विश्वकल्याण की कामना से महायज्ञ में आहुतियां,कान्हा द्वारा माखन चोरी प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का पांचवा दिवस...
Updated : June 12, 2026 04:42 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
धार्मिक
भीलवाड़ा :- पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु भीलवाड़ा में छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में पहली बार आयोजित सात दिवसीय 11 कुण्डीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का समापन रविवार को होगा। महायज्ञ के पांचवे दिन शुक्रवार को यज्ञवेदी में आहुतियों देकर विश्व कल्याण एवं प्राणी मात्र के सुखी रहने की कामना की गई। महायज्ञ में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से यजमान पहुंचे थे। महायज्ञ के साथ श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा द्वारा भक्तिपूर्ण रासलीला की प्रस्तुति का दौर भी जारी है। महायज्ञ आयोजन के पांचवे दिन सुबह 8 बजे महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में यज्ञ मण्डप में श्री शारदा सनातन परमार्थ न्यास के वेदाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री के निर्देशन में यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुए। प्रत्येक यज्ञ वेदी पर यजमानों के साथ लक्ष्मी स्वरूपा कन्या ने भी आहुति देकर सर्वत्र सुख एवं सर्वकल्याण की कामना से यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञाचार्य ने बताया कि प्रातःकालीन सत्र में सर्वप्रथम सभी यज्ञकर्ताओं को पवित्रीकरण से पवित्र कर पंचगव्य के प्राशनपूर्वक यज्ञमण्डप में प्रवेश कराया गया। सभी ने अपने-अपने मण्डप पर बैठकर कल्याणकारी दिव्य मंत्रों से हवन किया। इसके बाद आरती,पुष्पांजलि ओर यज्ञ मण्डप की परिक्रमा के साथ आरती प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का विश्राम हुआ। महायज्ञ प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक हो रहा है। महायज्ञ के तहत चौथे दिन गुरूवार रात आश्रम परिसर में महंत बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिध्य में श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा के कलाकारों द्वारा भक्तिपूर्ण रासलीला के तहत कृष्ण बाल लीला प्रसंग के महत माखन चोरी प्रसंग में सजीव प्रस्तुति ने श्रद्धालु भक्तों का मन जीत लिया। रासलीला के शुरू में विशिष्ट अतिथि भोपाल से पधारे शालिगराम महाराज, वृन्दावन से आए श्रीश्याम शरण महाराज, समाजसेवी मंजू पोखरना, बनवारीलाल कोगटा, सांवरमल जाट आदि ने ठाकुरजी की आरती की। मण्डल के दामोदरदास काठियाबाबा के निर्देशन में भगवान कृष्ण की गोपियों के घरों से माखनचोरी प्रसंग की प्रस्तुति दी गई। मण्डल के राजू स्वामी ने बताया कि रासलीला में भगवान कृष्ण के गोपियों के घर से माखन चोरी से परेशान होकर यशोदा से शिकायत करने आदि प्रसंगों का कान्हा के जयकारों के साथ सजीव मंचन किया गया। प्रस्तुति देने वाले दल में 16 कलाकार शामिल है। इस दौरान यशोदा, राधा,गोपी, जैसे महिला पात्रों के रूप में भी पुरूष कलाकार ने ही प्रस्तुति दी। रासलीला की प्रस्तुति प्रतिदिन रात 8 बजे से हो रही है। रासलीला देखने के लिए छोटी हरणी के साथ भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भी श्रद्धालु आ रहे है।
और खबरे
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ, वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस 15 जून को मनाया जावेगा...
June 12, 2026 05:24 PM
जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को....
June 12, 2026 05:22 PM
ग्रामीण युवाओं, युवतियों के लिए बकरीपालन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम...
June 12, 2026 05:21 PM
जिले के सभी नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित....
June 12, 2026 05:20 PM
अ.जा.आयोग के सदस्य श्री मालवीय का नीमच में आत्मीय स्वागत....
June 12, 2026 05:16 PM
नगरीय निकाय को एबीसी कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश, गौशाला से पशु वापस लेने पर शुल्क तय, असंचालित गौशालाओं के संचालन हेतु सीएसआर से प्रस्ताव बनाने के निर्देश, कलेक्टर की अध्यक्षता में पशु कल्याण एवं गौसंवर्धन समिति की बैठक संपन्न.....
June 12, 2026 05:15 PM
सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें - श्री मालवीय, अ.ज.जा.आयोग के सदस्य ने नीमच में की विभागीय समीक्षा...
June 12, 2026 05:13 PM
कलश यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा का शंखनाद, पंडित शंकर शास्त्री के श्री मुख से गिरिराज चरित्र की एतिहासिक ज्ञान गंगा प्रवाहित, राधा चरित्र प्रसंग कथा कल...
June 12, 2026 05:12 PM
मंदसौर-भोपाल नए फोरलेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर रोड़ से नीमच पूरी तरह बाहर,नीमच के साथ बड़ी साजिश- तरुण बाहेती, फिर ठगा गया नीमच, कहां है तीनों विधायक ? सरकारी कागजों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा खुलासा...
June 12, 2026 04:58 PM
तीन साल से अधिक समय से फरार एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 15 ,000 का इनामी टॉप टेन में शामिल डोडाचूरा सप्लायर गिरफ्तार...
June 12, 2026 04:52 PM
रतलाम पुलिस का एमडी ड्रग्स माफियाओं पर बड़ा प्रहार, अंतरराज्यीय सिंडिकेट के एक और फरार आरोपी हारुन खान गिरफ्तार.....
June 12, 2026 04:50 PM
गायत्री मंदिर मार्ग पर 64 लाख की लागत से बन रही सबसे सुंदर व चौड़ी सड़क, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपा अध्यक्ष व लोक निर्माण सभापति का स्वागत....
June 12, 2026 04:47 PM
अवैध बजरी परिवहन पर पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय 25 टन बजरी जब्त, 5 चालक गिरफ्तार...
June 12, 2026 04:44 PM
विश्वकल्याण की कामना से महायज्ञ में आहुतियां,कान्हा द्वारा माखन चोरी प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का पांचवा दिवस...
June 12, 2026 04:42 PM
जिंदल को भूमि आवंटन करने के खिलाफ लगाई आपत्ती व पुर की विभिन्न सदस्यों का दिया ज्ञापन - सेवादल कांग्रेस..
June 12, 2026 04:40 PM
खेत बचाओ अभियान के तहत कपासन में किसान गोष्ठी आयोजित....
June 12, 2026 04:37 PM
जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में मौतें कम करने नीमच पुलिस का अभिनव प्रयास...
June 12, 2026 04:36 PM
चीताखेड़ा में पंडित कुलदीप शर्मा की, आशुतोष के दरबार में कल से बहेगी पालनहार की कथा धर्म ज्ञान गंगा...
June 12, 2026 08:19 AM
जघन्य डबल ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, मां व बेटी की क्रूरता पूर्वक हत्या एवं लूटपाट के मामले में पति और पत्नी को किया गिरफ्तार, मृतका के परिजन ही निकले हत्यारे....
June 12, 2026 08:10 AM