FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

लू-तापघात, आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश से बचाव के लिये परामर्श जारी....

  Updated : June 02, 2026 02:52 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, द्वारा प्रदेश में लू-तापघात, आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश जैसी मौसमी एवं प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से संचार माध्यमों से जनजागरूकता करते हुए परामर्श दिया जा रहा है। सचिव (गृह) एवं समन्वयक मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु ने बताया कि विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए आमजन तक सुरक्षा संबंधी संदेश पहुँचाए जा रहे हैं, जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकाधिक नागरिकों को समय रहते आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके। अभियान का उद्देश्य लोगों में जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं उचित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल में बढ़ता तापमान लू-तापघात की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। विशेष रूप से बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, श्रमिकों तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, हल्के एवं सूती वस्त्र पहनने तथा शरीर में जल की कमी न होने देने संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मानसून अवधि में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएँ अनेक बार गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। इस संबंध में नागरिकों को सलाह दी गई है कि मौसम में अचानक परिवर्तन, तेज गर्जना एवं बिजली की चमक को संभावित खतरे के संकेत के रूप में गंभीरता से लें। ऐसे समय में खुले स्थानों, खेतों, जलाशयों, विद्युत खंभों तथा बड़े वृक्षों के नीचे रुकने से बचें तथा सुरक्षित भवनों में शरण लें। नागरिकों को आकाशीय बिजली संबंधी पूर्व चेतावनी प्राप्त करने के लिए “दामिनी” मोबाइल ऐप के उपयोग के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है। किसानों एवं पशुपालकों को विशेष सतर्कता बरतने तथा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। वर्षा ऋतु के दौरान सर्पदंश की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। जलभराव एवं प्राकृतिक आवास प्रभावित होने के कारण साँप मानव बस्तियों के समीप आ सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों में घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखना, झाड़ियों एवं कबाड़ को हटाना, जूते एवं कपड़ों को उपयोग से पूर्व सावधानीपूर्वक जांचना तथा खेतों, जंगलों एवं जल स्रोतों के समीप अतिरिक्त सतर्कता बरतना आवश्यक है। सर्पदंश की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाने तथा किसी भी प्रकार के अंधविश्वास अथवा अप्रमाणित उपचार से बचने की सलाह दी गई है मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों एवं परामर्शों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना अथवा संकट की स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें सतर्कता, जागरूकता एवं समय पर अपनाई गई सावधानियाँ जनहानि एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी उद्देश्य से राज्य स्तर पर निरंतर जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सीमेंट कंक्रीट कार्य ने बड़ाई लायंस पार्क चौक की सुंदरता, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण...

June 02, 2026 12:54 PM

दुर्गा वाटिका के पास करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जे की कोशिश, पार्षद सुमित्रा पोरवाल ने खोला मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी, बाउंड्री वॉल निर्माण में देरी पर उठाए सवाल, मामला विधानसभा तक ले जाने का ऐलान...

June 02, 2026 12:33 PM

समय से पहले बंद हुआ बैंक, कैश जमा कराने पहुंचे ग्राहकों को लौटाया वापस, दलोट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप....

June 02, 2026 12:29 PM

प्रधानमंत्री आवास मिला या नहीं?, छत गिरने से मां-बेटे की मौत, अब आवेदन को लेकर मतभेद....

June 02, 2026 12:22 PM

लू-तापघात, आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश से बचाव के लिये परामर्श जारी....

June 02, 2026 02:52 AM

कूनो नेशनल पार्क के जंगल में मुक्त किये गये चीता निरवा और उसके तीन शावक, जंगल में अब स्वतंत्र विचरण कर रहे 20 चीते...

June 02, 2026 02:42 AM

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान, 66 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ, भीड़ प्रबंधन, शाही स्नान, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण...

June 02, 2026 02:41 AM

रतलाम जिले को मिले 100 नव चयनित आरक्षक, पुलिस अधीक्षक ने नियुक्ति पत्र देकर किया स्वागत, देशभक्ति, जनसेवा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों के साथ पुलिस सेवा में प्रवेश करने का दिया संदेश..

June 02, 2026 02:38 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 02, 2026 02:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 02, 2026 02:28 AM

सुश्री अंकिता पण्डया को मिला उप संचालक सामाजिक न्याय का अतिरिक्त प्रभार, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश...

June 01, 2026 04:41 PM

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, आमजन को दी यातायात नियमों की जानकारी, फूलमाला पहनाकर नियमों के पालन की अपील.....

June 01, 2026 04:40 PM

जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार...

June 01, 2026 04:38 PM

सम्पर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें – जिला कलक्टर डॉ. मंजू, बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं, पेयजल एवं जनसेवा कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित…

June 01, 2026 04:30 PM

डीएमएफटी कार्यों में तेजी लाने, सिलिकोसिस सहायता प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की मैनेजिंग कमेटी की बैठक आयोजित...

June 01, 2026 04:28 PM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ ने वीर शहीद के बलिदान को किया नमन...

June 01, 2026 04:17 PM

अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, पवित्र भाव से किए गए त्याग में जो आनंद मिलता है वह संसार में कहीं नहीं मिलता है-सुप्रभ सागर महाराज...

June 01, 2026 04:15 PM

नीमच गौरव दिवस कार्यक्रम 3 जून को स्वच्छता एवं देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे कार्यक्रम.…

June 01, 2026 04:12 PM

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की बैठक संपन्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम...

June 01, 2026 04:10 PM