सावन का प्रथम सोमवार, निकाली महिलाओं ने कावड़ यात्रा, हर हर महादेव के लगे जयकारे, बाल कावड़ यात्री भी पहुंचे श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के दरबार ने....
धार्मिक

रामेश्वर नागदा नीमच
Updated : July 14, 2025 06:39 PM

मनासा । हिंदू धर्म में सावन मास बेहद खास माना जाता है। खासतौर से सावन में पड़ने वाले सोमवार बहुत महत्तवपूर्ण होते हैं। सोमवार का दिन शिव जी का प्रिय है। मान्यता है कि सावन के सभी सोमवार को व्रत रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 14 जुलाई को सावन माह का प्रथम सोमवार होने से कुकड़ेश्वर नगर से लगभग 50 महिलाएं समीपस्थ गांव जूनापानी के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जंहा भगवान शिव जी की पूजा अर्चना कर, पैदल कावड़ यात्रा दोपहर 3 बजे प्रारम्भ की। कुकड़ेश्वर नगरवासियो द्वारा पैदल कावड़ यात्रियों का फुलपुरा में विराजित श्री चमत्कारी हनुमान मंदिर प्रांगण में स्वागत व जलपान कराया। ततपश्चात कावड़ यात्रा कुकड़ेश्वर नगर के राजाधिराज श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर तक भव्यता के रूप में सांय 6 बजे पहुंची। जंहा उक्त पैदल कावड़ यात्रियों द्वारा भगवान श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव जी को कावड़ का जल चढ़ाकर, जलाभिषेक किया। वंही समीपस्थ गांव ढंढेरी से श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर तक बाल कावड़ यात्रियों द्वारा पैदल कावड़ यात्रा निकाली गई। पैदल कावड़ यात्रा के दौरान सभी कावड़ यात्रियों द्वारा भगवान भोलेनाथ के जय कारे लगाते हुए। कुकड़ेश्वर नगर सहित क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि की कामना की।