ग्राम पंचायत जाट में 2 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आधे अधूरे पड़े हैं निर्माण कार्य, जनपद व उपसरपंच ने लगाये सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप, जाट पंचायत मे नहीं हो रहे है विकास कार्य....
Updated : May 22, 2025 05:39 PM
सत्यनारायण सुथार
सामाजिक
जाट :- नीमच जिले की जनपद पंचायत जावद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जाट मे पिछले तीन वर्षों में एक भी विकास कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ हैl पंचायत सरपंच व पंचायत कर्मचारियों द्वारा सभी विकास कार्य अधूरे छोड़ रखे हैं l जनपद सदस्य प्रतिनिधि देवीलाल कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जाट पंचायत में सभी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं जिसमें नवीन पंचायत भवन, कचरा संग्रहण केंद्र, स्कूल बाउंड्री वॉल, नाला निर्माण जैसे सभी कार्य आधे अधूरे छोड़ रखे हैं वही देवीलाल कुमावत ने सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि आंगनवाड़ी क्रमांक 3 और 4 की बाउंड्री वॉल व सौंदर्यकरण में भी भारी भ्रष्टाचार किया गया है जिसमें पुरानी बाउंड्री वॉल पर प्लास्टर चढ़ा कर और नवीन कार्य बता कर राशि फर्जी तरीके से आहरण कर ली गईl व वाटरशेड योजनाओं में भी वाटर सेट समिति अध्यक्ष सरपंच लालू राम भील व वाटर सेट सचिव संदीप राठौर द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया l जिसमें गुंजालि नदी पर शासन द्वारा स्वीकृत डेम जिसकी स क्रमांक 825 /ई ई दिनांक 16. 01.2023 को स्वीकृत हुए 2 वर्ष से भी अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ,और निर्माण कार्य से अधिक राशि निकाली गई और जाट चरछा मार्ग लालपुरा तालाब के पास में वाटर सेट के तहत लगभग 16 लाख रुपए के तालाब निर्माण में भी घटिया निर्माण किया गया और अभी तक कार्य अधूरा पड़ा हुआ है जिसकी शिकायत ग्रामीण द्वारा सीएम हेल्पलाइन 181 पर की गई लेकिन लेकिन वाटरशेड इंजीनियर प्रशांत गुप्ता द्वारा उच्च अधिकारियों को गलत जानकारी देकर व शिकायतकर्ता पर दबाव बनाकर शिकायत को बंद करवा दिया गया l वही उप सरपंच प्रतिनिधि पिंटू कुमार गुर्जर ने सरपंच व सचिव रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बताया कि शासन द्वारा पंचायत में मनरेगा के तहत पर्कुलेशन टैंक के लिए ₹4 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी जिसको पंचायत द्वारा कार्य मशीनों से करवा कर सारी राशि फर्जी तरीके से आहरण कर ली गई l पिंटू गुर्जर ने बताया कि पंचायत द्वारा किए गए सारे घटिया निर्माण वह भ्रष्टाचार को लेकर वार्ड पंचो द्वारा नीमच जिला कलेक्टर महोदय को भी आवेदन दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई l इस संबंध में जावद जनपद पंचायत सीईओ आकाश धार्व से बात करना चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं कियाl
और खबरे
36 घंटे में पुलिस ने सुलझाई डेल्हीवरी कोरियर ऑफिस लूट व चाकूबाजी की वारदात, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार....
June 26, 2026 05:26 PM
घर से तिरपाल व सीमेंट खरिदने निकला युवक वापस घर नहीं पहुंचा, गुम हो गया..
June 26, 2026 05:22 PM
जाट क्षेत्र के तुमड़िया में दिनदहाड़े 2 नाबालिग बालिकाओं का अपहरण, साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर 2 आरोपीयो को धर दबोचा,एक भागने में रहा सफल...
June 26, 2026 05:20 PM
जीरन तालाब के वजूद पर मंडराया खतरा, जल माफियाओं ने रात के अंधेरे में उजाड़ा वेस्ट वीयर निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश...
June 26, 2026 05:16 PM
राम जानकी मंदिर पर हरि किर्तन करते करते ही पहुंच गई सुमन कुंवर श्री चरणों में, परिवार में शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि....
June 26, 2026 05:12 PM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 29 जून को करेंगे ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट, खिमला, नीमच में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान, 1920 मेगावाट की पम्प स्टोरेज परियोजना पर चल रहा है तेज गति से काम....
June 26, 2026 05:09 PM
इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में नाराए तकबीर अल्लाहो अबर...,नाराए रिसालत यारसूल उल्ला...नारों से गुंज उठी गलियां, शानो-शौकत से निकला मोहर्रम….
June 26, 2026 01:19 PM
लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी तक सड़क पर लड़ेगी कांग्रेस - तरुण बाहेती, व्यापमं से NEET तक घोटालों की सरकार, युवाओं की संस्थानिक हत्या के खिलाफ नीमच में कांग्रेस 9 अगस्त तक करेगी छात्रों की गूंज आंदोलन...
June 26, 2026 10:53 AM
नशा मुक्त भारत अभियान का समापन, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित...
June 26, 2026 10:33 AM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, नीमच में 670 करोड निवेश से स्थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन एवं ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट करेंगे मुख्यमंत्री जी के 29 जून को संभावित कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ, कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को सौपें दायित्व...
June 26, 2026 10:05 AM
अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए एक जे.सी.बी., दो डम्पर जप्त...
June 26, 2026 07:11 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 26, 2026 04:52 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये...
June 26, 2026 04:47 AM
24 घंटे में खुला बाइक चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद...
June 25, 2026 04:23 PM
ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत CBN राजस्थान यूनिट ने आयोजित की गरुड़ा रन-2026, 1200 प्रतिभागी हुए शामिल....
June 25, 2026 04:04 PM
मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा SAFE CLICK 2.0, नशे से दूरी एवं दस्तक अभियान के संबंध में दिए निर्देश...
June 25, 2026 03:45 PM
लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद, आपातकाल के संघर्ष को किया नमन...
June 25, 2026 03:34 PM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
June 25, 2026 02:42 PM
खेत बचाओ अभियान, 400 से अधिक आदिवासी किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती व आधुनिक पशुपालन का प्रशिक्षण...
June 25, 2026 02:41 PM