दुर्गा वाटिका के पास करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जे की कोशिश, पार्षद सुमित्रा पोरवाल ने खोला मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी, बाउंड्री वॉल निर्माण में देरी पर उठाए सवाल, मामला विधानसभा तक ले जाने का ऐलान...
Updated : June 02, 2026 12:33 PM
समरथ सेन पालसोड़ा
राजनीति
नीमच। नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी जमीनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दुर्गा वाटिका के समीप स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की नगर पालिका भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जे की कोशिशों को लेकर पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपकर भूमाफियाओं की गतिविधियों तथा नगर पालिका अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं पार्षद पोरवाल का आरोप है कि नगर पालिका के अधिपत्य वाली इस बेशकीमती भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की नीयत से गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कब्जे को छिपाने के लिए जमीन पर पौधे लगाए जा रहे हैं और उनकी आड़ में धीरे-धीरे भूमि पर अधिकार जमाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में सरकारी भूमि को बचाना मुश्किल हो सकता है।
वर्क ऑर्डर जारी, फिर भी नहीं बनी बाउंड्री वॉल - पार्षद ने बताया कि भूमि की सुरक्षा के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा 23 अगस्त 2023 को बाउंड्री वॉल निर्माण का वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी विभिन्न तकनीकी कारणों और लाइन ऑर्डर का हवाला देकर मामले को लगातार टाल रहे हैं, जिससे भूमाफियाओं के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर जनप्रतिनिधि सरकारी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण सरकारी भूमि असुरक्षित बनी हुई है। इससे आमजन और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ रही है।
पोरवाल समाज के लिए प्रस्तावित है भूमि - श्रीमती पोरवाल ने बताया कि यह भूमि वर्ष 1998 में पोरवाल समाज के लिए प्रस्तावित की गई थी और इससे संबंधित प्रकरण वर्तमान में भोपाल स्थित वल्लभ भवन में विचाराधीन है। इसके आसपास की कुछ अन्य भूमि भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लिए प्रस्तावित रही है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा भूमि की सुरक्षा को लेकर अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। धरना और विधानसभा में मुद्दा उठाने की चेतावनी पार्षद सुमित्रा पोरवाल ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही भूमि की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे नगर पालिका कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले, अधिकारियों की उदासीनता और सरकारी भूमि पर कथित कब्जे के प्रयासों को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में भी प्रश्न उठाया जाएगा, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर कितनी गंभीरता दिखाता है और करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठाता है।
और खबरे
फर्जी फाइनेंस एजेंट बनकर हाईवे पर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार...
June 02, 2026 01:30 PM
श्री नृसिंह मंदिर महिला मंडल ने मनाया पूर्णिमा उत्सव...
June 02, 2026 01:28 PM
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत, शहर में अपात्र हित ग्राहियों का पुनः सर्वे करवाए प्रशासन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...
June 02, 2026 01:25 PM
राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन...
June 02, 2026 01:23 PM
राष्ट्रीय मंच पर नीमच का दमदार आगाज, पहले दिन 2 गोल्ड सहित 4 मैडल पर कब्जा....
June 02, 2026 01:22 PM
मानसून से पहले जीरो रिस्क, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश एक सप्ताह में डिस्मेंटल करें सभी क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवन, सीएमओ-सीईओ की जवाबदेही, क्षेत्र जर्जर-मुक्त का देना होगा प्रमाण पत्र....
June 02, 2026 01:20 PM
जनसुनवाई में दिव्यांग श्रवण को रेडक्रास से आर्थिक सहायता के निर्देश, जनसुनवाई में कलेक्टर ने 112 आवेदकों की समस्याएं सुनी...
June 02, 2026 01:19 PM
चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत..
June 02, 2026 01:18 PM
सिंगोली में मकान की छत गिरने से, पीड़ित परिवार को 9 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, दुखद घटना पर कलेक्टर ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं...
June 02, 2026 01:16 PM
सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर में गुप्त स्कीम बनाकर ले जाई जा रही 300 पेटी अवैध बीयर सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी की गिरफ्तार...
June 02, 2026 01:13 PM
43 दिन के अवकाश की मंजूरी के बदले मांगी रिश्वत, वन विभाग का स्थापना शाखा प्रभारी लोकायुक्त के जाल में फंसा...
June 02, 2026 01:11 PM
जनसुनवाई में एसपी राजेश व्यास ने सुनी 54 फरियादियों की समस्याएं, 15 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण, पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण शिविर में अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....
June 02, 2026 01:04 PM
सीमेंट कंक्रीट कार्य ने बड़ाई लायंस पार्क चौक की सुंदरता, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण...
June 02, 2026 12:54 PM
दुर्गा वाटिका के पास करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जे की कोशिश, पार्षद सुमित्रा पोरवाल ने खोला मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी, बाउंड्री वॉल निर्माण में देरी पर उठाए सवाल, मामला विधानसभा तक ले जाने का ऐलान...
June 02, 2026 12:33 PM
समय से पहले बंद हुआ बैंक, कैश जमा कराने पहुंचे ग्राहकों को लौटाया वापस, दलोट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप....
June 02, 2026 12:29 PM
प्रधानमंत्री आवास मिला या नहीं?, छत गिरने से मां-बेटे की मौत, अब आवेदन को लेकर मतभेद....
June 02, 2026 12:22 PM
लू-तापघात, आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश से बचाव के लिये परामर्श जारी....
June 02, 2026 02:52 AM
कूनो नेशनल पार्क के जंगल में मुक्त किये गये चीता निरवा और उसके तीन शावक, जंगल में अब स्वतंत्र विचरण कर रहे 20 चीते...
June 02, 2026 02:42 AM
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान, 66 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ, भीड़ प्रबंधन, शाही स्नान, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण...
June 02, 2026 02:41 AM