्रेस सेवादल फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का छठा दिन...

May 14, 2026 09:28 AM

फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अफीम व डोडाचूरा की तस्करी करने वाले दो तस्करों को 11-11 वर्ष का सश्रम कारावास...

May 14, 2026 09:07 AM

माँ की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा...

May 14, 2026 09:05 AM

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 20 मई तक आवेदन आमंत्रित, विकासखंड स्तर पर ₹10 हजार व जिला स्तर ‌पर ₹25 हजार का पुरस्कार, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन....

May 14, 2026 08:48 AM

आई.टी.आई.मनासा में 21 को युवा संगम रोजगार मेला...

May 14, 2026 08:37 AM

देश एवं प्रदेश की अनोखी औषधीय मण्‍डी के रूप में सुप्रसिद्ध है नीमच मण्‍डी कृषि उपज मंडी समिति, नीमच द्वारा वर्ष 2025-26 में किए गए उल्लेखनीय कार्य....

May 14, 2026 08:36 AM

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उदासीनता पर होगी दंडात्मक कार्रवाई - आयुक्त श्री भोंडवे शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित....

May 14, 2026 05:39 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

May 14, 2026 05:20 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 14, 2026 05:14 AM

श्री नरसिंह मंदिर में मनासा नरेश श्री खाटू श्याम का दिव्य एकादशी महोत्सव, उमड़ा भक्तों का सैलाब, महाआरती-भव्य श्रृंगार के साथ लगा सवा क्विंटल खिचड़ी, खीर व फलारी का महाप्रसाद, भक्त बोले, 8 दिन में पूरी हुई अर्जी, दूर हुई बीमारियां...

May 13, 2026 03:49 PM

पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस थाना रामपुरा को मिली बड़ी सफलता..

May 13, 2026 03:37 PM

यात्री बसों में लगेज ढोने वाले वाहनों, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों एवं नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई...

May 13, 2026 03:33 PM

एनसीसी सीएटीसी शिविर का शुभारंभ, 600 कैडेट ले रहे भाग ,भारतीय सेना द्वारा ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण..

May 13, 2026 03:14 PM

जादू और अभिनय से स्वच्छता का पाठः सिंगोली में जादूगर ढोंढुराम ने बिखेरे जागरूकता के रंग...

May 13, 2026 03:10 PM

देश हित में बलिदान की अपेक्षा आमजन से ही क्यों! राजनेता और अधिकारी से क्यों नहीं? - इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल, दूसरों को थोप रहे ज्ञान लेकिन स्वयं पर क्यों लागू नहीं?

May 13, 2026 03:07 PM

वेतन वृद्धि की मांग, नीमच के जल वितरण कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी...

May 13, 2026 03:02 PM

अवैध हथियार के साथ दस हजार रुपये का ईनामी अपराधी व साथी गिरफ्तार, देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस एवं स्विफ्ट कार जप्त...

May 13, 2026 02:57 PM