FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

लेबड-नयागांव फोरलेन पर विकास की गति में अवरोध बन रहे, जावद रोड रेल्वे फाटक सहित ब्लेक स्पॉट भाटखेडा, जैतपुरा में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विधायक परिहार ने विधानसभा में उठाई आवाज.....

  Updated : August 02, 2025 08:31 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। देश में कहीं भी फोरलेन पर रेल्वे क्रासिंग नहीं है, लेकिन जावद रोड रेल्वे क्रासिंग पर वाहनों को 30 मिनिट तक रोके जाने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। दुर्घटनाओं के मामले में चिन्हित ब्लेक स्पॉट भाटखेडा व जैतपुरा पर ओवरब्रिज निर्माण सहित लेबड-नयागांव मार्ग पर जगह जगह स्पीड ब्रेकर निर्माण व बैरिकेडिंग करके विकास की गति में आ रहे अवरोधों को दूर करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरकार/निर्माणकर्ता कम्पनी द्वारा किए जा रहे आवश्यक सुरक्षा उपायों को लेकर नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने विधानसभा में प्रश्न पूछे। श्री परिहार ने विधानसभा में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अवरोध मुक्त होने चाहिए। भारी टोल चुकाने के बावजूद उक्त रेल्वे क्रासिंग पर 30 मिनिट तक वाहनों को रोककर अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। लेबड-नयागांव फोरलेन हाईवे पर वाहन दुर्घटनाओं के मामले में ब्लेक स्पॉट बन चुके भाटखेडा और जैतपुरा सहित फोरलेन हाईवे पर चिन्हित ब्लेक स्पॉट पर निर्माणकर्ता कम्पनी द्वारा सुरक्षा उपायों सहित ओवरब्रिज निर्माण की जानकारी भी प्रश्नकर्ता विधायक परिहार द्वारा मांगी गई। म.प्र. विधानसभा में विधायक दिलीपसिंह परिहार ने अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से जानकारी चाही कि (क) लेबड से नयागांव फोरलेन सडक प्रारंभ होने से 1 जुलाई 2025 तक ऐसे कितने स्थान (स्पॉट) हैं, जहां सडक दुर्घटनाओं में 5 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हुई है ? साथ ही इस अवधि में पूरी सडक पर सडक दुर्घटनाओं में कुल कितनी मौतें हुई हैं ? (ख) क्या यह सही है कि वर्श 2012-13 में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्रसिंह और क्षेत्रीय विधायकों के साथ विधानसभा की निर्वाचित समिति के दौरे के दौरान, ब्लेक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय करने के लिए निर्माणकर्ता कम्पनी को विधानसभा से निर्देश जारी किए गए थे ? कम्पनी ने पिछले 10 वर्शों में कहां कहां अण्डरब्रिज/ओवरब्रिज या अन्य सुरक्षा कार्य किए हैं ? सम्पूर्ण सूची उपलब्ध कराएं। (ग) नीमच विधानसभा में दुर्घटना के प्रमुख स्थानों जैतपुरा चौराहा एवं भाटखेडा तिराहा पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर मांग की गई थी, इसकी वर्तमान स्थिति क्या है ? क्या इस सम्बंध में कोई कार्यवाही प्रचलन में है? यदि हां तो अवगत कराएं। श्री परिहार ने कहा कि लेबड-नयागांव फोरलेन हाईवे पर लगभग 225 स्पीड ब्रेकर हैं। फोरलेन पर 12 स्थान ऐसे हैं, जो दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं, वहां एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग/सोलर लाईट लगाई गई है। रात्रि में कई बार दोपहिया वाहन चालक इन बेरिकेडिंग से दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इन उपायों से विकास की गति में अवरोध उत्पन्न होता है। इसके बजाए अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए। वर्श 2008 में सरकार और सडक निर्माणकर्ता कम्पनी के बीच लेबड-नयागांव फोरलेन निर्माण को लेकर अनुबंध हुआ था, जिसके अनुसार सम्पूर्ण मार्ग पर कुल 17 पुराने पुल-पुलियाओं को चौडा किया जाना था, लेकिन सडक निर्माणकर्ता कम्पनी द्वारा इन पुलियाओं का चौडीकरण नहीं किया गया, जिस पर सरकार द्वारा सडक निर्माणकर्ता कम्पनी पर जुर्माना भी लगाया गया था। लेकिन इसका हल आज तक नहीं हुआ। लेबड-नयागांव फोरलेन हाईवे पर सभी तकनीकी खामियों सहित उक्त 17 पुराने पुल/पुलिया चौडीकरण का कार्य भी शीघ्र होना चाहिए। पूर्व में भी श्री परिहार ने मुख्यमंत्री से भाटखेडा एवं जैतपुरा में ब्रिज निर्माण की मांग की थी। उक्त मुद्दों पर आवाज उठाकर सरकार से इसके जल्द हल की मांग की, जिस पर पीडब्ल्युडी मंत्री राकेशसिंह ने बताया कि भाटखेडा एवं जैतपुरा में ब्रिज निर्माण को लेकर कार्यवाही प्रचलन में है, पूर्ण होते ही बजट में शामिल कर कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

