रतलाम जिले को मिले 100 नव चयनित आरक्षक, पुलिस अधीक्षक ने नियुक्ति पत्र देकर किया स्वागत, देशभक्ति, जनसेवा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों के साथ पुलिस सेवा में प्रवेश करने का दिया संदेश..
Updated : June 02, 2026 02:38 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस को अधिक सक्षम, तकनीकी रूप से दक्ष एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु मिशन मोड पर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। वर्ष 2025 की पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिला पुलिस रतलाम को कुल 100 नव चयनित आरक्षक प्राप्त हुए हैं। नव चयनित आरक्षकों के स्वागत एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा नव चयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर मध्यप्रदेश पुलिस परिवार में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव आरक्षकों को पुलिस सेवा की गरिमा, दायित्वों एवं कर्तव्यों से अवगत कराते हुए देशभक्ति, जनसेवा, अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा नागरिकों के विश्वास को सुदृढ़ करना प्रत्येक पुलिसकर्मी का सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने नव नियुक्त आरक्षकों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा मध्यप्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और आधुनिक तकनीक, साइबर अपराधों की चुनौतियों तथा जन अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पुलिसकर्मी को निरंतर सीखने एवं स्वयं को अद्यतन रखने की आवश्यकता है।
संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक यात्रा - उल्लेखनीय है कि चयनित अभ्यर्थियों में अनेक ऐसे युवा शामिल हैं जिन्होंने सीमित संसाधनों एवं कठिन परिस्थितियों के बावजूद अथक परिश्रम, लगन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता प्राप्त की है। इन युवाओं की उपलब्धि अन्य अभ्यर्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है तथा यह सिद्ध करती है कि कठिन परिश्रम एवं समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मध्यप्रदेश पुलिस में शामिल होकर ये नव चयनित आरक्षक प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के दायित्व का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त आरक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवा जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM