FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चीताखेड़ा में चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम प्राकट्योत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, परशुराम के जयघोष से गूंज उठी गांव की गलियां….

  Updated : April 30, 2025 01:17 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- शस्त्र -शास्त्र के ज्ञाता समता एवं न्याय के प्रतिक चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम के अवतरण दिवस के शुभ पर्व पर बुधवार को भगवान श्री विष्णु के 24अवतारों में से छठे अवतारी चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम प्राकट्योंत्सव के अवतरण के अवसर पर स्थानीय सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित दुःख भवेता।। भावना के साथ राज राजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी की डीजे साउण्ड एवं ढोल ढमाकों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चीताखेड़ा में समरसता के साथ -साथ भक्तिभाव से भगवान श्री परशुराम का प्राकट्य उत्सव हर साल की तरह इस बार भी बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा काफी दिनों से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही थी। समाजजनों को घर -घर निमंत्रण देकर प्रचार प्रसार किया गया था। शौभायात्रा में अच्छी खासी संख्या में ब्राह्मण समाजजन शामिल हुए। इसमें शामिल समाजजनों द्वारा लगाए जाने वाले जयकारों से शौभायात्रा वाला मार्ग भगवान परशुराम जी के जयकारों से गूंजायमान हो गया। शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता समता एवं न्याय के प्रतिक चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी के अवतरण दिवस पर निकली शोभायात्रा में महिलाओं ने केसरिया तो पुरुषों ने सफेद रंग के वस्त्र धारण किए हुए गले में केसरिया दुपट्टा ओढ़े हुए किसी ने तलवार तो किसी ने फरसा तो किसी ने भाला शस्त्र तो किसी ने धर्म ध्वजा हाथों में लहराते हुए नाचते झुमते परशुराम जी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। चल समारोह में भव्य शोभायात्रा बुधवार को भटवाड़ा मौहल्ले में स्थित बजरंग बली मंदिर से प्रातः 8:30 बजे डीजे साउण्ड एवं ढोल ढमाकों के साथ प्रारंभ हुई जो चिंताहरण बड़ा गणपति जी,शैख मौहल्ला,माणक चौक,नीम चौक,सदर बाजार, चैनपुरा चौराहा, बस स्टैंड,नई आबादी, इंदिरा आवास कालोनी मार्ग से परिभ्रमण करती हुई दोपहर 11 बजे बजरंग मंदिर पर पहुंची ।जिस मार्ग से शौभायात्रा गुजरी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठन से जुड़े शोकिन लोगों द्वारा फूलों की बरसात कर आत्मिय स्वागत किया। शौभायात्रा में शामिल महिलाएं भी हाथों में तलवार, फरसा और भाला शस्त्र एवं ध्वजा लहराने में भी पीछे नहीं रही सभी नाचते झूमते जय श्री परशुराम की जयघोष करते हुए चल रहे थे। जहां बजरंग बली और श्री परशुराम जी की विशेष आरती हुई तत्पश्चात कार्यक्रम के अंत में शौभायात्रा में शामिल सर्व ब्राह्मण समाज ने महाप्रसाद के रूप में सामूहिक सहभोज किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

महेंद्रगढ़ में सत्रारंभ मासिक बैठक एवं वृक्षारोपण...

July 15, 2025 08:33 PM

रास्ते के विवाद के कारण मारपीट करने वाले 04 आरोपीगण को 01-01 माह का सश्रम कारावास....

July 15, 2025 08:29 PM

युवा वर्ग पीड़ित मानवता की सेवा में जुड़ना राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार- मंडला अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा, महिलाओं को सिलाई मशीन की सौगात के साथ रोटरी क्लब नीमच कैंट का पद ग्रहण समारोह संपन्न...

July 15, 2025 04:08 PM

दिव्‍यांग मुकेश मईड़ा को एक सप्‍ताह में मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति‍ - श्री चंद्रा...

July 15, 2025 03:27 PM

ट्रेन में अब रहेगा डिजिटल पहरा, हर कोच में लगेंगे चार CCTV....

July 14, 2025 10:17 PM

अयप्पा मंदिर चोरी उजागर करने पर मंदिर कमेटी ने कोतवाली पुलिस टीम का किया सम्मान...

July 14, 2025 10:14 PM

चलती बाइक में महिला को सांप ने डसा, महिला घायल.....

July 14, 2025 09:38 PM

पाठ्यक्रम में इतिहास, भूगोल, समाज-संस्कृति भी पढ़ाएंगे स्कूल..

July 14, 2025 09:11 PM

बरसाती नाले में बहे 12 वर्षीय बालक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद....

July 14, 2025 09:08 PM

निलीया महादेव झरने में बड़ा हादसा, एसडीआरएफ ने 3 युवकों को बचाया, 2 के शव बरामद...

July 14, 2025 09:02 PM

खत्म हुआ इंतजार प्रदेश में अगले माह से दौड़ने लगेंगी नई डायल 100 गाड़ियां, एडवांस फीचर्स से होगी लैस...

July 14, 2025 09:00 PM

ए फ़ॉर अंबेडकर बी फ़ॉर भगत सिंह होना चाहिए - श्री संदीप वैष्णव, विद्यार्थी जीवन सफल होने के साथ सार्थक भी होना आवश्यक है - श्री संदीप वैष्णव..

July 14, 2025 08:57 PM

मंशापूर्ण महादेव के मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन व की पूजा अर्चना, बेल पत्र और दूध से हुआ शिवलिंग का अभिषेक, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना...

July 14, 2025 08:50 PM

रामचरितमानस को आत्मसात कर करें कल्याण का मार्ग प्रशस्त - स्वामी अच्युतानंद....

July 14, 2025 08:47 PM

अ.भा. विजयवर्गीय वैश्य महासभा के निर्देश देश भर के साथ मनासा में पौधारोपण किया गया...

July 14, 2025 08:12 PM

नीमच जायसवाल समाज समिति नीमच का स्नेह मिलन समारोह मनाया....

July 14, 2025 08:11 PM

धर्म संस्कार के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है।, साध्वी सौम्या प्रभा जी आदि ठाना 4 की महावीर जिनालय विकास नगर में चातुर्मास धर्म श्रृंखला प्रवाहित....

July 14, 2025 08:09 PM

हमें सुखी रहना है तो जगत के सुखी होने की कामना करें-आचार्यश्री प्रशमेशप्रभ सुरीश्वर जी, आचार्य श्री भगवंत के प्रवचन प्रवाहित...

July 14, 2025 08:04 PM

जटा से निकली गंगा, आंवला औषधि युक्त पत्तों व हरी घास की झोपड़ी में दर्शन दिए मनोकामना महादेव ने, सावन सोमवार की झांकी देखने उमड़े श्रद्धालु,

July 14, 2025 08:02 PM