FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

समय से पहले बंद हुआ बैंक, कैश जमा कराने पहुंचे ग्राहकों को लौटाया वापस, दलोट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप....

  Updated : June 02, 2026 12:29 PM

प्रवीण सिंह चुंडावत

  सामाजिक


प्रतापगढ़ (राजस्थान) :- प्रतापगढ़ जिले के दलोट कस्बे में स्थित Bank of Baroda की शाखा में सोमवार को ग्राहकों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब बैंक का कैश काउंटर निर्धारित समय से पहले ही बंद कर दिया गया। आरोप है कि बैंक में नकद राशि जमा कराने पहुंचे कई ग्राहकों को कर्मचारियों ने कैश लेने से मना कर दिया, जबकि बैंक का मुख्य प्रवेश द्वार भी शाम 4 बजे से पहले बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दिनभर के कारोबार के बाद कई व्यापारी, ई-मित्र संचालक एवं अन्य खाताधारक बैंक में नकद राशि जमा कराने पहुंचे थे। लेकिन बैंक कर्मचारियों द्वारा कैश जमा नहीं किए जाने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। ग्राहकों का कहना है कि बैंक के कार्य समय के दौरान ही सेवाएं बंद कर देना नियमों के विपरीत है और इससे आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों से बैंकिंग कार्य के लिए दलोट आने वाले लोगों ने बताया कि वे दूर-दराज के गांवों से समय और धन खर्च कर बैंक पहुंचे थे, लेकिन समय से पहले बैंक बंद होने के कारण उनका कार्य नहीं हो सका। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समय की भी बर्बादी झेलनी पड़ी। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि बैंक में कार्य समय समाप्त होने से पहले ही कैश काउंटर बंद कर दिया गया, जिससे कई लोग अपनी नकद राशि जमा नहीं करा सके। व्यापारियों का कहना है कि दिनभर के लेन-देन के बाद बैंक में राशि जमा करना आवश्यक होता है, लेकिन सेवाएं समय से पहले बंद होने के कारण उन्हें राशि वापस ले जानी पड़ी। ग्राहक का पक्ष दलोट निवासी एवं ई-मित्र संचालक ललित सिंह चुंडावत ने बताया कि वह बैंक में कैश जमा कराने पहुंचे थे, लेकिन कर्मचारियों ने कैश लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि बैंक का गेट भी निर्धारित समय से पहले बंद कर दिया गया था, जिससे कई ग्राहक अंदर प्रवेश नहीं कर सके और बिना काम कराए लौटने को मजबूर हो गए।
ग्राहकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर बैंकिंग सेवाओं को निर्धारित समय तक सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में आमजन को इस प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं समाचार लिखे जाने तक इस मामले में बैंक प्रबंधन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन...

June 02, 2026 01:23 PM

राष्ट्रीय मंच पर नीमच का दमदार आगाज, पहले दिन 2 गोल्ड सहित 4 मैडल पर कब्जा....

June 02, 2026 01:22 PM

मानसून से पहले जीरो रिस्क, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश एक सप्ताह में डिस्‍मेंटल करें सभी क्षतिग्रस्‍त एवं जर्जर भवन, सीएमओ-सीईओ की जवाबदेही, क्षेत्र जर्जर-मुक्त का देना होगा प्रमाण पत्र....

June 02, 2026 01:20 PM

जनसुनवाई में दिव्‍यांग श्रवण को रेडक्रास से आर्थिक सहायता के निर्देश, जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने 112 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी...

June 02, 2026 01:19 PM

चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत..

June 02, 2026 01:18 PM

सिंगोली में मकान की छत गिरने से, पीड़ित परिवार को 9 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, दुखद घटना पर कलेक्टर ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं...

June 02, 2026 01:16 PM

सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर में गुप्त स्कीम बनाकर ले जाई जा रही 300 पेटी अवैध बीयर सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी की गिरफ्तार...

June 02, 2026 01:13 PM

43 दिन के अवकाश की मंजूरी के बदले मांगी रिश्वत, वन विभाग का स्थापना शाखा प्रभारी लोकायुक्त के जाल में फंसा...

June 02, 2026 01:11 PM

जनसुनवाई में एसपी राजेश व्यास ने सुनी 54 फरियादियों की समस्याएं, 15 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण, पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण शिविर में अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....

June 02, 2026 01:04 PM

सीमेंट कंक्रीट कार्य ने बड़ाई लायंस पार्क चौक की सुंदरता, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण...

June 02, 2026 12:54 PM

दुर्गा वाटिका के पास करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जे की कोशिश, पार्षद सुमित्रा पोरवाल ने खोला मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी, बाउंड्री वॉल निर्माण में देरी पर उठाए सवाल, मामला विधानसभा तक ले जाने का ऐलान...

June 02, 2026 12:33 PM

समय से पहले बंद हुआ बैंक, कैश जमा कराने पहुंचे ग्राहकों को लौटाया वापस, दलोट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप....

June 02, 2026 12:29 PM

प्रधानमंत्री आवास मिला या नहीं?, छत गिरने से मां-बेटे की मौत, अब आवेदन को लेकर मतभेद....

June 02, 2026 12:22 PM

लू-तापघात, आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश से बचाव के लिये परामर्श जारी....

June 02, 2026 02:52 AM

कूनो नेशनल पार्क के जंगल में मुक्त किये गये चीता निरवा और उसके तीन शावक, जंगल में अब स्वतंत्र विचरण कर रहे 20 चीते...

June 02, 2026 02:42 AM

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान, 66 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ, भीड़ प्रबंधन, शाही स्नान, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण...

June 02, 2026 02:41 AM

रतलाम जिले को मिले 100 नव चयनित आरक्षक, पुलिस अधीक्षक ने नियुक्ति पत्र देकर किया स्वागत, देशभक्ति, जनसेवा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों के साथ पुलिस सेवा में प्रवेश करने का दिया संदेश..

June 02, 2026 02:38 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 02, 2026 02:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 02, 2026 02:28 AM