बहिन की शादी के पहले घर में मची चिख पूकार,अचानक से बुझ गया,दो भाइयों के बीच में घर परिवार का इकलौता चिराग, ग्राम ताल की रोजड़ी नदी में दो साथियों के साथ नहाने गया रतनगढ के छिपा परिवार का एकलौता चिराग 15 वर्षिय बालक डूबा, पुलिस के द्वारा ग्रामीणों की मदद से किया जा रहा है, रेस्क्यू,अभी तक बालक का कोई अता पता नहीं....
Updated : August 03, 2025 03:12 PM

निर्मल मूंदड़ा रतनगढ

घटना
रतनगढ़ :- सिंगोली के पास स्थित ग्राम ताल की रोजड़ी नदी में हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर के रख दिया है।हादसे में रतनगढ़ निवासी लगभग 15 वर्षीय बालक गौरव पिता अंतिम कुमार छिपा सिंगोली के पास स्थित ताल की रोजड़ी नदी में दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास नहाते समय डूब गया।बताया जा रहा है।कि गौरव अपने नाना मामा के यहां एक पारंपरिक पारिवारिक भोज में शामिल होने के लिए ताल आया था।ग्राम ताल में आज उज्जैनी मनाई जा रही थी।और गांव के बाहर भोजन बनाया जा रहा है।जहां से वह अपने दो अन्य साथियों के साथ नदी पर नहाने के लिए चला गया।तीनों बालक नदी में नहाने के लिए उतरे लेकिन नदी में से केवल दो ही बालक बाहर निकल पाए।नहाते वक्त गौरव नदी की गहराई मे ही कही अचानक से लापता हो गया।आसपास खड़े ग्रामीणों ने चिख पूकार सुनते ही वहां पहुंच कर पूरा मामला समझा।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणो द्वारा वहां नदी मे लापता हुए बालक की खोजबीन शुरु कर दी गई।कुछ ही देर मे तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल,सिंगोली थाना प्रभारी बी.एल.भाबर भी अपनी टिम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।और एनडी आरएफ की टीम को बुलाकर बालक को ढूंढने के लिए स्पेशल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।लगभग 3 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक बालक का कोई अता-पता नहीं लग पाया है।हम आपको बता दें कि गौरव अपने परिवार का इकलौता चिराग तो था।इसके पिता के भाई के भी कोई पुत्र नहीं होने से दो भाइयों के बीच में यह इकलौता घर का चिराग था।इस हादसे से पूरे परिवार के ऊपर जैसे दूखों का पूरा पहाड़ टूट पड़ा है।बालक गौरव के पिता अंतिम कुमार छिपा वर्तमान में नीमच से सिंगोली तक चलने वाली एक निजी बस वीर गुर्जर में ड्राइवरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।गौरव की इकलौती बहिन की शादी कुछ दिनों में होने वाली है।और घर मे शादी की सभी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है।अचानक हुए इस हृदय विदारक दुखद दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों मे ग्रहण लगा दिया।घर मे बहिन की शादी के पहले भारी चिख पूकार मच गई है।अचानक से घर परिवार के इकलौते चिराग के यूं बुझने से जहां अपने इकलौते लाडले बेटे घर के चिराग को खोने के गम में मां का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।वह बदहवास होकर चीख पूकार मचा रही है।और अपने बेटे के सही सलामत वापस आने की आस में आंखों से आंसू भी नहीं रोक पा रही है।वहीं दूसरी तरफ एक पिता द्वारा अपने एकलोते बेटे को खोने के गम में मुख से आवाज भी नहीं निकल पा रही है।एक मां की आंखों से बहते आंसुओं की धार, ममता मयी मां की करुणा लाचारी व चीख पुकार और पिता की चुप्पी हर किसी के दिल को भेद रही है।फिलहाल नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है।ईश्वर के एक अद्भुत चमत्कार की उम्मीद में हर किसी की जुबान एवं आंखो मे एक ही सपना एवं उम्मीद है।और केवल एक ही प्रार्थना की जा रही है।कि काश गौरव पुनःसुरक्षित वापस घर लौटे।
और खबरे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर और एसपी ने सवारी मार्ग का भ्रमण किया.….
August 03, 2025 08:16 PM

