FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पारसोली पुलिस द्वारा महिला के ब्लाईंड मर्डर का पर्दाफाश, ओराई बांध में मिली अज्ञात महिला की लाश की पहचान कर आरोपी को दबोचा, महिला की हत्या कर पत्थर बांधकर ओराई डेम में डालने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में....

  Updated : August 03, 2025 08:02 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- गत 25 जुलाई को पारसोली थाना क्षेत्र में स्थित ओराई डेम में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पारसोली थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने महिला की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए पत्थर बांधकर ओराई डेम में डाल दिया था। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 25 जुलाई को पारसोली थाना क्षेत्र में स्थित ओराई डेम में एक अज्ञात महिला की लाश तैरती हुई नजर आने की सूचना ओराई डेम मेट शंभूलाल पुत्र कन्हैयालाल शर्मा निवासी डेकडीखेडा ने पारसोली थाने पर दी। मौके पर पहुंचकर लाश को किनारे की तरफ खींचकर देखा गया तो लाश एक 30-35 साल की उम्र की महिला की होकर ग्रीन मेट में लपेटी हुई पायी गई। ग्रीम मेट को हटाकर देखा गया तो एक 30-35 किलोग्राम वजनी पत्थर को मेट में लपेटकर महिला की लाश को ओराई डेम में डालना प्रथम दृष्टया पाया गया। लाश करीब 4-5 दिन पुरानी होकर पानी में डूबी हुई होने से अधगली अवस्था में थी, जिसको सावंलियाजी हॉस्पीटल चितौडगढ में डी फ्रिज में रखवाया गया। शंभूलाल शर्मा द्वारा पेश रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों द्वारा अज्ञात मृतका महिला की हत्या कर लाश को ओराई डेम में डाल देने से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एवं अज्ञात महिला की शिनाख्त हेतु प्रयास जारी किये गए. मामले में अज्ञात मृतक महिला की शिनाख्त कर हत्या करने वाले अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली शिवराज राव के नेतृत्व में थाने के एएसआई रामदयाल, सूरजमल, भवानीसिंह, भैरुलाल, देवीलाल, हैड कानि. चांदमल, कानि. सोनाराम, मनोज, जितेन्द्र, प्रितम, रतनसिंह, रघुवीर, हरिकृष्ण, सुन्दरलाल, राजेन्द्र, रामराज, प्रमोद, गिरधारी, घनश्याम, गिरिराज, दिनेश एवं वृत्त कार्यालय बेगूं से एएसआई शंकरलाल, कानि. प्रेमसिंह, हंसराज व साईबर सेल प्रभारी राजकुमार हैड कानि, कानि श्रवण, राजेश की टीम का गठन किया गया।
इस प्रकार हुआ वारदात का खुलासा - अज्ञात मृतक महिला की लाश की शिनाख्त हेतु पारसोली थाना क्षेत्र में विगत 5-7 दिन से लापता महिलाओं की जानकारी टीम द्वारा प्राप्त की गई तथा आस पास के क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया। साईबर सेल टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गए। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। अज्ञात मृतक महिला की शिनाख्त के क्रम में महिला के भील समुदाय से संबधित होकर कस्बा पारसोली की होने का इनपुट मिला जिस पर कस्बा पारसोली में विश्वसनीय व्यक्तियों से गोपनीय रुप से जानकारी प्राप्त की गई तो मृतक महिला की पहचान सोनू उर्फ सोनिया पुत्री प्रेम भील निवासी पारसोली के रूप में हुई। मृतका महिला के परिजनों से महिला के फोटोग्राफ के आधार पर शिनाख्त करवायी गई तो मृतक महिला सोनू उर्फ सोनिया भील ही होना पायी गई. उसके बाद सभी टीमों को सक्रिय कर मृतक महिला सोनू उर्फ सोनिया के घटना से पूर्व किसके साथ होने एवं कब से कस्बा पारसोली में नजर नहीं आने के संबंध में साक्ष्य संकलित करने के दिशा निर्देश दिये गए जिस पर मृतका महिला दिनांक 21.07.2025 से कस्बा पारसोली में नजर नही आना एवं अंतिम बार सत्तु उर्फ सत्यनारायण पुत्र छीतरलाल हजुरी दरोगा राजपूत निवासी तखतपुरा थाना पारसोली जिला चितौडगढ के साथ देखा जाना ज्ञात आया। गठित टीमों को संदिग्ध सत्तु उर्फ सत्यनारायण की तलाश हेतु रवाना किया गया। टीमों द्वारा साईबर सेल से प्राप्त तकनीकी सहायता से आरोपी को शनिवार को डिटेन करने में सफलता अर्जित की। आरोपी सत्तु उर्फ सत्यनारायण से सोनू उर्फ सोनिया भील की हत्या करने के संबंध में पूछताछ की गई तो हत्या करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफतार किया गया। आरोपी सत्तु उर्फ सत्यनारायण को पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर हत्या में संलिप्त अन्य आरोपीगण एवं हत्या के कारणों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर और एसपी ने सवारी मार्ग का भ्रमण किया.….

August 03, 2025 08:16 PM

पारसोली पुलिस द्वारा महिला के ब्लाईंड मर्डर का पर्दाफाश, ओराई बांध में मिली अज्ञात महिला की लाश की पहचान कर आरोपी को दबोचा, महिला की हत्या कर पत्थर बांधकर ओराई डेम में डालने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में....

August 03, 2025 08:02 PM

डेढ़ लाख रुपये से अधिक की चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार....

August 03, 2025 06:17 PM

भीलवाड़ा से माली सैनी महासभा के पदाधिकारी ने न्यू कॉटेज होटल सांवरिया मंडफिया के उद्घाटन समारोह में लिया भाग...

August 03, 2025 05:29 PM

वांछित अपराधियों की धरपकड़ में जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जिले भर में दबिश देकर 205 आरोपी किये गिरफ्तार, पुलिस की 69 टीमों के 323 पुलिस कर्मियों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही....

August 03, 2025 04:32 PM

नीमच के राजा श्री किलेश्वर महादेव सावन माह के अंतिम सोमवार पर निकलेंगे नगर भ्रमण पर, 101 क्विंटल कलकत्ता के फूलों से महका मंदिर परिसर, शाही सवारी में उमडेगा जन सैलाब, आयोजक अरूल अरोरा गंगानगर के नेतृत्व में तमाम तैयारियां पूर्ण....

August 03, 2025 03:58 PM

बहिन की शादी के पहले घर में मची चिख पूकार,अचानक से बुझ गया,दो भाइयों के बीच में घर परिवार का इकलौता चिराग, ग्राम ताल की रोजड़ी नदी में दो साथियों के साथ नहाने गया रतनगढ के छिपा परिवार का एकलौता चिराग 15 वर्षिय बालक डूबा, पुलिस के द्वारा ग्रामीणों की मदद से किया जा रहा है, रेस्क्यू,अभी तक बालक का कोई अता पता नहीं....

August 03, 2025 03:12 PM

पचास हजार रुपए के सात इनामी आरोपियों को पकड़ने पर एएसआई सूरज कुमार मय टीम को जिला पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित.....

August 03, 2025 03:01 PM

नदी में नहाने गया परिवार का इकलौता चिराग डुबा, कुछ दिनों बाद थी बहन की शादी, परिवार में छाया मातम....

August 03, 2025 02:29 PM

वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने चलेगा अभियान, नियमित होगी मॉनिटरिंग..

August 03, 2025 09:19 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

August 03, 2025 09:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 03, 2025 09:12 AM

देश के शांति के प्रतीक कबूतर पूरे भारत में आराम से दाना खा रहे है , तो क्या कबूतरों सिर्फ़ मुंबई में ही तकलीफ़ देते है-- हार्दिक हुंडिया, मुंबई में कबूतरों को मारने की साज़िश क्यों ? , क्या मुंबई का कोई देश प्रेमी नेता बोलेगा ?.....

August 02, 2025 10:58 PM

त्योहारों को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही शुरू, मिठाई कारखानों की जांच की मावा, मसालों के नमूने लिए....

August 02, 2025 09:12 PM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन..

August 02, 2025 08:48 PM

विवाह समारोह में भोजन की बर्बादी कम करना, हमारी सामाजिक, पर्यावरणीय व नैतिक ज़िम्मेदारी है, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम सांचौरी-मालाणी के सदस्य समारोह में हजारों लोगों को करते हैं जागरूक....

August 02, 2025 08:44 PM

लेबड-नयागांव फोरलेन पर विकास की गति में अवरोध बन रहे, जावद रोड रेल्वे फाटक सहित ब्लेक स्पॉट भाटखेडा, जैतपुरा में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विधायक परिहार ने विधानसभा में उठाई आवाज.....

August 02, 2025 08:31 PM

ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप का निःशुल्क श्रावणी उपाकर्म रक्षाबंधन पर....

August 02, 2025 06:59 PM

भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी..

August 02, 2025 05:12 PM