FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

लम्बित अनुसंधान शीघ्र पूर्ण कर पीड़ित को त्वरित न्याय मिले- आईजीपी अजयपाल लाम्बा, जिले के पुलिस अधिकारियों की ली अपराध गोष्ठी...

  Updated : July 05, 2024 09:44 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लाम्बा द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाईन में अपराध गोष्ठी ली गई। जिसमें जिले के अपराधों की समीक्षा कर पेंडिग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु दिशा- निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी एवं जिले के समस्त पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर अजयपाल लाम्बा द्वारा शुक्रवार को जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली। जिसमें उन्होंने अपराधो पर चर्चा कर सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना की पेंडेंसी पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कम करने के निर्देश दिए। एक वर्ष से अधिक पेन्डिंग प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, थाने के मालखाना को व्यवस्थित कर माल का रखरखाव व निस्तारण करने तथा थाने पर दर्ज प्रकरणों में तुरंत अनुसंधान कर पीड़ित को न्याय दिलवाने की बात कही। महिला अत्याचार, सम्पति संबंधी अपराधों, पोक्सों प्रकरण व अन्य अपराधों में शीघ्र कार्यवाही कर अतिशीघ्र निस्तारण हेतू निर्देश दिये गये। सभी थानाधिकारी को अपने अपने थाना क्षेत्र में अपराधियों के सोशल मीडिया ट्रेड्स पर आपराधिक गतिविधियां आदि पर सतत् निगरानी हेतू दिशा निर्देश दिये गये। ग्राम रक्षक, सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्रों की सामुदायिक पुलिसिंग से संबंधित कार्यक्रम, अभियानों एवं कानून व्यवस्था के दौरान भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान आईजीपी श्री अजयपाल लाम्बा ने कहा कि 1 जुलाई 2024 को लागू हुए नये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के कियान्वित पर एवं आमजन मे नये कानून के प्रचार प्रसार व जागरुकता पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके साथ-साथ थाना पर आने वाले परिवादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा उनके द्वारा दी जाने वाली परिवादों पर तुरंत कार्यवाही करने की बात कही गई। गोष्ठी के दौरान एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह, सिकाऊ मुकेश सांखला, रावतभाटा भगवत सिंह सहित जिले के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर आईजी व एसपी ने पुलिस लाईन में वृक्षारोपण भी किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नन्हें चीतों की किलकारियों से फिर गूँजा कूनो, मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है, मुख्यमंत्री ने कूनो प्रोजेक्ट से जुड़े स्टॉफ को दी बधाई…..

February 05, 2025 09:00 AM

कार्य में लापरवाही के चलते दो कर्मचारी निलंबित, एक आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं समाप्त.….

February 05, 2025 08:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 05, 2025 08:45 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 05, 2025 08:44 AM

ग्राम मोड़ी में धूमधाम से मनाया गया देवनारायण जन्मोत्सव , निकला चल समारोह....

February 04, 2025 09:04 PM

दौलतगढ़ (आसींद) तहसील में सत्यव्रत रावत चुंडा जयंती बुधवार को, बाण माता के रात्रि जागरण मंगलवार को....

February 04, 2025 07:40 PM

बाड़ी को पराजित कर पीपलिया राव जी टीम ए ने फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया, कबड्डी मैच के रोमांचक मुकाबलों में किया उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन, रेगर समाज की पांच दिवसीय इंटर स्टेट क्रिकेट,कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न....

February 04, 2025 07:25 PM

बंगला बगीचा व्यवस्थापन की फाइलें कलेक्टर कार्यालय मे अटकी,जनता परेशान, पार्षद पोरवाल व दीवान ने जनसुनवाई में दिया आवेदन....

February 04, 2025 06:11 PM

निरोग्‍यम नीमच अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे से कोई छूटे नही, शतप्रतिशत सेचुरेशन सुनश्चित हो - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....

February 04, 2025 06:08 PM

ढाबा विद्यालय के दो विद्यार्थियों का ओलंपियाड परीक्षा में राज्य स्तर हेतु चयन....

February 04, 2025 05:55 PM

आत्मा की जागृति के बिना सच्चा शाश्वत सुख नहीं मिलता है - प्रशांतमन प्रियंकरा श्री जी, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....

February 04, 2025 04:39 PM

संत रविदास जयंती महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 16को भादवा माता में मनाया जाएगा, मेघवाल समाज की बैठक भादवा माता में संपन्न.....

February 04, 2025 04:37 PM

चीताखेड़ा में भगवान श्री देवनारायण का 1113 वां मनाया गया जन्मोत्सव, निकला चल समारोह,हुआ हवन-पूजन....

February 04, 2025 04:24 PM

आचार्य श्री का 87 वा अवतरण महोत्सव बड़े धुमधाम के साथ मनाया गया, न्यायाधीश कुलदीप जी जैन आचार्य श्री के दर्शनार्थ पधारे...

February 04, 2025 04:18 PM

पी.एम.आवास योजना के तहत सर्वे कर शेष पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में जोड़े, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई- 91 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

February 04, 2025 03:37 PM

निरोग्‍यम नीमच स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा का महत्‍वपूर्ण अभियान है - श्री परिहार, निरोग्‍यम नीमच अभियान नागरिकों की स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा की अभिनव पहल है - श्री चौहान, विधायक श्री परिहार एवं जि.प.अध्‍यक्ष श्री चौहान ने नीमच में किया निरोग्‍यम नीमच अभियान का शुभारंभ......

February 04, 2025 03:35 PM

नीमच-झालावाड मार्ग फोरलेन प्राक्कलन प्रस्ताव भेजने के निर्देश, विधायक दिलीपसिंह परिहार ने संभागीय समीक्षा बैठक में उठाए विकास कार्यों के मुद्दे....

February 04, 2025 03:27 PM

MP शिक्षक भर्ती में EWS को Age और Qualification में छूट नहीं....

February 04, 2025 11:49 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय शालाओं के प्रतिभाशाली 7,900 बच्चों को प्रदान करेंगे ई-स्कूटी, भोपाल में 5 फरवरी को होगा कार्यक्रम....

February 04, 2025 09:05 AM