FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सी.एम. राइज भवन निर्माण हेतु भूमि चयन में देरी, शीघ्र निर्णय की मांग...

  Updated : May 23, 2025 07:24 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  शिक्षा

नीमच। जिला मुख्यालय नीमच पर 2000 विद्यार्थियों के लिए स्वीकृत सी.एम. राइज स्कूल भवन का निर्माण बीते दो वर्षों से लंबित है। इस दीर्घ प्रतीक्षा के उपरांत भी अभी तक भूमि चयन न हो पाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में पालक संघ जिला इकाई नीमच (महिला विंग) की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कविश्वर ने जानकारी दी कि सी.एम. राइज योजना शासन की दूरदर्शिता का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य आगामी 50 वर्षों तक भारतीय संस्कारों और आधुनिक शिक्षा प्रणाली का समन्वय करना है।लेकिन दुर्भाग्यवश, नीमच जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित भवन के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया विगत दो वर्षों से अटकी हुई है। फलस्वरूप वर्तमान में पुराने भवन में संचालित विद्यालय के छात्र-छात्राएं आधुनिक सुविधाओं से वंचित हैं। जिले की अन्य तहसीलों — जावद, मनासा में सी.एम. राइज भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है, तथा सिंगोली में भी भवन निर्माण कार्य सम्पन्न किया जा चुका है। इसके विपरीत, जिला मुख्यालय पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।पालक संघ जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा के नेतृत्व में पूर्व में कई बार ज्ञापन प्रस्तुत किए गए हैं, किन्तु प्रशासन द्वारा इस गंभीर विषय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को पर्याप्त कक्ष एवं संसाधनों का अभाव झेलना पड़ रहा है। परिणामस्वरूप पालकों को अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।पालक संघ जिला इकाई नीमच जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से यह मांग करता है कि सी.एम. राइज भवन निर्माण हेतु शीघ्र उपयुक्त भूमि चिन्हित कर अंतिम निर्णय लिया जाए एवं निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। साथ ही, संघ यह अपेक्षा करता है कि शैक्षणिक सत्र 2025–26 प्रारंभ होने से पूर्व भूमि चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। अन्यथा संघ शहर के समस्त पालकों की उपस्थिति में आगे की कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपने के लिए बाध्य होगा।उक्त जानकारी पालक संघ के मीडिया प्रभारी श्री कपिल शुक्ला एवं जिला सचिव श्रवण शर्मा ‘राज’ द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गई है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच में मानसून की दस्तक, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक- किसान खेतो में बोवनी मे जुटे....

June 23, 2025 08:45 AM

भारत विकास परिषद शाखा द्वारा सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

June 23, 2025 08:44 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 23, 2025 08:39 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 23, 2025 08:35 AM

उर्वरक फैक्ट्रियों पर कृषि विभाग का एक्शन जारी गड़बड़ी मिलने पर तीन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, स्टॉक गड़बड़ी, नमी व भंडारण व्यवस्था पर जताई सख्त आपत्ति..

June 22, 2025 10:45 PM

मनुष्य धन कमाने की मशीन नहीं बने आत्म शांति के लिए भी समय निकाले- श्रीपाद धीर गौर प्रभु ने अमृत प्रवचन में कहा....

June 22, 2025 10:24 PM

शिक्षा के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता है - ओमप्रकाश सकलेचा, रोजगार में आत्मनिर्भरता बिना विद्यार्थी को करियर में सफलता का शिखर नहीं मिलता है - विधायक परिहार, युवा मेघवाल समाज संगठन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में 108 विधार्थियों का किया सम्मान...

June 22, 2025 10:22 PM

योगिनी एकादशी पर मातृशक्ति की भजन संध्या खूब जमीं..

June 22, 2025 10:18 PM

ICAI नीमच शाखा द्वारा दुर्गा वाटिका में प्रेरणादायक वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन ग्रीन बनाओ, क्लीन जियो आज लगाएं पौधे, कल पाएं भविष्य....

June 22, 2025 10:11 PM

11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में हुए महत्वपूर्ण आयोजन, आरोग्य भारती, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति ने जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर की महत्वपूर्ण भागीदारी...

June 22, 2025 10:09 PM

श्री धाकड़ महासभा की नवीन कार्यकारी का गठन...

June 22, 2025 06:16 PM

रतनगढ पुलिस को 100 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ स्वीफ्ट डीजायर कार व 01 आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता, खरीद फरोख्त करने वाले अन्य लोगो को भी बनाया सह आरोपी....

June 22, 2025 05:40 PM

उमंग 5 अभियान, निंबाहेड़ा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को किया जागरूक, बाल श्रम उन्मूलन के साथ बाल संरक्षण का दिया संदेश...

June 22, 2025 05:33 PM

तलाई में मिली अज्ञात लाश के ब्लाइन्ड मर्डर का खुलासा, पुरानी रंजिश को लेकर चचेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की अपने ही भाई की हत्या, भूपालसागर थाना पुलिस व साईबर सैल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए तीन आरोपी किये गिरफ्तार...

June 22, 2025 05:27 PM

6.93 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार, बाईक जब्त....

June 22, 2025 05:24 PM

श्री नवकार सेवा संस्थान की नवीन कार्यकारिणी घोषित....

June 22, 2025 05:21 PM

श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर गार्डन में पौधारोपण सपन्न, समिति पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण....

June 22, 2025 05:18 PM

ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में प्रवेश प्रारंभ..

June 22, 2025 05:15 PM

वृक्ष बिना न पानी बरसे,बिन पानी सब प्राणी तरसें, धरती मां का वंदन कर, पर्यावरण मित्रो ने पोंधे रोपित कर किया प्रकृति का श्रंगार, वृक्ष हमारे जीवनदाता है , प्रकृति को संवारना हम सभी का दायित्व है - डॉ यशवंत पाटीदार...

June 22, 2025 05:11 PM