पारसोली पुलिस द्वारा महिला के ब्लाईंड मर्डर का पर्दाफाश, ओराई बांध में मिली अज्ञात महिला की लाश की पहचान कर आरोपी को दबोचा, महिला की हत्या कर पत्थर बांधकर ओराई डेम में डालने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में....
August 03, 2025 08:02 PM

डेढ़ लाख रुपये से अधिक की चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार....
August 03, 2025 06:17 PM

भीलवाड़ा से माली सैनी महासभा के पदाधिकारी ने न्यू कॉटेज होटल सांवरिया मंडफिया के उद्घाटन समारोह में लिया भाग...
August 03, 2025 05:29 PM

वांछित अपराधियों की धरपकड़ में जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जिले भर में दबिश देकर 205 आरोपी किये गिरफ्तार, पुलिस की 69 टीमों के 323 पुलिस कर्मियों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही....
August 03, 2025 04:32 PM

नीमच के राजा श्री किलेश्वर महादेव सावन माह के अंतिम सोमवार पर निकलेंगे नगर भ्रमण पर, 101 क्विंटल कलकत्ता के फूलों से महका मंदिर परिसर, शाही सवारी में उमडेगा जन सैलाब, आयोजक अरूल अरोरा गंगानगर के नेतृत्व में तमाम तैयारियां पूर्ण....
August 03, 2025 03:58 PM

बहिन की शादी के पहले घर में मची चिख पूकार,अचानक से बुझ गया,दो भाइयों के बीच में घर परिवार का इकलौता चिराग, ग्राम ताल की रोजड़ी नदी में दो साथियों के साथ नहाने गया रतनगढ के छिपा परिवार का एकलौता चिराग 15 वर्षिय बालक डूबा, पुलिस के द्वारा ग्रामीणों की मदद से किया जा रहा है, रेस्क्यू,अभी तक बालक का कोई अता पता नहीं....
August 03, 2025 03:12 PM

पचास हजार रुपए के सात इनामी आरोपियों को पकड़ने पर एएसआई सूरज कुमार मय टीम को जिला पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित.....
August 03, 2025 03:01 PM

नदी में नहाने गया परिवार का इकलौता चिराग डुबा, कुछ दिनों बाद थी बहन की शादी, परिवार में छाया मातम....
August 03, 2025 02:29 PM

वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने चलेगा अभियान, नियमित होगी मॉनिटरिंग..
August 03, 2025 09:19 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
August 03, 2025 09:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 03, 2025 09:12 AM

देश के शांति के प्रतीक कबूतर पूरे भारत में आराम से दाना खा रहे है , तो क्या कबूतरों सिर्फ़ मुंबई में ही तकलीफ़ देते है-- हार्दिक हुंडिया, मुंबई में कबूतरों को मारने की साज़िश क्यों ? , क्या मुंबई का कोई देश प्रेमी नेता बोलेगा ?.....
August 02, 2025 10:58 PM

त्योहारों को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही शुरू, मिठाई कारखानों की जांच की मावा, मसालों के नमूने लिए....
August 02, 2025 09:12 PM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन..
August 02, 2025 08:48 PM

विवाह समारोह में भोजन की बर्बादी कम करना, हमारी सामाजिक, पर्यावरणीय व नैतिक ज़िम्मेदारी है, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम सांचौरी-मालाणी के सदस्य समारोह में हजारों लोगों को करते हैं जागरूक....
August 02, 2025 08:44 PM

लेबड-नयागांव फोरलेन पर विकास की गति में अवरोध बन रहे, जावद रोड रेल्वे फाटक सहित ब्लेक स्पॉट भाटखेडा, जैतपुरा में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विधायक परिहार ने विधानसभा में उठाई आवाज.....
August 02, 2025 08:31 PM

ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप का निःशुल्क श्रावणी उपाकर्म रक्षाबंधन पर....
August 02, 2025 06:59 PM

भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी..
August 02, 2025 05:12 PM
