FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ध्वजारोहण महोत्सव, बमोरा के विमल नाथ जैन जिनालय पर हुआ आयोजन, परमात्मा के जिनालय के शिखर पर ध्वजारोहण कराने वाले लाभार्थी की किर्ति चारों दिशाओं में फैलती - पू.पं. राजरत्न विजय म.सा....

  Updated : July 09, 2026 10:02 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- समीपस्थ धार्मिक नगरी बमोरा के विमलनाथ जैन जिनालय पर में गुरुवार को मंगलकारी अवसर पर 10 वें ध्वजा रोहण महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जैन समाजजनों ने भाग लिया। व्याख्यान को संबोधित करते हुए पूज्य संन्यास प्रवर राजरत्न विजय जी म.सा. ने कहा कि जैन जिनालय शिखर पर लहराती धर्म ध्वजा केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आत्मकल्याण का संदेश देन वाली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि रोज ध्वजा के दिव्य दर्शन करने से पूरा दिन मंगलमय बन जाता है जीवन में उन्नति और समृद्धि होती है। मोबाइल बहुत टच किया अब परमात्मा को भी टच करने की आवश्यकता है। भावपूर्वक किए गए ध्वजा दर्शन से भी प्रभु दर्शन समान पुण्य फल प्राप्ति होती है। पूज्य संन्यास प्रवर श्री ने कहा कि मंदिर पर ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य दुर्लभ होता है। ध्वजारोहण का लाभ लेने वाले लाभार्थी परिवार को अपार पुण्य की प्राप्ति होती हैं।उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के लाभार्थी परिवार के प्रत्येक श्रद्धालु को सत्य, अहिंसा, संयम और आत्म शुद्धि का संदेश देते हैं। बमोरा के विमल नाथ मंदिर में परमात्मा की सालभर तक पुष्प पूजा करने की बोली का लाभ सुनील कुमार, सौरभ, चौरड़िया पुनम इंवेस्टमेंट नीमच ने लिया है। महोत्सव की शुरुआत सुबह जिनालय में विधी कारक सुनिल जैन ने विधी पूर्वक अष्ट प्रकारी, स्नात्र पूजा सत्तरभेदी पूजा से हुई। इसके बाद सकल संघ हितचिंतक आचार्य देव श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी म.सा.एवं पूज्य संन्यास प्रवर राजरत्न विजय जी म.सा. आदि ठाणा -2 व सरल स्वभावी विदुषी साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी व वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा. आदि ठाणा- 2 की पावन मिश्रा में सकल जैन श्री संघ की उपस्थिति में ध्वजारोहण के लाभार्थी श्रीमती राजकुमारी- विनय चंद, श्रीमती पूनम -दिपक कुमार, दर्शीत ,वैदी (डी.एम.जी.सी.) दलाल मूलचंद गणेशीलाल चौरड़िया परिवार पुस्तक बाजार नीमच ने जिनालय के शिखर पर धर्म ध्वजा रोहण किया। ध्वजा फहराते ही जिनालय परिसर जय-जय विमल नाथ जी......,जय जिनेंद्र ....और मंगल ध्वनि से गूंज उठा ग्राम बमोरा। ध्वजारोहण के बाद सामुहिक चेत्यवंदन आरती एवं शांति कलश का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जैन श्रावक श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्म आराधना की। ध्वजारोहण महोत्सव के समापन समारोह के पश्चात् सामुहिक स्वामी वात्सल्य किया गया। जैन समाज के वरिष्ठ शिखरचंद कंकरेचा ने आभार जताया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राशमी पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 833.540 किलो डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...

July 09, 2026 10:15 AM

कार से अवैध देशी कट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...

July 09, 2026 10:12 AM

थाना स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 5.40 लाख के आभूषण बरामद..

July 09, 2026 10:10 AM

ध्वजारोहण महोत्सव, बमोरा के विमल नाथ जैन जिनालय पर हुआ आयोजन, परमात्मा के जिनालय के शिखर पर ध्वजारोहण कराने वाले लाभार्थी की किर्ति चारों दिशाओं में फैलती - पू.पं. राजरत्न विजय म.सा....

July 09, 2026 10:02 AM

साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी व साध्वी श्री अभय पूर्णा श्रीजी म.सा.का चातुर्मास हेतु 12 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश...

July 08, 2026 04:36 PM

राजस्थान-मध्यप्रदेश का मोस्ट वांटेड इनामी तस्कर ANTF के शिकंजे में, ऑपरेशन नीलमणि' में 8 माह की मेहनत के बाद 1.69 लाख रुपये के इनामी कुख्यात तस्कर सुनील मीणा को मध्यप्रदेश के जीरन से दबोचा..

July 08, 2026 04:33 PM

चीताखेड़ा वन क्षेत्र से लगे चैनपुरा में तेंदुए की दहशत, तेंदुए ने पहले तो बकरियों पर, कुछ देर बाद बकरी मालिक पप्पू रावत पर झपट्टा मार किया घायल...

July 08, 2026 12:05 PM

कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की...

July 07, 2026 09:22 AM

रामपुरा में हड़ताल के संकेत से सियासी हलचल, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चाओं का दौर, सच्चाई पर सभी की नजर...

July 07, 2026 09:17 AM

चीताखेड़ा में जैन श्री संघ द्वारा परम स्पर्श चातुर्मास की मंगल पत्रिका का लेखन संपन्न...

July 07, 2026 08:28 AM

चीताखेड़ा में असाढ़ की पहली झमाझम बारिश , किसानों सहित हर आम जन खुश...

July 06, 2026 12:59 AM

181 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित टाटा हैरियर कार जब्त...

July 06, 2026 12:56 AM

174 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित वैगनआर कार जब्त...

July 06, 2026 12:55 AM

छोटे गांव से बड़ी उड़ान, झालरी के तीन सगे भाई-बहनों को इंदौर में मिला प्रतिभा सम्मान, खुशबू ने 12वीं में 92.6 प्रतिशत, वीरति ने 10वीं में 94 प्रतिशत और वीर ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया गांव का गौरव....

July 06, 2026 12:52 AM

नीमच में रातभर चला पुलिस का महाअभियान, 121 वारंट तामील, 130.8 किलो डोडाचूरा जब्त, 53 होटल-ढाबों की जांच, 180 से अधिक वाहनों की चेकिंग, आबकारी, सट्टा व एनडीपीएस समेत 17 मामलों में कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार...

July 06, 2026 12:49 AM

बाढ़ से निपटने को तैयार होमगार्ड, मोरवन डैम पर जवानों ने सीखे रेस्क्यू के गुर...

July 06, 2026 12:47 AM

नीमच में जिला ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप का सफल समापन, 59 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा….

July 06, 2026 12:46 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घरेलू सामान की आड़ में हो रही थी डोडाचूरा की तस्करी, हिमाचल प्रदेश के 02 तस्कर गिरफ्तार..

July 06, 2026 12:45 AM

गोपाल लाल माली प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर माली (सैनी) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी (अजमेर) को सौंपा ज्ञापन....

July 04, 2026 04:50 PM