FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ध्वजा महोत्सव जिन कुशल दादावाड़ी मंदिर पर चढ़ाई ध्वजा यात्रा भी निकाली, साध्वी स्मित दशिर्ता जी महाराज की निश्रा में ध्वजारोहण पुजन अनुष्ठान में उमड़े श्रद्धालु भक्त....

  Updated : May 06, 2025 06:36 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है मनुष्य से गलत कर्म होने के कारण आए दिन उसे कष्टों का का सामना करना पड़ता है। यदि हम मनुष्य जीवन में रहते हुए परमात्मा के मंदिर पर ध्वजा चढ़ाते हैं तो हमारे कष्टों का संहार हो जाता है। जापऔर तपस्या करते हैं तो परमात्मा हमारे कष्टों को दूर करता है।यह बात पंजाब केसरी वल्लभ सूरी समुदाय की साध्वी कीर्ति प्रभा श्री जी महाराज साहब की शिष्या साध्वी स्मित दर्शिता श्री जी महाराज ने‌ कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य के पास यदि अधिक सुख होते हैं तो वह विदेश यात्रा की परिकल्पना करता है जबकि यदि मनुष्य सुख में भी परमात्मा की भक्ति तपस्या करें तो उसके जीवन में कभी दुख नहीं आते हैं। संसार में रहते हुए प्रत्येक पल परमात्मा की भक्ति तपस्या करते रहना चाहिए तो हमारे जीवन में कष्ट कभी नहीं आते हैं। तपस्या को जीवन में आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए तो जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती है।
  इस अवसर पर साध्वी स्मिथ दर्शिता जी महाराज साहब की पावन निश्रा एवं श्री जैन श्वेतांबर भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में व ध्वजा महोत्सव की पावन श्रृंखला में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए । भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ अध्यक्ष नागोरी सचिव मनीष कोठारी बताया कि कार्यक्रम श्रृंखला के महोत्सव की पावन श्रृंखला में जीने कुशल दादावाड़ी जैन मंदिर मंडी के समीप स्टेशन रोड पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई सुबह 8 बजे लाभार्थी परिवार ने बैंड बाजे के साथ नगर में यात्रा निकाली। लाभार्थी प्रकाश चंद्र गौरव बरडिया सहित परिवार के सदस्य ध्वजा लेकर चल रहे थे। जिनकुशल दादावाड़ी में समाज के लोगों ने पूजन किया। वहीं यात्रा का अन्य समुदाय एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी सम्मान किया यात्रा में महिलाएं मंगल गीत गा रही थी वहीं पुरुष भगवान महावीर और आदिनाथ के जयकार लगा रहे थे। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः जिन कुशल दादावाड़ी मंदिर पहुंची जहां साध्वी स्मित दर्शिता श्री जी महाराज साहब के सानिध्य में जिन कुशल दादावाड़ी जिनालय मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई।
इनका किया सम्मान - इस अवसर पर प्रकाश चंद्र गौरव बरडिया व विभिन्न लाभार्थी परिवारों का शाल श्रीफल मोती माला से सम्मान किया गया। ध्वजा महोत्सव जुलूस में उमड़े श्रद्धालु भक्त....बुधवार सुबह 8 बजे जुलूस निकाला गया। ध्वजा जुलूस श्री संघ द्वारा बैंड बाजा के साथ जिनकुशल दादावाड़ी में पुजा अर्चना करने के बाद ध्वजा के धर्म लाभार्थी गौरव बरडिया परिवार के आवास बांग्ला नंबर 58 से ध्वजा लेकर स्टेशन मार्ग कृषि उपज मंडी के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः जिन कुशल दादावाड़ी जिनालय मंदिर पहुंचा। जहां शुभ मुहूर्त शुभ घड़ी में ध्वजा चढ़ाई गई। सुबह 10 बजे साध्वी जी महाराज साहब के अमृत प्रवचन प्रवाहित हुए। श्री संघ का स्वामी वात्सल्य आयोजित किया गया

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पालसोड़ा हाई सेकेंडरी का 100% हाई स्कूल का 96%प्रतिशत रहा परिणाम....

May 07, 2025 08:31 PM

प्रेरणा समाजोत्थान समिति का आयोजन, भरभड़िया में आयोजित हुआ वृहद नेत्र परीक्षण शिविर, शिविर के उद्घाटन में भावुक हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान, डॉ भंडारी ने किया ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण....

May 07, 2025 06:30 PM

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 7 क्विंटल 36 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफतार व परिवहन में प्रयुक्त ईसूजू कार जब्त....

May 07, 2025 06:23 PM

रेड क्रॉस नीमच में दिव्यांग शिविर सपन्न,150 दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाए...

May 07, 2025 06:20 PM

जन भागीदारी से ही जल संरक्षण संभव है - श्री मोहन नागर, कुकडेश्‍वर की बावड़ी में किया गया स्‍वच्‍छता श्रमदान....

May 07, 2025 06:17 PM

कार से 107 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....

May 07, 2025 05:09 PM

इनरव्हील क्लबों ने किया सेवा प्रकल्प...

May 07, 2025 04:26 PM

परमात्मा भाव के भूखे होते हैं धन संपत्ति के नहीं - नरेंद्र देव नागदा, बिसलवास खुर्द में श्रीमद् भागवत कथा प्रवाहित....

May 07, 2025 04:25 PM

राहुल जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ पत्रकार प्रकोष्ठ जिला संयोजक नियुक्त....

May 07, 2025 04:16 PM

जावरा शहर पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता, 02 आरोपी गिरफ्तार, 200 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा एक स्विफ्ट कार जप्त....

May 07, 2025 04:11 PM

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर श्री कामधेनु बालाजी क़ो चढ़ाया सिंदुरी चोला....

May 07, 2025 01:23 PM

निजी न्यूज चैनल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव, विभिन्न प्रतिभाओं का किया सम्मान....

May 07, 2025 08:56 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 07, 2025 08:55 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 07, 2025 08:54 AM

जिला प्रशासन द्वारा सुशासन एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्‍वयन की कार्ययोजना पर अमल प्रारंभ, कलेक्‍टर ने जावद में सभी विभागों के ग्राम स्‍तरीय अमले से किया संवाद....

May 06, 2025 08:54 PM

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थित सभागृह में किया जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन समाधान शिविर का आयोजन, सीएम हेल्पलाइन की 115 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण...

May 06, 2025 06:56 PM

म.प्र.माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में शासकीय हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने बनाएं किर्तिमान...

May 06, 2025 06:47 PM

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच का नि :शुल्क सर्व हिंदू समाज सरल विवाह सम्मेलन कल.....

May 06, 2025 06:45 PM

दीन दुखियों की सेवा के बिना सच्चा सुख नहीं मिलता - नरेंद्र देव नागदा, बिसलवास खुर्द में श्रीमद् भागवत कथा प्रवाहित....

May 06, 2025 06:40 PM