नीमच-सिंगोली क्षैत्र में सक्रिय हुए सायबर ठग, पीडीएफ फाइल भेजकर कर रहे हैं मोबाइल हैक....
Updated : June 09, 2024 06:02 PM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

अपराध
सिंगोली :- इन दिनों नीमच और सिंगोली क्षैत्र में सायबर ठग सक्रिय होकर मोबाइल फोन हैक करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से पीडीएफ फाइल भेजकर नया तरीका इजाद करते हुए लोगों को चूना लगाने का प्रयास कर रहे हैं जिसकी शुरूआत हुई 06 जून गुरुवार को जिसमें नीमच शहर में कांग्रेस नेता पंडित विमल शर्मा द्वारा संचालित व्हाट्सएप ग्रुप नीमच टाईम्स से।इस ग्रुप में एक पीडीएफ फाइल भेजी गई जिसे खोलने पर कई लोगों के मोबाइल फोन हैक कर दिए गए और हैक किये गए मोबाइल नंबर का उपयोग करते हुए सायबर ठगों द्वारा पीडीएफ फाइल को ग्रुप के अन्य सदस्यों को भी भेजी गई जिसे खोलने पर ग्रुप के कई सदस्यों के मोबाइल फोन हैक हो गए थे वहीं सायबर ठगों की यह तकनीक अब नीमच से सिंगोली तक आ पहुँची है जिसमें पिछले तीन दिनों से अलग अलग व्हाट्सएप ग्रुपों में ऐसी पीडीएफ फाइल ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों को व्यक्तिशः भेजी गई जिसे ओपन करने पर सिंगोली में भी कई लोगों के मोबाइल फोन हैकर्स द्वारा हैक कर लिए गए हैं।मोबाइल फोन हैकर्स का शिकार हुए लोगों का कहना है कि ग्रुप से जुड़े एक सदस्य का मोबाइल हैक करने के बाद हैक किये गए मोबाइल नंबर का उपयोग करते हुए सम्बंधित ग्रुप के नाम से अंग्रेजी भाषा में लिखे एपीके पीडीएफ फाइल को खोलते ही मोबाइल नंबर पर हैकर्स का नियंत्रण हो गया और हैक किये गए मोबाइल नंबर का दुरुपयोग किया जा रहा है।हाँलांकि अभी तक आर्थिक नुकसान के समाचार तो नहीं मिले हैं लेकिन हैक किये गए मोबाइल फोन पर हैकर्स का नियंत्रण हो जाने की वजह से मोबाइल फोन का मालिक अपने ही मोबाइल का उपयोग करने में असमर्थ हो रहे हैं।नीमच जिले में सक्रिय हो रहे मोबाइल हैकर्स के खिलाफ पुलिस के सायबर सेल को तुरंत कार्यवाही करना चाहिए अन्यथा लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।जनहित में मालवदर्शन की ओर से सुझाव है कि अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बिना सोचे समझे किसी भी अविश्वसनीय पीडीएफ फाइल पर क्लिक नहीं करें।
और खबरे
आबकारी विभाग की छापेमारी कार्यवाही, 450 किलो महुआ लाहन बरामद...
February 08, 2025 08:12 PM

दिल्ली में भाजपा की जीत पर विधायक परिहार ने दी बधाई आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, परिहार ने कहा आप-दा गई....
February 08, 2025 07:53 PM

दो दिवसीय श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव आज से प्रारंभ, मेहन्दी व चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ कार्यक्रम का शंखनाद....
February 08, 2025 06:57 PM

कौन हैं केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, मध्य प्रदेश में है ससुराल....
February 08, 2025 05:19 PM

बोर्ड परीक्षाओं के केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों का द्वितीय रेंडमाईजेशन संपन्न....
February 08, 2025 05:09 PM

अहंकार के त्याग बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है-साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज साहब....
February 08, 2025 05:05 PM

बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संपादन के लिए नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण संपन्न....
February 08, 2025 04:50 PM

दिल्ली विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष की लहर, आतिशबाजी करते हुए मिठाई खिला एक दुसरे का मुंह मीठा कराया....
February 08, 2025 04:47 PM

सास के साथ मारपीट करने वाले जमाई को 03 माह का सश्रम कारावास...
February 08, 2025 04:41 PM

अवैध देशी कट्टा रखने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास...
February 08, 2025 04:39 PM

विधायक परिहार ने किया दूदरसी में 34 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन...
February 08, 2025 04:34 PM

जाजू कन्या महाविद्यालय इको क्लब द्वारा बोनसाई पौधे प्रशिक्षण नेचर इन मिनिएचर कार्यशाला संपन्न...
February 08, 2025 04:31 PM

मल्हारगढ़ के नरेश खाटू श्याम के दिव्य दर्शन हेतु चीताखेड़ा से जत्था पैदल हुआ रवाना....
February 08, 2025 04:14 PM

53 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार...
February 08, 2025 04:09 PM

दो दिवसीय श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव आज से प्रारंभ, मेहन्दी व चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ कार्यक्रम का शंखनाद....
February 08, 2025 03:26 PM

दाता की महिला सरपंच द्वारा पांच सौ रूपये के स्टॉम्प पर अनुबंध कर अपने दायित्व अन्य व्यक्ति को सौंपने की जांच प्रारंभ, जिला पंचायत सीईओ ने मांगी उपपंजीयक से अनुबंध संबंधी जानकारी, गवाहों को कथन देने संबंधी सूचना पत्र जारी...
February 08, 2025 03:02 PM

सेन युवा एकता मंच की नई कार्यकारिणी टीम का पुनर्गठन....
February 08, 2025 01:49 PM

दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर सरवानिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई....
February 08, 2025 01:26 PM

प्रसार कार्यकर्ताओं के संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन...
February 08, 2025 10:16 AM
