श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया, श्री पार्श्वकथा का अखण्ड पाठ के साथ 44 मण्डलीय विधान सम्पन्न...
Updated : July 31, 2025 12:13 PM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
धार्मिक
सिंगोली :- नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज आचार्य ज्ञैयसागर सागर जी महाराज व अर्ह योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के आशीर्वाद से गुरु मां आर्यिका श्री प्रशममति माताजी व आर्यिका उपशममति माताजी ससघ के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े भक्ति भाव के साथ मनाया गया। समाज के अनिल सामरिया व पारस ठोला ने बताया कि 30 जुलाई को माताजी ससघ के सानिध्य में प्रातः काल 6 बजें से श्री पार्श्वकथा का अखण्ड पाठ चला जो 31 जुलाई गुरूवार को प्रातः काल 6 बजें तक सम्पन्न हुआ जिसमें समाजजनों ने पाठ में बैठ कर इस आयोजन को भव्यता के साथ सम्पन्न कराया वही पार्श्वकथा का अखण्ड पाठ नगर मे पहली बार हुआ जिससे समाजजनों में काफ़ी उत्साह का वातावरण था वही 31 जुलाई गुरूवार को माताजी ससघ के सानिध्य में प्रातः काल 6:30 बजे श्री जी अभिषेक व शान्ति धारा हुई प्रथम शान्ति धारा करने का सौभाग्य धापुबाई सुरेश जी बगड़ा (भाया) परिवार को प्राप्त हुआ दुसरी शान्ति धारा करने का सोभाग्य सुरेशचंद्र कुमार मनोज कुमार ताथेडिया परिवार को प्राप्त हुआ तीसरी शान्ति धारा करने का सोभाग्य पुष्प कुमार जी सचिन कुमार ठग परिवार को प्राप्त हुआ चतुर्थ शान्ति धारा करने का सोभाग्य अनिल कुमार जी चिराग कुमार जी सामरिया परिवार को प्राप्त हुआ व उसके बाद मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित श्री कल्याण मन्दिर 44 मण्डलीय विधान में प्रमुख सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य सुरेशचंद्र जी बगड़ा (नगर परिषद अध्यक्ष) परिवार को प्राप्त हुआ उसके बाद मण्डलीय पर कलश रखने के लिए आजीवन रात्रि का त्याग करने का सोभाग्य दिलीप कुमार जी साकुण्या परिवार को प्राप्त हुआ चार कोनों पर कलश रखने का समाजजनों को सोभाग्य प्राप्त हुआ वही मण्डलजी पर शात्र रखने का सोभाग्य आजीवन रात्रि भोजन त्याग करने वाले अनिक ठोला को प्राप्त हुआ वही उसके बाद 44 मण्डलीय विधान बडे धुमधाम के साथ प्रारंभ हुआ वही भक्ति भाव के साथ मधुर मधुर भजनों के साथ अभिषेक ठोला व महावीर जैन ने संगीतमय के साथ 44 मण्डलीय विधान मे 44 जोड़े के साथ विधान में समाजजन बैठे जो नगर मे पहली बार ऐसा विधान हुआ वही माताजी ससघ के मंगल प्रवचन भी हुए सम्पूर्ण धार्मिक आयोजन श्री शान्तिसागर सभा मण्डपम श्री विद्यासागर सन्त निलय पर आयोजित हुआ इस अवसर पर आस पास के नगरो के समाजजन उपस्थित थे
और खबरे
प्राथमिक विद्यालय कक्षा पांचवी के बच्चों का विदाई समारोह संपन्न...
February 18, 2026 03:23 PM
सुश्री वनीषा जुणी का निधन, परिवार में शोक, शवयात्रा कल...
February 18, 2026 03:11 PM
जावद की उम्मीदों पर खरा उतरा बजट, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की मेहनत लाई रंग, 12 नई सड़कों और शिक्षा के लिए मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार...
February 18, 2026 03:06 PM
कहीं अमृत, कहीं आफत, डीकैन में अफीम की फसल को मिली संजीवनी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता....
February 18, 2026 02:30 PM
अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...
February 18, 2026 02:25 PM
बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....
February 18, 2026 02:22 PM
आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....
February 18, 2026 02:19 PM
सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...
February 18, 2026 02:07 PM
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM