खेत बचाओ अभियान के तहत कपासन में किसान गोष्ठी आयोजित....
Updated : June 12, 2026 04:37 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
आयोजन
कपासन, वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती पर दिया जोर, संतुलित उर्वरक उपयोग की दी सलाह कृषि विभाग, आत्मा चित्तौड़गढ़, प्रोजेक्ट एवं कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन कपासन में किया गया। किसान गोष्ठी कार्यक्रम में कपासन के आस-पास के गांवों की पंचायत के 100 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्र के डॉ. रतन लाल सोलंकी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ ने किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि मिट्टी के स्वास्थ्य और घटती उर्वरता चिंता का विषय है। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाने पर जोर दिया। रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति में कठिनाई और उनके मूल्यों में वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने खेत बचाओ अभियान शुरू किया है। रासायनिक उर्वरकों का आवश्यकता से अधिक उपयोग केवल खेती की लागत ही नहीं बढ़ाता, बल्कि खेतों की मिट्टी की उर्वरक क्षमता को भी कम करता है। इसके अतिरिक्त भूजल भी दूषित होता है डॉ शंकर लाल जाट, सयुक्त निदेशक कृषि ने कहा कि उर्वरकों का असंतुलित उपयोग खेती के सामने गंभीर चुनौती बन रहा है। उर्वरकों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल अंततः घाटे का सौदा ही सिद्ध होता है, क्योंकि प्रारंभ में तो फसल अच्छी होती है, लेकिन समय के साथ खेतों की मिट्टी दूषित हो जाने के कारण उपज प्रभावित होती है। साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने तथा जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट बनाने का तरीका समझाया डॉ. हरीश टॉक, उप परियोजना अधिकारी, आत्मा ने किसानों को अपने खेत की मिट्टी जांच करवाकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार मिट्टी परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग अपनाने और फसल की आवश्यकता के अनुसार संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के आधार पर फसलों में संतुलित खाद प्रयोग करने की सलाह दी। सहायक निदेशक कृषि राम जस खटीक ने किसानों को जैविक खाद, कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट का अधिक उपयोग करने एवं प्राकृतिक खेती को भी अपनाने का आह्वान किया सहायक कृषि अधिकारी बालू राम शर्मा ने फसल चक्र अपनाने और हरी खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहे। सहायक कृषि अधिकारी ने बीज उपचार करने का तरीका बताया, स कृषि अनुसंधान अधिकारी नाना लाल माली ने मृदा नमूना लेने की विधि बताई एवं जैविक खेती तथा लीड बैंक अधिकारी श्री परेश के टॉक ने किसान क्रेडिट कार्ड , ऋण समन्धि एवं बैंक ऑफ़ बढ़ोदा की विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील कृषक व कृषि पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।
और खबरे
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ, वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस 15 जून को मनाया जावेगा...
June 12, 2026 05:24 PM
जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को....
June 12, 2026 05:22 PM
ग्रामीण युवाओं, युवतियों के लिए बकरीपालन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम...
June 12, 2026 05:21 PM
जिले के सभी नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित....
June 12, 2026 05:20 PM
अ.जा.आयोग के सदस्य श्री मालवीय का नीमच में आत्मीय स्वागत....
June 12, 2026 05:16 PM
नगरीय निकाय को एबीसी कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश, गौशाला से पशु वापस लेने पर शुल्क तय, असंचालित गौशालाओं के संचालन हेतु सीएसआर से प्रस्ताव बनाने के निर्देश, कलेक्टर की अध्यक्षता में पशु कल्याण एवं गौसंवर्धन समिति की बैठक संपन्न.....
June 12, 2026 05:15 PM
सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें - श्री मालवीय, अ.ज.जा.आयोग के सदस्य ने नीमच में की विभागीय समीक्षा...
June 12, 2026 05:13 PM
कलश यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा का शंखनाद, पंडित शंकर शास्त्री के श्री मुख से गिरिराज चरित्र की एतिहासिक ज्ञान गंगा प्रवाहित, राधा चरित्र प्रसंग कथा कल...
June 12, 2026 05:12 PM
मंदसौर-भोपाल नए फोरलेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर रोड़ से नीमच पूरी तरह बाहर,नीमच के साथ बड़ी साजिश- तरुण बाहेती, फिर ठगा गया नीमच, कहां है तीनों विधायक ? सरकारी कागजों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा खुलासा...
June 12, 2026 04:58 PM
तीन साल से अधिक समय से फरार एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 15 ,000 का इनामी टॉप टेन में शामिल डोडाचूरा सप्लायर गिरफ्तार...
June 12, 2026 04:52 PM
रतलाम पुलिस का एमडी ड्रग्स माफियाओं पर बड़ा प्रहार, अंतरराज्यीय सिंडिकेट के एक और फरार आरोपी हारुन खान गिरफ्तार.....
June 12, 2026 04:50 PM
गायत्री मंदिर मार्ग पर 64 लाख की लागत से बन रही सबसे सुंदर व चौड़ी सड़क, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपा अध्यक्ष व लोक निर्माण सभापति का स्वागत....
June 12, 2026 04:47 PM
अवैध बजरी परिवहन पर पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय 25 टन बजरी जब्त, 5 चालक गिरफ्तार...
June 12, 2026 04:44 PM
विश्वकल्याण की कामना से महायज्ञ में आहुतियां,कान्हा द्वारा माखन चोरी प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का पांचवा दिवस...
June 12, 2026 04:42 PM
जिंदल को भूमि आवंटन करने के खिलाफ लगाई आपत्ती व पुर की विभिन्न सदस्यों का दिया ज्ञापन - सेवादल कांग्रेस..
June 12, 2026 04:40 PM
खेत बचाओ अभियान के तहत कपासन में किसान गोष्ठी आयोजित....
June 12, 2026 04:37 PM
जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में मौतें कम करने नीमच पुलिस का अभिनव प्रयास...
June 12, 2026 04:36 PM
चीताखेड़ा में पंडित कुलदीप शर्मा की, आशुतोष के दरबार में कल से बहेगी पालनहार की कथा धर्म ज्ञान गंगा...
June 12, 2026 08:19 AM
जघन्य डबल ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, मां व बेटी की क्रूरता पूर्वक हत्या एवं लूटपाट के मामले में पति और पत्नी को किया गिरफ्तार, मृतका के परिजन ही निकले हत्यारे....
June 12, 2026 08:10 AM