जल गंगा संवर्धन अभियान श्रमदान, दीवार लेखन, चौपाल के जरिये दे रहे हैं जल संरक्षण का संदेश...
Updated : May 01, 2025 08:38 AM

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रशासनिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये जल गंगा संवर्धन अभियान को मध्यप्रदेश की धरा पर साकार करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल संरक्षण के विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं। इस अभियान की शुरूआत प्रदेश में 30 मार्च से की गयी है। यह 30 जून तक चलेगा। अभियान के जरिये श्रमदान, दीवार लेखन और चौपाल लगाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जल संरक्षण की विभिन्न गतिविधियाँ की जा रही हैं। उज्जैन में अमृत सरोवर और रिचार्ज पिट का निर्माण - मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरुप उज्जैन जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरक्षण और संवर्धन के लिये निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। अभियान में प्राचीन जल स्त्रोत जैसे बावड़ी, तालाब, कुएं आदि का जीर्णोद्धार कार्य तो किया ही जा रहा है, साथ ही भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए रिचार्ज पिट का निर्माण भी किया जा रहा है। बुधवार को महिदपुर के ग्राम चितवालियाखेडा और भादवा में खेत, तालाब, अमृत सरोवर और कूप रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया। पांढुर्णा में वर्षा जल संरक्षण के लिये श्रमदान - पांढुर्णा कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा के निर्देशन में ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्था के कार्यकर्ताओं ने पांढुर्णा विकासखंड के ग्राम गूजरखेड़ी में "जल गंगा संवर्धन अभियान" में ग्रामवासियों के साथ सहभागिता करते हुए ग्राम की पहाड़ी पर वर्षा जल संरक्षण के लिये खंतियाँ खोदकर श्रमदान किया गया। ग्राम पंचायत परिसर में श्रमदान एवं पानी के महत्व को लेकर संवाद हुआ। संस्था निदेशक श्री विजय धवले, सरपंच श्रीमती संगीता धुर्वे, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्यवक श्री दिलीप आठनेरे, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजू वरुड़कर, संस्था के नालम प्रकल्प के कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता खोड़े, श्रीमती सविता पाटिल एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्रमदान के बाद जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई छिंदवाड़ा में जल संरक्षण के लिये दीवार लेखन - छिंदवाड़ा कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा विकासखंड अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान में जिला समन्वयक श्री अखिलेश कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के नेतृत्व में मंगलवार को ग्राम पंचायत चीखलमऊ में जल को सहेजने के लिए, बीएसडब्ल्यू छात्रा सलोनी कुमरे द्वारा अपने प्रायोगिक ग्राम चिखलमऊ में जल संरक्षण करने के लिए दीवार लेखन का कार्य किया गया और जल के प्रति ग्रामीणों को जागरूक कर जल को बचाने के लिये शपथ ग्रहण भी दिलायी गई। बुधवार को जनपद पंचायत हर्रई के ग्राम हड़ाई मे जनभागीदारी से शक़्कर नदी पर बोरी-बंधान एवं साफ-सफाई कार्य किया गया।
छिंदवाड़ा के ग्राम पंचायत खांडसिवनी में चौपाल - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड सौंसर जिला छिंदवाड़ा स्थान खांड सिवनी नवांकुर संस्था सेवा सदन सौंसर संस्था प्रमुख एस.के. सिन्हा द्वारा चौपाल का आयोजन कर नागरिकों से चर्चा कर जल का समुचित उपयोग करने प्रेरित किया गया। गर्मी के मौसम में जल का उचित प्रबंधन करने ग्रामवासियों से अपेक्षा की। गतिविधि में परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष प्रदीप राउत, सचिव प्रदीप मसराम, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे। देवास जिले की ग्राम पंचायत खुड़गांव में जनसहयोग से नाले का गहरीकरण देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत में
जल संरक्षण के कार्य किये जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं ग्रामीणों के सहयोग से जिले की ग्राम पंचायत खुड़गांव और जनपद पंचायत खातेगांव की ग्राम पंचायत बरछाबुजुर्ग में नाले का गहरीकरण किया जा रहा है। गहरीकरण से बारिश के दिनों में पानी संग्रहित होगा तथा वॉटर लेवल भी बढ़ेगा, जिससे पेयजल के साथ खेती करने के लिए भी पानी मिल सकेगा।
और खबरे
हत्या के प्रयास में फरार आरोपीगण को नीमच सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार....
May 01, 2025 05:30 PM

केश लोचन अंतर आत्मा की पहचान - आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज, वात्सल्य वारिधि 108आचार्य वर्धमान सागर जी संघ का 36पिछी के साथ एतिहासिक धर्म अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....
May 01, 2025 05:00 PM

राम कथा जीवन जीने की कला सिखाती है - दशरथ शर्मा, श्री राम कथा की अमृत ज्ञानगंगा प्रवाहित...
May 01, 2025 04:57 PM

अग्रवाल समाज द्वारा जूडो, कराते, आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का 15 दिवसीय आयोजन शुरू...
May 01, 2025 04:53 PM

1 मई अतंरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दिया पत्रकार हितों की 21 सुत्रीय मांगो का ज्ञापन, जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में निकाली प्रभावी रैली, पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र बने ओर लागू हो ये रही प्रमुख मांग...
May 01, 2025 04:52 PM

मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 16 क्विंटल 40 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा से भरी ट्रक जप्त...
May 01, 2025 03:13 PM

जिला प्रशासन द्वारा नीमच जिले में ई केवाईसी कार्य के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान प्रारंभ समग्र, आधार, खसरा एवं खाद्य, ई-केवाईसी के लिए शिविर आयोजित.....
May 01, 2025 02:16 PM

कलेक्टर द्वारा बेस्ट एम्पलॉई आफ दी मंथ पुरस्कार वितरित....
May 01, 2025 02:15 PM

मुख्यमंत्री बोले, संतों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी, जैन समाज का 5 मई को घोषित धरना प्रदर्शन स्थगित, विधायक के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त...
May 01, 2025 12:54 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान श्रमदान, दीवार लेखन, चौपाल के जरिये दे रहे हैं जल संरक्षण का संदेश...
May 01, 2025 08:38 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
May 01, 2025 08:37 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 01, 2025 08:35 AM

श्रीमती शांति बाई माली पंचतत्व में विलीन हुई....
April 30, 2025 05:08 PM

चीताखेड़ा में चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम प्राकट्योत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, परशुराम के जयघोष से गूंज उठी गांव की गलियां….
April 30, 2025 01:17 PM

अशोक लीलेंड ट्रक से 405.130 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद...
April 30, 2025 08:15 AM

वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
April 30, 2025 07:49 AM

स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती का कार्य शीघ्रता से करें, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक....
April 30, 2025 07:10 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 30, 2025 07:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 30, 2025 06:59 AM
