lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कलश यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा का शंखनाद, पंडित शंकर शास्त्री के श्री मुख से गिरिराज चरित्र की एतिहासिक ज्ञान गंगा प्रवाहित, राधा चरित्र प्रसंग कथा कल...

  Updated : June 12, 2026 05:12 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- नगर में माहेश्वरी समाज भवन में भागवत कथा कलश यात्रा के उपलक्ष्य में‌ श्री राम मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 8 बजे हुआ। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई माहेश्वरी समाज भवन सभागार में में पहुंची जहां संगीतमय श्रीमद् भगवत कथा का शुभारंभ हुआ। महिलाओं पुरुषों एवं श्रद्धालु भक्तों ने बड़ी संख्या में कलश यात्रा में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत पौथी पूजन का पुण्य लाभ लिया।भगवत कथा में प्रथम दिवस भागवत आचार्य पंडित शंकर शास्त्री ने भागवत का भावार्थ महत्व प्रतिपादित करते हुए कहा कि भ से भागवत,ग से ज्ञान, व से वैराग्य और त से त्याग का महत्व समझाया। उन्होंने गिरिराज जी का प्राकट्य चित्रण प्रस्तुत करते हुए कहा कि गिरिराज पर्वत क्षेत्र में पेड़ पौधे बहुत अधिक है इसलिए वहां पर बरसात अच्छी होती है और बरसात का पानी गिरिराज की तलहटी में ही संग्रहित होता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें भी प्रत्येक परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे लगाना चाहिए। गिरिराज चरित्र से हमें यह शिक्षा मिलती है कि अभिमान रहित हो कर संकट में सभी की सहायता का सेवा कार्य करना चाहिए। हम सभी सामूहिक रूप से संकल्प लेकर नदी गौ माता का संरक्षण करें और प्रकृति की सुरक्षा में सहभागी बने। गंगा गीता गायत्री गिरिराज का जीवन में समावेश आवश्यक है। इसके बिना सनातन धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है। यदि हम पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से गिरिराज पर्वत की रक्षा करेंगे तो गिरिराज प्रभु की कृपा हम पर भी होगी तभी हमारे जीवन में सुख समृद्धि और शांति का वास होगा। दूसरों के कल्याण का पवित्र लक्ष्य हो तो प्रभु कृपा करते हैं। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए सभी मिलकर संयुक्त प्रयास करें और हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति को प्रेषित करें। मनुष्य को अपने जीवन में कुंठा से रहित होकर जीवन जीना चाहिए तभी हमारे जीवन में बैंकूठ आएगा। माहेश्वरी श्रद्धा सत्संग मंडल के रजत जयंती वर्ष एवं पुरुषोत्तम मास के पवित्र अवसर पर वीर पार्क रोड स्थित माहेश्वरी समाज भवन सभागार में 12 से 14 जून तक प्रतिदिन मेवाड़ मालवा अंचल की लाल माटी की पवित्र धरा नीमच पर प्रथम बार ऐतिहासिक भगवत चरित्र कथा दोपहर 3 से 6 बजे प्रवाहित हो रही है।मंडल प्रमुख अध्यक्ष सूरज गट्टानी एवं दुर्गा देवी मानधन्या ने बताया कि भगवत चरित्र कथा की श्रृंखला में माहेश्वरी समाज सभा भवन में द्वितीय दिवस आज 13 जून शनिवार को राधा चरित्र कथा प्रसंग तथा 14 जून को भक्त शिरोमणि मीरा चरित्र की ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। छप्पन भोग के लाभार्थी बसंती देवी संगीता संध्या गट्टानी तथा प्रसाद जल के लाभार्थी रेखा मनोज बाहेती थे। कार्यक्रम का संचालन वंदना मंत्री एवं अनीता समदानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटिया, शिव गट्टानी, सुरेश, मनमोहन गटृटानी , राजेश गट्टानी, सुरेश सोनी, प्रदीप गटृटानी प्रहलाद मुंदडा, राजेंद्र बियानी, सत्यनारायण लाठी, मनोज बाहेती, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। इस अवसर पर पुरुष पारंपरिक कुर्ता पायजामा तथा महिलाएं लाल पीली चुनड़ी में सहभागी बनी।
गिरिराज शरण की झांकी बनी आस्था का केंद्र, भागवत कथा के मध्य जब पंडित शंकर शास्त्री ने गिरिराज प्राकट्य महोत्सव का विषय बताया तो भक्ति पंडाल में जय जय गिरिराज महाराज की जय हो की जय घोष लगी तभी भक्ति पंडाल में ग्वाल पाल नंद बाबा और श्री कृष्ण की झांकी ने प्रवेश किया तो सभी ने श्रद्धालु भक्तो ने पुष्प वर्षा से अगवानी की। महिलाओं ने गिरिराज की परिक्रमा कर मंगल आशीर्वाद ग्रहण किया।श्री कृष्ण का अभिनय नेहा गट्टानी, नंद बाबा का अभिनय प्रहलाद मुंदडा, प्रेमलता मूंदड़ा, ग्वालपाल रश्मि गट्टानी, शारदा ,यस्वी, गट्टानी, सुमन बाहेती,प्रावी भंडारी और स्नेहलता जाजू ने प्रस्तुत किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अंतर्राष्‍ट्रीय वरिष्‍ठ, वृ‍द्धजन दुर्व्‍यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस 15 जून को मनाया जावेगा...

