चलती बाइक में महिला को सांप ने डसा, महिला घायल.....
घटना

बबलु माली
Updated : July 14, 2025 09:38 PM

सरवानिया महाराज :- शहर के नीमच सिंगोली रोड पर नगर परिषद में पदस्थ महिला सफाईकर्मी को सांप ने डस लिया। जिससे महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह 6 बजे गांव निलिया से 38 वर्षीय सीताबाई पति अशोक अपनी बाइक से सरवानिया नगर परिषद में सफाई कार्य करने के लिए आ रहे थे तभी नीमच सिंगोली रोड़ बांडी खाली के पास रास्ते मे अचानक सांप आने से बाइक का पहिया उस पर चढ़ गया और सांप ने डंक मार दिया, जिससे सीताबाई घायल हो गई। जिसे देव स्थान के बाद जिला अस्पताल लेजाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।