कलेक्टर श्री चंद्रा ने महर्षि सांदिपनी विद्यालय डीकेन में 12वीं के बच्चों की ली क्लास, पढ़ाया राजनीति विज्ञान का पाठ, रामनगर, सुठोली में 8वीं के बच्चों से हल करवाए गणित के सवाल, शैक्षणिक स्तर को परखा….
Updated : July 09, 2025 10:31 PM

DESK NEWS

प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जावद क्षेत्र के भ्रमण दौरान महर्षि सांदिपनी विद्यालय डीकेन, माध्यमिक विद्यालय रामनगर, सुठोली, प्रा.वि.खातीखेड़ा एवं माध्यमिक विद्यालय भगवानपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को परखा। उन्होने विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली और ग्रामीणों से नियमित रूप से स्कूल संचालित होने के बारे में भी पूछा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने महर्षि सांदिपनी विद्यालय डीकेन के निरीक्षण दौरान कक्षा 12वीं कला संकाय की कक्षा में पहुँचकर, अध्यापन कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण दौरान विद्यार्थियों को राजनीति, विज्ञान विषय में शीत युद्ध का पाठ पढाया जा रहा था, कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्वयं स्मार्ट डिजीटल बोर्ड पर शीत युद्ध, पूंजीवाद, साम्यवाद, संविधान की प्रस्तावना एवं लोकतंत्र की परिभाषा आदि के बारे में विद्यार्थियों से सवाल पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर को परखा। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के तरीके बताते हुए कहा, कि कोई भी टॉंपिक पढ़े, तो उसके सभी पहलुओं, कब, कौन, क्या हुआ,(इतिहास) क्या कारण रहे, आदि सभी पहलुओं का अच्छे से अध्ययन करें। विषय को पूरी गहराई तक समझे। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना, उद्देशिका के बारे में भी विस्तार से बताया। निरीक्षण दौरान कक्षा 12वीं में 35 विद्यार्थी अध्ययनरत पाए गए। कलेक्टर ने रामनगर में 8वीं के विद्यार्थियों से हल करवाए गणित के सवाल-कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम रामनगर सुठोली के माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण दौरान कक्षा 8वीं में पहुँच कर, छात्र-छात्राओं गणित के सवाल स्मार्ट डिजीटल बोर्ड पर लिखकर उनसे हल करवाए। कलेक्टर ने आठवीं की छात्रा कंचन, राधा एवं वंदना से सम, विशम संख्या, गुणा, भाग एवं तेरह का पहाड़ा पूछकर, उनके शैक्षणिक स्तर को भी परखा। उन्होने शिक्षकगणों को कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालय खातीखेड़ा एवं भगवानपुरा में भी कक्षा में जाकर विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य, विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया। भगवानपुरा में विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर बेहतर पाए जाने पर कलेक्टर ने सराहना की ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर-
इस भ्रमण दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने भगवानपुरा की ग्राम पंचायत में ग्रामीण जनों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने भगवानपुरा से डीकेन तक 4 किलोमीटर सीधे पहुंच मार्ग पर सड़क निर्माण करवाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम वासियों से राशन वितरण, स्कूल संचालन, आंगनवाड़ी संचालन और पशु चिकित्सक विभाग की सेवाए उपलब्ध होने के संबंध में भी चर्चा कर जानकारी ली। उन्होने ग्रामीणों से कहा, कि पशुपालन विभाग की योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ दिलाने के लिए गांव में विशेष पशुपालन जागरूकता शिविर आयोजित किया जावेगा। पशुओं नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान के लिए भी पशुपालन विभाग की टीम गांव में शिविर लगाएगी। ग्रामीणो ने कलेक्टर से गांव के माध्यमिक विद्यालय को हाई स्कूल में उन्नयन करवाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भिजवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम रामनगर में ग्राम पंचायत द्वारा 4.54 लाख लागत से विकसित किए जा रहे अंकुर उपवन का भी निरीक्षण किया। उन्होने पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
और खबरे
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न....
July 11, 2025 09:38 PM

प्रशासन ने चेनपुरा में 0.11 हेक्टर शासकीयभूमि से हटाया अतिक्रमण...
July 11, 2025 09:37 PM

शासकीय माध्यमिक विद्यालय जनकपुर में आयोजित किया गया शिविर....
July 11, 2025 09:36 PM

वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी कर मनाया भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस...
July 11, 2025 09:34 PM

सिंहस्थ महाकुंभ-2028 की तैयारी तेज़, डीजीपी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया तैयारियों का ब्यौरा..
July 11, 2025 09:03 PM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व पर योग गुरु व चिकित्सकों का किया सम्मान....
July 11, 2025 08:58 PM

यह सम्मान मेरा नहीं समाज सेवा का सम्मान है मदनलाल चौहान, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, समाज जनों ने किया वरिष्ठ श्री चौहान का सम्मान....
July 11, 2025 08:55 PM

विवेक बिना ज्ञान नहीं मिलता है, साध्वी सौम्य प्रभा जी आदि ठाना 4 की महावीर जिनालय विकास नगर में चातुर्मास धर्म श्रृंखला प्रवाहित....
July 11, 2025 08:52 PM

शासकीय हाई-स्कूल घसुण्डी जागीर में बच्चों को निशुल्क साईकिल वितरण...
July 11, 2025 08:36 PM

निर्माणाधीन मंदिर को क्षतिग्रस्त करने के मामले का आरोपी पुलिस हिरासत में....
July 11, 2025 08:18 PM

आम शांति भंग करने व आर्म्स एक्ट में एचएस गिरफ्तार, बारह बोर बन्दुक के 19 जिन्दा कारतूस एवं धारदार हथियार बरामद.....
July 11, 2025 08:17 PM

नपा कार्यालय में मुख्यमंत्री जी के प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, नीमच शहर के 91 हितग्राहियों को वितरित किए गए हितलाभ स्वीकृति पत्र....
July 11, 2025 08:03 PM

मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत 63 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय स्वीफ्ट डिजायर कार सहित 01, आरोपी को पकड़ने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता....
July 11, 2025 07:58 PM

सीआरपीएफ में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...
July 11, 2025 07:35 PM

प्रशासन ने ग्राम बरलाई में शासकीय जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण, 10 लाख रुपए मूल्य की जमीन अतिक्रमण मुक्त
July 11, 2025 07:27 PM

जब भी जीवन में रास्ता ना दिखे तो हमें सद्गुरु की शरण में जाना चाहिए संत मांगने राम...
July 11, 2025 07:25 PM

गांव उंडावेला में उत्पादकता सुधार हेतु अच्छी कृषि पद्धतियों पर हुआ मीटिंग का आयोजन.....
July 11, 2025 07:21 PM

आंगनबाडी कार्यकर्ता को न्याय दिलाने हेतु सौंपा ज्ञापन...
July 11, 2025 05:57 PM

भीलवाड़ा चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य बने - मनीष नायक....
July 11, 2025 05:35 PM
