आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
Breaking
* बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस, बरगी डैम हादसे में मृत लोगों परिजनों से मिलने जबलपुर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, संकट की इस घड़ी में सरकार परिवारों के साथ, किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे घटना के दोषी, एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बनेगी एसओपी... * बैसला में झोलाछाप डॉक्टर के फर्जी अस्पताल पर प्रशासन का डंडा, जिला कलेक्टर के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई... * जिंदगी वो गढ़ेंगे जो पत्थर तोड़ते है - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, आप ने वरिष्ठ श्रमिकों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान... * सरकारी नीतियों से श्रमिकों में असंतोष सीटू ने गांधी वाटिका में मनाया मजदूर दिवस... * जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से, मकान सूचीकरण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 30 मई तक विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत होगा अवकाश, मकानों की गणना का राष्ट्रीय कार्य समय पर होगा पूर्ण... * रात्रि चौपाल में मिली शिकायतों का समाधान, शिविर में मिलेगा योजनाओं का लाभ, 6 मई को ग्राम कोज्या में लगेगा संयुक्त विभागीय शिविर, कलेक्टर के निर्देश पर ग्रामीणों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ... * ग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल ताकत, नेटवर्क विहीन 10 गांवों में लगेंगे मोबाइल टावर, कलेक्टर ने दी दूरसंचार कंपनियों को सशर्त अनुमति, सिंगोली, जीरन व जावद तहसील के सुदूर ग्रामों में दूर होगी मोबाइल नेटवर्क की समस्या.... * सरवानिया महाराज में आम आदमी पार्टी ने मनाया मजदूर दिवस, श्रमिकों का किया सम्मान... * ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोला व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 40 किलो 954 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त... * ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 68F की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट धारा 68F(1) में अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज.... * उज्जैन-नागदा में ट्रेन पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, तस्करी के शक में 26 नाबालिग बच्चों को बचाया.... * कुकडेश्वर सब्जी मंडी मामले में नगर परिषद को हाई कोर्ट से 3 माह की अतिरिक्त मोहलत... * विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं वर्ष 2025-26 में 204 सूचनाकर्ताओं को मिला 5.05 लाख का रिवॉर्ड, बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी गुप्त.... * आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर * आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये.... * ​नीमच जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस.. * राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नीमच जिले ने 16 मेडल जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, 4 गोल्ड, 4 रजत व8 कांस्य पदक जीते... * भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दो जल मंदिरों का शुभारंभ... * मिट्टी की सेहत सुधरेगी, तो बढ़ेगा उत्पादन, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिया संतुलित खाद का मंत्र…. * अर्न्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सम्पन्न

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्राम सांडा में तालाब व स्टॉप डेम निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यों की गुणवत्ता व उपयुक्तता का लिया जायजा....

  प्रशासनिक

DESK NEWS

  Updated : April 15, 2026 10:01 AM

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को रतनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोराई के ग्राम सांडा में 12.13 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्टॉप डैम (एनीकट) का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही स्टॉप डैम निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का चयन नहीं करने पर जनपद पंचायत सीईओ जावद, संबंधित उपयंत्री श्री प्रशांत गुप्ता एवं संबंधित सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्टॉप डैम निर्माण में अब तक हुए कार्य का पुनः मूल्यांकन करवाने के निर्देश भी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को दिए। कलेक्टर ने ग्राम सांडा में ही वन क्षेत्र से लगी पहाड़ियों के नीचे 38 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन तालाब का भी मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल चयन की सराहना करते हुए कहा कि इस तालाब के निर्माण से बड़ी मात्रा में जल भंडारण हो सकेगा तथा वन्य प्राणियों के लिए भी पानी उपलब्ध हो सकेगा। उपयंत्री ने अवगत कराया कि इस तालाब का निर्माण कार्य डेढ़ माह में पूर्ण हो जाएगा। तालाब की पाल की ऊंचाई 8 मीटर रहेगी और लगभग 10,000 घन मीटर जल संग्रहित होगा। कलेक्टर ने तालाब की पाल की पिचिंग का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम सांडा में ही 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एक अन्य तालाब के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस तालाब के निर्माण के लिए स्थल चयन को उपयुक्त बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी, जनपद सीईओ श्री शैलेंद्र आदिवासी, कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल.कतीजा, सहायक यंत्री श्री महादेव प्रसाद कौशल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।