सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 20 मई तक आवेदन आमंत्रित, विकासखंड स्तर पर ₹10 हजार व जिला स्तर पर ₹25 हजार का पुरस्कार, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन....
Updated : May 14, 2026 08:48 AM
DESK NEWS
आयोजन
नीमच :- मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन "आत्मा" अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दिए जाने हैं। परियोजना संचालक "आत्मा" नीमच ने बताया कि जिले के सभी 3 विकासखंडों से पांच-पांच सर्वोत्तम किसान (कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक क्षेत्र से 1-1) को ₹10,000/- का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु उक्त पांचों क्षेत्रों के प्रत्येक विजेता को ₹25,000/- का पुरस्कार दिया जाएगा। आवेदन एवं चयन प्रक्रिया: अंतिम तिथि: विकासखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय कृषक पुरस्कार के लिए 20 मई 2026 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं।
विकासखंड स्तर पर चयन: गठित चयन समिति द्वारा 30 मई 2026 तक विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक का चयन किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रेषण: चयनित नाम जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु राज्य स्तर पर परीक्षण के लिए 15 जून 2026 तक भेजे जाएंगे। राज्य स्तर पर चयन: राज्य स्तरीय समिति द्वारा 30 जून 2026 तक अंतिम चयन किया जाएगा। पुरस्कार वितरण: चयनित किसानों को प्रमाण पत्र सहित पुरस्कार 26 जनवरी 2027 को पूरे प्रदेश में एक साथ प्रदान किए जाएंगे।।चयन समिति:विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए गठित चयन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे। परियोजना संचालक "आत्मा" सदस्य सचिव तथा उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के जिला प्रमुख एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी इस समिति में सदस्य बनाए गए हैं. कृषि विभाग ने जिले के किसानों तथा कृषक समूहों से इस पुरस्कार के लिए अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है। किसान भाई प्रत्येक विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (B.T.M.) कार्यालय तथा संबंधित विभाग के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर बंद लिफाफे में 20 मई 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
और खबरे
मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना बिजली कटौती, भीषण गर्मी में नीमच शहर की जनता परेशान - मोनू लोक्स....
May 14, 2026 09:39 AM
राहगीर अभियान के तहत 4 किमी रास्ता अतिक्रमण मुक्त, कई गांवों में हुई कार्रवाई
May 14, 2026 09:35 AM
सही प्रशिक्षण व्यक्ति को शिखर पर स्थापित करता है - सौरभ शर्मा, कांग्रेस सेवादल फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का छठा दिन...
May 14, 2026 09:28 AM
फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अफीम व डोडाचूरा की तस्करी करने वाले दो तस्करों को 11-11 वर्ष का सश्रम कारावास...
May 14, 2026 09:07 AM
माँ की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा...
May 14, 2026 09:05 AM
सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 20 मई तक आवेदन आमंत्रित, विकासखंड स्तर पर ₹10 हजार व जिला स्तर पर ₹25 हजार का पुरस्कार, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन....
May 14, 2026 08:48 AM
आई.टी.आई.मनासा में 21 को युवा संगम रोजगार मेला...
May 14, 2026 08:37 AM
देश एवं प्रदेश की अनोखी औषधीय मण्डी के रूप में सुप्रसिद्ध है नीमच मण्डी कृषि उपज मंडी समिति, नीमच द्वारा वर्ष 2025-26 में किए गए उल्लेखनीय कार्य....
May 14, 2026 08:36 AM
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उदासीनता पर होगी दंडात्मक कार्रवाई - आयुक्त श्री भोंडवे शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित....
May 14, 2026 05:39 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
May 14, 2026 05:20 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 14, 2026 05:14 AM
श्री नरसिंह मंदिर में मनासा नरेश श्री खाटू श्याम का दिव्य एकादशी महोत्सव, उमड़ा भक्तों का सैलाब, महाआरती-भव्य श्रृंगार के साथ लगा सवा क्विंटल खिचड़ी, खीर व फलारी का महाप्रसाद, भक्त बोले, 8 दिन में पूरी हुई अर्जी, दूर हुई बीमारियां...
May 13, 2026 03:49 PM
पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस थाना रामपुरा को मिली बड़ी सफलता..
May 13, 2026 03:37 PM
यात्री बसों में लगेज ढोने वाले वाहनों, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों एवं नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई...
May 13, 2026 03:33 PM
एनसीसी सीएटीसी शिविर का शुभारंभ, 600 कैडेट ले रहे भाग ,भारतीय सेना द्वारा ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण..
May 13, 2026 03:14 PM
जादू और अभिनय से स्वच्छता का पाठः सिंगोली में जादूगर ढोंढुराम ने बिखेरे जागरूकता के रंग...
May 13, 2026 03:10 PM
देश हित में बलिदान की अपेक्षा आमजन से ही क्यों! राजनेता और अधिकारी से क्यों नहीं? - इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल, दूसरों को थोप रहे ज्ञान लेकिन स्वयं पर क्यों लागू नहीं?
May 13, 2026 03:07 PM
वेतन वृद्धि की मांग, नीमच के जल वितरण कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी...
May 13, 2026 03:02 PM
अवैध हथियार के साथ दस हजार रुपये का ईनामी अपराधी व साथी गिरफ्तार, देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस एवं स्विफ्ट कार जप्त...
May 13, 2026 02:57 PM