गायत्री मंदिर मार्ग पर 64 लाख की लागत से बन रही सबसे सुंदर व चौड़ी सड़क, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपा अध्यक्ष व लोक निर्माण सभापति का स्वागत....
Updated : June 12, 2026 04:47 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का चोड़ीकरण, डामरीकरण, सीसी रोड सहित अनेक विकास कार्य निरंतर जारी है! विकास कार्यों की इसी श्रंखला के तहत वार्ड क्रमांक 26 व 27 के अंतर्गत आने वाले कमल चौक से ग्वालटोली तक 64 लाख की लागत से बन रही1300 मीटर लंबी सड़क अब दोनों तरफ सात - सात फीट चौड़ी और सुंदर होकर शहर की खूबसूरत सड़क होगी! सड़क चोड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शुक्रवार 12 जून को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने लोक निर्माण सभापति श्री मनोहर मोटवानी एवं एल्डरमैन श्रीमती अरुणा चंदू तलरेजा व क्षेत्र वासियों के साथ निरीक्षण किया तथा ठेकेदार व कर्मचारियों को कार्य गुणवत्तापूर्ण करने तथा पानी की निकासी के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए! इस दौरान क्षेत्र वासियों ने चौड़ी ओर सुन्दर सड़क की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, लोक निर्माण सभापति श्री मनोहर मोटवानी, एल्डरमैन श्रीमती अरुणा तलरेजा के साथ ही स्वच्छता निरीक्षक श्री भारत सिंह भारद्वाज का केसरिया ऊपरना ओड़ाकर स्वागत भी किया! निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने क्षेत्र वासियों की समस्या भी सुनी तथा कुछ दुकानदार से सड़क निर्माण में बाधा बन रहे दुकान के आगे तक रखे सामान को थोड़ा पीछे कर सड़क निर्माण में सहयोग करने काअनुरोध भी किय!
नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि कमल चौक से महेश सर्कल, गायत्री मंदिर, टीवीएस शोरुम चौराहा, निरोग धाम पुलिया से ग्वालटोली रोड तक 64 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क दोनों और सात -सात मीटर चौड़ी होकर शहर की खूबसूरत सड़कों में शुमार होगी। एक सड़क तीन फायदे-श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि हमारे द्वारा महानगरों की तर्ज पर नीमच शहर में भी चौड़ी सड़कों का निर्माण प्रारंभ किया गया है। चौड़ी सड़के जहां शहर को सुंदरता प्रदान करेगी वहीं आवागमन भी सुलभ होगा और शहर स्वच्छ तथा सुंदर भी नजर आएगा। इस प्रकार एक कार्य से शहर को तीन फायदे होंगे। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका इंजीनियर श्री दीपक मुवेल, लोक निर्माण लिपिक श्री अर्जुन राठौड़, स्वच्छता निरीक्षक श्री भरत सिंह भारद्वाज आदि भी साथ थे।
और खबरे
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ, वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस 15 जून को मनाया जावेगा...
June 12, 2026 05:24 PM
जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को....
June 12, 2026 05:22 PM
ग्रामीण युवाओं, युवतियों के लिए बकरीपालन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम...
June 12, 2026 05:21 PM
जिले के सभी नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित....
June 12, 2026 05:20 PM
अ.जा.आयोग के सदस्य श्री मालवीय का नीमच में आत्मीय स्वागत....
June 12, 2026 05:16 PM
नगरीय निकाय को एबीसी कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश, गौशाला से पशु वापस लेने पर शुल्क तय, असंचालित गौशालाओं के संचालन हेतु सीएसआर से प्रस्ताव बनाने के निर्देश, कलेक्टर की अध्यक्षता में पशु कल्याण एवं गौसंवर्धन समिति की बैठक संपन्न.....
June 12, 2026 05:15 PM
सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें - श्री मालवीय, अ.ज.जा.आयोग के सदस्य ने नीमच में की विभागीय समीक्षा...
June 12, 2026 05:13 PM
कलश यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा का शंखनाद, पंडित शंकर शास्त्री के श्री मुख से गिरिराज चरित्र की एतिहासिक ज्ञान गंगा प्रवाहित, राधा चरित्र प्रसंग कथा कल...
June 12, 2026 05:12 PM
मंदसौर-भोपाल नए फोरलेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर रोड़ से नीमच पूरी तरह बाहर,नीमच के साथ बड़ी साजिश- तरुण बाहेती, फिर ठगा गया नीमच, कहां है तीनों विधायक ? सरकारी कागजों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा खुलासा...
June 12, 2026 04:58 PM
तीन साल से अधिक समय से फरार एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 15 ,000 का इनामी टॉप टेन में शामिल डोडाचूरा सप्लायर गिरफ्तार...
June 12, 2026 04:52 PM
रतलाम पुलिस का एमडी ड्रग्स माफियाओं पर बड़ा प्रहार, अंतरराज्यीय सिंडिकेट के एक और फरार आरोपी हारुन खान गिरफ्तार.....
June 12, 2026 04:50 PM
गायत्री मंदिर मार्ग पर 64 लाख की लागत से बन रही सबसे सुंदर व चौड़ी सड़क, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपा अध्यक्ष व लोक निर्माण सभापति का स्वागत....
June 12, 2026 04:47 PM
अवैध बजरी परिवहन पर पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय 25 टन बजरी जब्त, 5 चालक गिरफ्तार...
June 12, 2026 04:44 PM
विश्वकल्याण की कामना से महायज्ञ में आहुतियां,कान्हा द्वारा माखन चोरी प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का पांचवा दिवस...
June 12, 2026 04:42 PM
जिंदल को भूमि आवंटन करने के खिलाफ लगाई आपत्ती व पुर की विभिन्न सदस्यों का दिया ज्ञापन - सेवादल कांग्रेस..
June 12, 2026 04:40 PM
खेत बचाओ अभियान के तहत कपासन में किसान गोष्ठी आयोजित....
June 12, 2026 04:37 PM
जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में मौतें कम करने नीमच पुलिस का अभिनव प्रयास...
June 12, 2026 04:36 PM
चीताखेड़ा में पंडित कुलदीप शर्मा की, आशुतोष के दरबार में कल से बहेगी पालनहार की कथा धर्म ज्ञान गंगा...
June 12, 2026 08:19 AM
जघन्य डबल ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, मां व बेटी की क्रूरता पूर्वक हत्या एवं लूटपाट के मामले में पति और पत्नी को किया गिरफ्तार, मृतका के परिजन ही निकले हत्यारे....
June 12, 2026 08:10 AM