जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में मौतें कम करने नीमच पुलिस का अभिनव प्रयास...
Updated : June 12, 2026 04:36 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा एक अभिनव पहल जीवन संजीवनी अभियान" शुरू की गई है। अभियान के तहत नीमच जिले के दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आम नागरिकों को सीपीआर (CPR) एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देकर सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों की जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में जिले में 359 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 101 लोगों की मृत्यु हुई। वर्ष 2024 में 368 दुर्घटनाओं में 120 लोगों की जान गई, जबकि वर्ष 2025 में 321 दुर्घटनाओं में 117 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। इन आंकड़ों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने स्वयं गहन चिंतन कर नगर पुलिस अधीक्षक, जावद एवं मनासा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, यातायात प्रभारी तथा तकनीकी विशेषज्ञों के साथ कई बैठकों का आयोजन किया। विश्लेषण के बाद जिले के 22 अत्यधिक दुर्घटना संभावित स्थलों (हॉटस्पॉट) का चयन कर उनका तकनीकी एवं भौतिक निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के आधार पर दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की पहचान की गई और उन्हें कम करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। इसी क्रम में "जीवन संजीवनी अभियान" प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत चिन्हित 22 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आसपास रहने वाले 50-50 नागरिकों को चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम द्वारा सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता मिल सके और उसकी जान बचाई जा सके। अभियान को डिजिटल स्वरूप भी दिया गया है। इसके लिए एक विशेष क्यूआर कोड तैयार किया गया है, जिसे स्कैन कर कोई भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता कर "सड़क सुरक्षा मित्र" बन सकेगा। गूगल फॉर्म के माध्यम से सहयोग संबंधी जानकारी दर्ज कर नागरिक इस अभियान का हिस्सा बन सकेंगे। गुरुवार 12 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल के निर्देशन में थाना नीमच सिटी क्षेत्र के हॉटस्पॉट ग्राम जवासा-भादवा माता चौराहे पर अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सतीश चौधरी एवं नर्सिंग ऑफिसर जाहिद अली ने उपस्थित नागरिकों को दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति को सीपीआर देने एवं प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने का लाइव प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, थाना नीमच सिटी प्रभारी उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, थाना प्रभारी यातायात सूबेदार सोनू बड़गुजर, डीएमआर पुष्पेंद्र कारपेंटर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। अपील - नीमच पुलिस ने जिलेवासियों से "जीवन संजीवनी अभियान" को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। नागरिक आगे आकर इस अभियान से जुड़ें और जरूरतमंदों की सहायता कर मानव जीवन बचाने में योगदान दें।
और खबरे
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ, वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस 15 जून को मनाया जावेगा...
June 12, 2026 05:24 PM
जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को....
June 12, 2026 05:22 PM
ग्रामीण युवाओं, युवतियों के लिए बकरीपालन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम...
June 12, 2026 05:21 PM
जिले के सभी नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित....
June 12, 2026 05:20 PM
अ.जा.आयोग के सदस्य श्री मालवीय का नीमच में आत्मीय स्वागत....
June 12, 2026 05:16 PM
नगरीय निकाय को एबीसी कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश, गौशाला से पशु वापस लेने पर शुल्क तय, असंचालित गौशालाओं के संचालन हेतु सीएसआर से प्रस्ताव बनाने के निर्देश, कलेक्टर की अध्यक्षता में पशु कल्याण एवं गौसंवर्धन समिति की बैठक संपन्न.....
June 12, 2026 05:15 PM
सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें - श्री मालवीय, अ.ज.जा.आयोग के सदस्य ने नीमच में की विभागीय समीक्षा...
June 12, 2026 05:13 PM
कलश यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा का शंखनाद, पंडित शंकर शास्त्री के श्री मुख से गिरिराज चरित्र की एतिहासिक ज्ञान गंगा प्रवाहित, राधा चरित्र प्रसंग कथा कल...
June 12, 2026 05:12 PM
मंदसौर-भोपाल नए फोरलेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर रोड़ से नीमच पूरी तरह बाहर,नीमच के साथ बड़ी साजिश- तरुण बाहेती, फिर ठगा गया नीमच, कहां है तीनों विधायक ? सरकारी कागजों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा खुलासा...
June 12, 2026 04:58 PM
तीन साल से अधिक समय से फरार एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 15 ,000 का इनामी टॉप टेन में शामिल डोडाचूरा सप्लायर गिरफ्तार...
June 12, 2026 04:52 PM
रतलाम पुलिस का एमडी ड्रग्स माफियाओं पर बड़ा प्रहार, अंतरराज्यीय सिंडिकेट के एक और फरार आरोपी हारुन खान गिरफ्तार.....
June 12, 2026 04:50 PM
गायत्री मंदिर मार्ग पर 64 लाख की लागत से बन रही सबसे सुंदर व चौड़ी सड़क, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपा अध्यक्ष व लोक निर्माण सभापति का स्वागत....
June 12, 2026 04:47 PM
अवैध बजरी परिवहन पर पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय 25 टन बजरी जब्त, 5 चालक गिरफ्तार...
June 12, 2026 04:44 PM
विश्वकल्याण की कामना से महायज्ञ में आहुतियां,कान्हा द्वारा माखन चोरी प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का पांचवा दिवस...
June 12, 2026 04:42 PM
जिंदल को भूमि आवंटन करने के खिलाफ लगाई आपत्ती व पुर की विभिन्न सदस्यों का दिया ज्ञापन - सेवादल कांग्रेस..
June 12, 2026 04:40 PM
खेत बचाओ अभियान के तहत कपासन में किसान गोष्ठी आयोजित....
June 12, 2026 04:37 PM
जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में मौतें कम करने नीमच पुलिस का अभिनव प्रयास...
June 12, 2026 04:36 PM
चीताखेड़ा में पंडित कुलदीप शर्मा की, आशुतोष के दरबार में कल से बहेगी पालनहार की कथा धर्म ज्ञान गंगा...
June 12, 2026 08:19 AM
जघन्य डबल ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, मां व बेटी की क्रूरता पूर्वक हत्या एवं लूटपाट के मामले में पति और पत्नी को किया गिरफ्तार, मृतका के परिजन ही निकले हत्यारे....
June 12, 2026 08:10 AM