कूनो नेशनल पार्क के जंगल में मुक्त किये गये चीता निरवा और उसके तीन शावक, जंगल में अब स्वतंत्र विचरण कर रहे 20 चीते...
Updated : June 02, 2026 02:42 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
कूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्स्थापना परियोजना को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चीता निरवा और उसके 13 माह के तीन शावकों (दो नर एवं एक मादा) को सफलतापूर्वक नेशनल पार्क के जंगल में मुक्त कर दिया गया है। इन चीतों को पालपुर ईस्ट रेंज के अहेरा पर्यटन क्षेत्र में विगत शनिवार को मुक्त किया गया। चीता निरवा और उसके तीनों शावकों के जंगल में छोड़े जाने से कूनो के इस क्षेत्र में पुनर्स्थापित चीतों का पारिस्थितिकी तंत्र सशक्त होगा। इससे क्षेत्र में ईको-टूरिज्म गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों को प्राकृतिक परिवेश में चीतों के व्यवहार और उनकी गतिविधियों को देखने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। इससे वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। वन विभाग के अनुसार चीतों को जंगल में छोड़े जाने के बाद उनकी सतत निगरानी की जा रही है। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्राकृतिक परिवेश में सफलतापूर्वक अनुकूलन और विचरण की स्थिति पर नजर रखने के लिए अत्याधुनिक रेडियो टेलीमेट्री प्रणाली एवं समर्पित फील्ड टीमों की सहायता से नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है चीता निरवा और उसके तीन शावकों के जंगल में छोड़े जाने के साथ ही कूनो नेशनल पार्क में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे चीतों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। सभी चीते स्वस्थ हैं और प्राकृतिक आवास में बेहतर अनुकूलन करते हुए सामान्य गतिविधियों के साथ सक्रिय हैं। कूनो नेशनल पार्क में संचालित चीता पुनर्स्थापना परियोजना देश में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। परियोजना के अंतर्गत चीतों की निरंतर निगरानी, संरक्षण और प्रबंधन के माध्यम से उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित किया जा रहा है।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM