सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान, 66 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ, भीड़ प्रबंधन, शाही स्नान, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण...
Updated : June 02, 2026 02:41 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
रतलाम :- आगामी सिंहस्थ-2028 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेशभर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसी क्रम में विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार रतलाम जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रत्येक सप्ताह सतत 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारंभ सोमवार दिनांक 01 जून 2026 को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम में पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री निमिष अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक श्री निमिष अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिंहस्थ विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से पहुंचते हैं। ऐसे विशाल आयोजन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से गंभीरता एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन जैसी चुनौतियों का प्रभावी समाधान प्रशिक्षित एवं दक्ष पुलिस बल के माध्यम से ही संभव है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक पुलिसिंग, तकनीकी संसाधनों एवं आपातकालीन परिस्थितियों के प्रभावी प्रबंधन हेतु तैयार करना है। रतलाम जिले में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण दिनांक 01 जून 2026 से 06 जून 2026 तक संचालित होगा, जिसमें जिले के कुल 66 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण शुभारंभ कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनिशा जैन, निरीक्षक तूरसिंह डाबर, निरीक्षक रंजीत सिंगार, निरीक्षक प्रभाकर पाराशर, निरीक्षक वेदप्रकाश वर्मा, उपनिरीक्षक कुलदीप देथलिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार, सूबेदार मोनिका सिंह ठाकुर एवं उपनिरीक्षक राजा तिवारी द्वारा विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा प्रशिक्षण में मुख्य रूप से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान एवं रोकथाम, मेला क्षेत्र में चेकिंग एवं निगरानी व्यवस्था, शाही स्नान प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन एवं आपदा प्रतिक्रिया, वायरलेस एवं रेडियो संचार व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, कानून व्यवस्था प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। रतलाम पुलिस द्वारा सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन हेतु पुलिस बल को दक्ष, प्रशिक्षित एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल निरंतर जारी रहेगी।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM