पंचायत के जिम्मेदारो व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से जा सकती है।किसी की भी जान,गरवाड़ा में 8 दिन में तीसरी बड़ी घटना, जानलेवा गड्ढे में समाई मोटर साईकिल...
Updated : July 02, 2025 09:59 PM

निर्मल मूंदड़ा रतनगढ

सामाजिक
रतनगढ़ :- नीमच जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर एवं रतनगढ़ से मात्र 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत आलोरी गरवाड़ा के गांव गरवाड़ा में प्रशासनिक लापरवाही और अधूरे पड़े निर्माण कार्यो ने एक बार फिर से एक बड़े हादसे को न्योता दे दिया। पिछले 8 दिनों के भीतर यह तिसरी घटना है। जिसमें वाहन चालक की जान भी जा सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भांभी मोहल्ला,चारण मोहल्ला,आलोरी चारभुजा नाथ मंदिर तक जाने वाले आम रास्ते या यू कहे कि मुख्य मार्ग के बीचो- बीच लगभग 2 वर्षों पूर्व किसी काम के लिए खोदे गए गड्ढे में एक पूरी मोटर साईकिल समा गई।जिसमे मीनाक्षी पिता प्रहलाद चारण बुरी तरह से घायल हो गई। यह तो गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। वरना पंचायत के जिम्मेदार एवं प्रशासनिक अधिकारी क्या जवाब देते।इस घटना ने ग्रामीणों के गुस्से और भय को और बढ़ा दिया है।घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है। कि सड़क के किनारे खोदा गया गड्ढा कितना गहरा एवं खतरनाक है।और उसमें एक पूरी मोटर साइकिल गिरी हुई है। जिसे तीन-चार ग्रामीण मिलकर निकाल रहे हैं।इसके 6 दिन पूर्व भी आदित्य पिता अरविंद चारण इसी खड्डे में गिरकर घायल हो गया था।साथ ही आज ही घटी तीसरी घटना में लकी पिता लोकेश चारण के भी घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।ग्रामीणों का आरोप है।कि गांव में पिछले कई माह से विकास कार्य रुके पड़े है।लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों का इसे सुरक्षित करने या पूरा करने की तरफ कोई ध्यान नहीं है।आज की इन दो घटनाओ के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा वे बोले कि ऐसा लग रहा है। कि प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है।हमारी कोई सुनने वाला नहीं है।परेशान ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार सरपंच और सचिव से भी गुहार लगा चुके हैं,लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक स्थानीय निवासी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशासन का कैसा रवैया है? वे आंखें मूंद कर कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं।और यहाँ लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है।आज मोटर साइकिल गिरी है,कल अगर कोई बच्चा या व्यक्ति इसमें गिरकर मर गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रशासन किसी की मौत का इंतजार कर रहा है?ग्रामीणों के अनुसार, यह गड्ढा इतना गहरा है।कि इसमें कोई भी इंसान आसानी से समा सकता है,जिससे उसकी जान भी जा सकती है।पिछले कई समय से बंद पड़े काम और अधिकारियों की इस घोर लापरवाही के चलते लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। और वे किसी बड़े आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
July 04, 2025 09:12 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 04, 2025 09:11 AM

किसान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देवे - डॉ. मिश्रा...
July 03, 2025 11:57 PM

बहुजन समाज पार्टी जिला बहुजन समाज पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न....
July 03, 2025 11:56 PM

नीमच उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय में आयोजित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सलाहकार समिति बैठक सम्पन्न हुई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भु लाल धाकड़ ने किसान हितैषी सुझाव रखें....
July 03, 2025 11:51 PM

अज्ञात बदमाशों ने आधी रात को केरी ग्राम में फिल्मी स्टाइल में मकान पर चलाई अंधाधुंध गोलियां....
July 03, 2025 06:52 PM

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की नगदी रहित उपचार स्कीम, डिवीजनल कमिश्नर को योजना की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश...
July 03, 2025 09:31 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
July 03, 2025 09:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 03, 2025 09:22 AM

आज फिर से लापिया पॉइंट पर जिन्दल सा कंपनी के खिलाफ किसानो का धरना प्रदर्शन शुरू...
July 02, 2025 10:04 PM

पंचायत के जिम्मेदारो व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से जा सकती है।किसी की भी जान,गरवाड़ा में 8 दिन में तीसरी बड़ी घटना, जानलेवा गड्ढे में समाई मोटर साईकिल...
July 02, 2025 09:59 PM

शिवानी शर्मा के श्रीमुख से भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कल...
July 02, 2025 09:54 PM

जाट क्षेत्र में देर रात्रि से लगभग 12 घंटो तक हुई जोरदार बारिश से सभी नदी नाले आए ऊफान पर, लगातार हुई बारिश से किसानों के खेतों में भराया पानी,फसलों को हुआ भारी नुकसान,किसानों के चेहरे मुरझाए....
July 02, 2025 09:52 PM

जिला कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायत बामनिया में विभिन्न विकास कार्यों, बैठक आयोजित की गई है....
July 02, 2025 03:20 PM

पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा शिविर का अरनिया जोशी में हुआ आयोजन...
July 02, 2025 11:38 AM

हरियालो राजस्थान के तहत लगाये फलदार पौधे...
July 02, 2025 11:37 AM

निंबाहेड़ा में बारिश से मौसम सुहावना, ठंडी हवा से गर्मी से मिली राहत....
July 02, 2025 11:23 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जुलाई को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वितरित करेंगे लैपटॉप, भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगा कार्यक्रम....
July 02, 2025 08:22 AM

सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी, एम.पी. ट्रांसको में चयनित अभ्यर्थियों ने कराए दस्तावेजों के भौतिक परीक्षण....
July 02, 2025 08:06 AM
