FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विद्युत वितरण कंपनियों के लिये 49 हजार 263 नवीन पद स्वीकृत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने माना आभार....

  Updated : July 10, 2025 10:58 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

प्रदेश की पूर्व, पश्चिम एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनियों की संगठनात्मक संरचना मंत्रि-परिषद द्वारा अनुमोदित कर दी गई है। प्रस्ताव में 49 हजार 263 नवीन पदों सहित कुल 77 हजार 298 पदों की स्वीकृति दी गई है। सभी पद नियमित है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वर्ष 2011 के बाद विद्युत कंपनियों की संगठनात्मक संरचना की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दूरदर्शितापूर्ण निर्णय है। इससे बिजली कंपनियां सशक्त होंगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। साथ ही युवाओं के लिये रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वर्तमान संविदा कर्मचारियों की सेवाएं यथावत रहेंगी। मंत्री श्री तोमर ने बताया कि वर्ष 2011 में लगभग 91 लाख उपभोक्ता थे जबकि वर्तमान में 1 करोड़ 77 लाख उपभोक्ता हैं। उन्होंने बताया कि 33/11 केव्ही उपकेन्द्र 2745 से बढ़कर 4409, वितरण ट्रांसफार्मर 2 लाख 80 हजार से बढ़कर 10 लाख 61 हजार पॉवर ट्रांसफार्मर 4348 से बढ़कर 7818, 11 केव्ही लाइन की लंबाई 2 लाख से बढ़कर 4 लाख 50 हजार सर्किट किलोमीटर, एलटी लाइन की लंबाई 39 हजार से बढ़कर 61 हजार 600 सर्किट किलोमीटर और 13 केव्ही लाइन की 3 लाख 48 हजार से बढ़कर 5 लाख 20 हजार सर्किट किलोमीटर हो चुकी है। साथ ही तकनीकी उन्नयन के साथ विद्युत वितरण संबंधी कार्यों की जटिलता और दायित्व बढ़े हैं। इन आवश्यकताओं के अनुरूप विद्युत वितरण कंपनियों की कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने के लिये संगठनात्मक संरचना में सुधार अत्यंत आवश्यक था।
होंगी नई नियुक्तियां - स्वीकृत संगठनात्मक संरचना से लगभग 211 सहायक यंत्री, 1339 जूनियर इंजीनियर, 8094 लाइन सहायक और 20 हजार 118 लाइन परिचारक सहित अन्य पदों पर नई नियुक्तियां की जायेंगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 12, 2025 09:00 AM

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांदीपनि विद्यालय शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन...

July 11, 2025 09:42 PM

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न....

July 11, 2025 09:38 PM

प्रशासन ने चेनपुरा में 0.11 हेक्टर शासकीयभूमि से हटाया अतिक्रमण...

July 11, 2025 09:37 PM

शासकीय माध्यमिक विद्यालय जनकपुर में आयोजित किया गया शिविर....

July 11, 2025 09:36 PM

वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी कर मनाया भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस...

July 11, 2025 09:34 PM

सिंहस्‍थ महाकुंभ-2028 की तैयारी तेज़, डीजीपी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया तैयारियों का ब्यौरा..

July 11, 2025 09:03 PM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व पर योग गुरु व चिकित्सकों का किया सम्मान....

July 11, 2025 08:58 PM

यह सम्मान मेरा नहीं समाज सेवा का सम्मान है मदनलाल चौहान, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, समाज जनों ने किया वरिष्ठ श्री चौहान का सम्मान....

July 11, 2025 08:55 PM

विवेक बिना ज्ञान नहीं मिलता है, साध्वी सौम्य प्रभा जी आदि ठाना 4 की महावीर जिनालय विकास नगर में चातुर्मास धर्म श्रृंखला प्रवाहित....

July 11, 2025 08:52 PM

शासकीय हाई-स्कूल घसुण्डी जागीर में बच्चों को निशुल्क साईकिल वितरण...

July 11, 2025 08:36 PM

निर्माणाधीन मंदिर को क्षतिग्रस्त करने के मामले का आरोपी पुलिस हिरासत में....

July 11, 2025 08:18 PM

आम शांति भंग करने व आर्म्स एक्ट में एचएस गिरफ्तार, बारह बोर बन्दुक के 19 जिन्दा कारतूस एवं धारदार हथियार बरामद.....

July 11, 2025 08:17 PM

नपा कार्यालय में मुख्यमंत्री जी के प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, नीमच शहर के 91 हितग्राहियों को वितरित किए गए हितलाभ स्वीकृति पत्र....

July 11, 2025 08:03 PM

मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत 63 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय स्वीफ्ट डिजायर कार सहित 01, आरोपी को पकड़ने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता....

July 11, 2025 07:58 PM

सीआरपीएफ में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...

July 11, 2025 07:35 PM

प्रशासन ने ग्राम बरलाई में शासकीय जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण, 10 लाख रुपए मूल्य की जमीन अतिक्रमण मुक्त

July 11, 2025 07:27 PM

जब भी जीवन में रास्ता ना दिखे तो हमें सद्गुरु की शरण में जाना चाहिए संत मांगने राम...

July 11, 2025 07:25 PM

गांव उंडावेला में उत्पादकता सुधार हेतु अच्छी कृषि पद्धतियों पर हुआ मीटिंग का आयोजन.....

July 11, 2025 07:21 PM