कलेक्टर ने की कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 20 दिसम्बर को 500 मेगावाट क्षमता के सौलर प्रोजेक्ट सिंगोली का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे....
Updated : December 19, 2024 04:03 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
सिंगोली :- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 20 दिसम्बर 2024 को दोपहर एक बजे सुसनेर आगर जिले में आयोजित कार्यक्रम में नीमच जिले की सिंगोली में निर्मित 500 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना बड़ी, कवई एवं बड़ावदा का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर टाउनहॉल नीमच में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सुसनेर आगर में आयोजित सौर परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री जी के उदबोधन का सीधा प्रसारण किया जावेगा।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में गुरूवार को आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में जिला स्तरीय कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौपें। कलेक्टर ने कार्यक्रम में आमजनों की अधिकाधिक उपस्थिति एवं सहभागिता का दायित्व जिला पंचायत सीईओ एवं परियोजना अधिकारी शहरी विकास को सौंपा हैं। बैठक में प्रोटोकाल व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, लोकार्पण व्यवस्था सीधा प्रसारण के लिए एलईडी की व्यवस्था आदि दायित्व भी अधिकारियों को सौंपे हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौपे गये दायित्वों का समय-सीमा में तत्परतापूर्वक निवर्हन कर, कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं। ऊर्जा विकास निगम के श्री निखील कुमार चौहान ने नीमच में स्थापित 500 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना की जानकारी देते हुए बताया, कि नीमच जिले के सिंगोली तहसील में 500 मेगा वाट क्षमता के सोलर प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया जा रहा है। इसमें बडावदा ग्राम में 160 मेगावाट, कवई ग्राम में 170 मेगावाट एवं बडी ग्राम में 170 मेगावाट क्षमता की सोलर पार्क यूनिट का लोकार्पण किया जावेगा। यूनिट 1 एवं यूनिट 2 मेसर्स टी.पी.सूर्या द्वारा स्थापित किया गया है, जो कि कुल 68 मिलियन यूनिट्स प्रति वर्ष बिजली बना रही है। उत्पादित बिजली भारतीय रेल और मध्यप्रदेश बिजली कंपनी द्वारा ली जा रही है। परियोजना को स्थापित करने हेतु कुल 704 हैक्टर जमीन का उपयोग हुआ है जो कि ग्राम बड़ावदा, बड़ी, कवाई, खेड़ा मौका का ढोल, थड़ोद और अरनिया में स्थापित है। यहॉं सिंगल एक्सप्रेस ट्रैकर टेक्नोलॉजी आधारित टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। इस परियोजना की लागत लगभग 1300 करोड़ हैं।
और खबरे
सरवानिया महाराज के 12वीं टॉपर्स विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, विद्यालय में प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित....
February 05, 2025 01:48 PM
नहीं रही श्रीमती धापू बाई रेडिया, परिवार में शोक, शवयात्रा प्रातः 10 बजे...
February 05, 2025 09:24 AM
नन्हें चीतों की किलकारियों से फिर गूँजा कूनो, मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है, मुख्यमंत्री ने कूनो प्रोजेक्ट से जुड़े स्टॉफ को दी बधाई…..
February 05, 2025 09:00 AM
कार्य में लापरवाही के चलते दो कर्मचारी निलंबित, एक आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं समाप्त.….
February 05, 2025 08:59 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 05, 2025 08:45 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 05, 2025 08:44 AM
ग्राम मोड़ी में धूमधाम से मनाया गया देवनारायण जन्मोत्सव , निकला चल समारोह....
February 04, 2025 09:04 PM
दौलतगढ़ (आसींद) तहसील में सत्यव्रत रावत चुंडा जयंती बुधवार को, बाण माता के रात्रि जागरण मंगलवार को....
February 04, 2025 07:40 PM
बाड़ी को पराजित कर पीपलिया राव जी टीम ए ने फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया, कबड्डी मैच के रोमांचक मुकाबलों में किया उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन, रेगर समाज की पांच दिवसीय इंटर स्टेट क्रिकेट,कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न....
February 04, 2025 07:25 PM
बंगला बगीचा व्यवस्थापन की फाइलें कलेक्टर कार्यालय मे अटकी,जनता परेशान, पार्षद पोरवाल व दीवान ने जनसुनवाई में दिया आवेदन....
February 04, 2025 06:11 PM
निरोग्यम नीमच अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे से कोई छूटे नही, शतप्रतिशत सेचुरेशन सुनश्चित हो - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....
February 04, 2025 06:08 PM
ढाबा विद्यालय के दो विद्यार्थियों का ओलंपियाड परीक्षा में राज्य स्तर हेतु चयन....
February 04, 2025 05:55 PM
आत्मा की जागृति के बिना सच्चा शाश्वत सुख नहीं मिलता है - प्रशांतमन प्रियंकरा श्री जी, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....
February 04, 2025 04:39 PM
संत रविदास जयंती महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 16को भादवा माता में मनाया जाएगा, मेघवाल समाज की बैठक भादवा माता में संपन्न.....
February 04, 2025 04:37 PM
चीताखेड़ा में भगवान श्री देवनारायण का 1113 वां मनाया गया जन्मोत्सव, निकला चल समारोह,हुआ हवन-पूजन....
February 04, 2025 04:24 PM
आचार्य श्री का 87 वा अवतरण महोत्सव बड़े धुमधाम के साथ मनाया गया, न्यायाधीश कुलदीप जी जैन आचार्य श्री के दर्शनार्थ पधारे...
February 04, 2025 04:18 PM
पी.एम.आवास योजना के तहत सर्वे कर शेष पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में जोड़े, कलेक्टर ने की जनसुनवाई- 91 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
February 04, 2025 03:37 PM
निरोग्यम नीमच स्वास्थ्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण अभियान है - श्री परिहार, निरोग्यम नीमच अभियान नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा की अभिनव पहल है - श्री चौहान, विधायक श्री परिहार एवं जि.प.अध्यक्ष श्री चौहान ने नीमच में किया निरोग्यम नीमच अभियान का शुभारंभ......
February 04, 2025 03:35 PM
नीमच-झालावाड मार्ग फोरलेन प्राक्कलन प्रस्ताव भेजने के निर्देश, विधायक दिलीपसिंह परिहार ने संभागीय समीक्षा बैठक में उठाए विकास कार्यों के मुद्दे....
February 04, 2025 03:27 PM