शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व पर योग गुरु व चिकित्सकों का किया सम्मान....
सामाजिक

अर्जुन जयसवाल नीमच
Updated : July 11, 2025 08:58 PM

नीमच । प्राचीन भारत की सनातन संस्कृति का परिचायक ऋषि मुनियों की प्रेरणा से गुरु पूर्णिमा पर्व पर शुभप्रभात योग मित्र मंडल के तत्वाधान में योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय रोगियों की समाज सेवा करने वाले योग गुरुओं का सुबह 7 बजे गांधी वाटीका योग मैदान पर सम्मान किया गया। वरिष्ठ एडवोकेट तेजपाल जैन ने अपने स्वागत उदबोधन में कहा कि लोगों में स्वस्थ जीवन के लिए योग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न योगासन के माध्यम से विभिन्न रोगों को कैसे ठीक करें का तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया। शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा विगत 30 सालों से गांधी वाटिका में योग प्राणायाम विधिवत योग के विभिन्न आसन का तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिससे शहर के कई लोग योग गुरु बन चुके है ।तथा उनके द्वारा प्रशिक्षित योग गुरु निःशुल्क योग क्लास सेवा प्रकल्प ग्रुप में अलग-अलग स्थान पर चला रहे हैं ।यहां पर कितने ही असाध्य रोगों का इलाज बिना दवाई के नि :शुल्क योग और प्राणायाम द्वारा सिखाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी अर्जुन जायसवाल ने बताया कि देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से योग के माध्यम से रोगियों को निरोगी बनाने के क्षेत्र में वर्ष यह सम्मान प्रदान किया जाता है।कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र वधवा ने किया आभार जमनालाल जैन ने व्यक्त किया।
इनका किया सम्मान - गुरु पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य में योग के माध्यम से विभिन्न लोगों को निरोगी बनाने के उद्देश्य से योग का तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए योग गुरु दिलीप चौधरी, शिव माहेश्वरी, माधुरी चौरसिया, मीना मित्तल, अध्यक्ष अनिल सिंहल, बिल्लु गोदम्भा, तथा चिकित्सा जगत में विभिन्न रोगी यो की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नीमच के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक जैन, सदस्य डॉक्टर सीताराम सिंहल, डॉ राजेंद्र जायसवाल और नए उभरते हुए प्रतिभावान युवा डॉक्टर शिवम जायसवाल आदि का सम्मान किया गया।