June 12, 2026 05:24 PM

जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को....

June 12, 2026 05:22 PM

ग्रामीण युवाओं, युवतियों के लिए बकरीपालन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम...

June 12, 2026 05:21 PM

जिले के सभी नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित....

June 12, 2026 05:20 PM

अ.जा.आयोग के सदस्‍य श्री मालवीय का नीमच में आत्‍मीय स्‍वागत....

June 12, 2026 05:16 PM

नगरीय निकाय को एबीसी कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश, गौशाला से पशु वापस लेने पर शुल्क तय, असंचालित गौशालाओं के संचालन हेतु सीएसआर से प्रस्ताव बनाने के निर्देश, कलेक्टर की अध्यक्षता में पशु कल्याण एवं गौसंवर्धन समिति की बैठक संपन्न.....

June 12, 2026 05:15 PM

सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें - श्री मालवीय, अ.ज.जा.आयोग के सदस्‍य ने नीमच में की विभागीय समीक्षा...

June 12, 2026 05:13 PM

कलश यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा का शंखनाद, पंडित शंकर शास्त्री के श्री मुख से गिरिराज चरित्र की एतिहासिक ज्ञान गंगा प्रवाहित, राधा चरित्र प्रसंग कथा कल...

June 12, 2026 05:12 PM

मंदसौर-भोपाल नए फोरलेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर रोड़ से नीमच पूरी तरह बाहर,नीमच के साथ बड़ी साजिश- तरुण बाहेती, फिर ठगा गया नीमच, कहां है तीनों विधायक ? सरकारी कागजों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा खुलासा...

June 12, 2026 04:58 PM

तीन साल से अधिक समय से फरार एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 15 ,000 का इनामी टॉप टेन में शामिल डोडाचूरा सप्लायर गिरफ्तार...

June 12, 2026 04:52 PM

रतलाम पुलिस का एमडी ड्रग्स माफियाओं पर बड़ा प्रहार, अंतरराज्यीय सिंडिकेट के एक और फरार आरोपी हारुन खान गिरफ्तार.....

June 12, 2026 04:50 PM

गायत्री मंदिर मार्ग पर 64 लाख की लागत से बन रही सबसे सुंदर व चौड़ी सड़क, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपा अध्यक्ष व लोक निर्माण सभापति का स्वागत....

June 12, 2026 04:47 PM

अवैध बजरी परिवहन पर पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय 25 टन बजरी जब्त, 5 चालक गिरफ्तार...

June 12, 2026 04:44 PM

विश्वकल्याण की कामना से महायज्ञ में आहुतियां,कान्हा द्वारा माखन चोरी प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का पांचवा दिवस...

June 12, 2026 04:42 PM

जिंदल को भूमि आवंटन करने के खिलाफ लगाई आपत्ती व पुर की विभिन्न सदस्यों का दिया ज्ञापन - सेवादल कांग्रेस..

June 12, 2026 04:40 PM

खेत बचाओ अभियान के तहत कपासन में किसान गोष्ठी आयोजित....

June 12, 2026 04:37 PM

जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में मौतें कम करने नीमच पुलिस का अभिनव प्रयास...

June 12, 2026 04:36 PM

चीताखेड़ा में पंडित कुलदीप शर्मा की, आशुतोष के दरबार में कल से बहेगी पालनहार की कथा धर्म ज्ञान गंगा...

June 12, 2026 08:19 AM

जघन्य डबल ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, मां व बेटी की क्रूरता पूर्वक हत्या एवं लूटपाट के मामले में पति और पत्नी को किया गिरफ्तार, मृतका के परिजन ही निकले हत्यारे....

June 12, 2026 08:10 AM