त्योहारों को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही शुरू, मिठाई कारखानों की जांच की मावा, मसालों के नमूने लिए....

August 02, 2025 09:12 PM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन..

August 02, 2025 08:48 PM

विवाह समारोह में भोजन की बर्बादी कम करना, हमारी सामाजिक, पर्यावरणीय व नैतिक ज़िम्मेदारी है, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम सांचौरी-मालाणी के सदस्य समारोह में हजारों लोगों को करते हैं जागरूक....

August 02, 2025 08:44 PM

लेबड-नयागांव फोरलेन पर विकास की गति में अवरोध बन रहे, जावद रोड रेल्वे फाटक सहित ब्लेक स्पॉट भाटखेडा, जैतपुरा में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विधायक परिहार ने विधानसभा में उठाई आवाज.....

August 02, 2025 08:31 PM

ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप का निःशुल्क श्रावणी उपाकर्म रक्षाबंधन पर....

August 02, 2025 06:59 PM

भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी..

August 02, 2025 05:12 PM

स्वतंत्रता सेनानी वरदीचंद सालवी हुए पंचतत्व में विलीन.....

August 02, 2025 04:57 PM

बघेरवाल समाज का मैत्री भाव मिलन समारोह रविवार को झांतला में, जिसमें होगा वरिष्ठजनों सम्मान एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह...

August 02, 2025 04:50 PM

मनासा में विधायक श्री मारू के आतिथ्‍य में पीएम सम्‍मान निधि वितरण कार्यक्रम सम्‍पन्‍न...

August 02, 2025 03:12 PM

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों के खाते में पीएम किसान सम्‍मान निधि की 20वीं किस्‍त अंतरित की, कलेक्‍टोरेट में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ

August 02, 2025 03:11 PM

स्‍वसहायता समूहों के माध्‍यम से नीमच जिले में 11 हजार लखपति दीदीयॉं बनी है- श्री सुधीर गुप्‍ता सांसद की अध्‍यक्षता में नीमच में दिशा कमेटी की बैठक सम्‍पन्‍न

August 02, 2025 03:10 PM

सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया....

August 02, 2025 03:03 PM

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की तीन अलग- अलग कार्रवाई, 167.130 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा, व 114 ग्राम प्रतिबंधित एमडी एवं 0.281 किलोग्राम हेरोइन के 3 पैकेट जप्त, चार आरोपी गिरफ्तार....

August 02, 2025 02:51 PM

रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संतोष प्रेमाणी....

August 02, 2025 02:43 PM

मध्य प्रदेश के हर नगरीय निकाय में बनेंगे गीता भवन, सीएम मोहन यादव ने तुलसी जयंती पर दोहराया संकल्प....

August 02, 2025 02:42 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

August 02, 2025 10:05 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 02, 2025 09:57 AM

कराड़िया महाराज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे वरदीचंद सालवी का निधन, शवयात्रा आज प्रातः 10 बजे...

August 01, 2025 09:25 PM

जीरन से निकलेगी 3 अगस्त को षष्ठम पैदल यात्रा, शाही पालकी में सवार होगे सेठ सांवलिया..…

August 01, 2025 08:49 PM