FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जीएसटी को लेकर भाजपा के झूठ पर जिला कांग्रेस ने व्यापारियों को कराया सच्चाई से अवगत, भाजपा जीएसटी की छूट का नहीं, लूट का मना रही उत्सव, विभिन्न व्यापारी संगठनो से मुलाकात कर हकीकत बताई....

  Updated : September 27, 2025 02:46 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। भाजपा के झूठ को बेनकाब करने और जीएसटी की सच्चाई बताने कांग्रेसजन शनिवार को नीमच के बाजार में उतरे। इस दौरान जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जीएसटी में छूट की सच्चाई से व्यापारियो को अवगत कराया। व्यापारियों से चर्चा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि भाजपा जीएसटी की छूट का नहीं, लूट का उत्सव मना रही है। 9 सालों तक जीएसटी के नाम पर आमजनता और व्यापारी वर्ग को लूटा गया और अब जीएसटी के आंकड़ों में सुधारने के नाम नौटंकी की जा रही है कि जीएसटी की छूट का उत्सव मनाओ। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी कानून द्वारा पहले व्यापारियों के साथ लूट करने और अब जीएसटी कम करने की नौटंकी का झूठा उत्सव मनाया जा रहा है तथा जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है। भाजपा के इस झूठे प्रचार के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में कांग्रेस जन व्यापारी बंधुओ के बीच जाकर भाजपा सरकार का असली चेहरा उजागर कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को नीमच में जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस के जिला उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा के झूठ को बेनकाब कर जीएसटी की सच्चाई से व्यापारियों को अवगत कराया गया। कांग्रेस के जिला उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमल मित्तल ने बताया कि इस दौरान कांग्रेसजनों ने मशीनरी संघ,किराना एसोसिएशन,सर्राफा बाजार,वस्त्र व्यवसाय साथी एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारीयों से भेंट कर उनके बीच जाकर उन्हें भाजपा सरकार की झूठी नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय अनिल चौरसिया,अरविंद चौपड़ा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधु बंसल,कांग्रेस नेता ब्रजेश मित्तल, ब्रजेश सक्सेना,उद्योग एवं व्यापारी जिलाध्यक्ष कमल मित्तल,नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति,महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स, राकेश अहीर,जिला प्रवक्ता भगत वर्मा,जिला उद्योग व्यापारी प्रकोष्ठ के संदीप चौधरी,नवीन गट्टानी, प्रमोद गोधा, संजय पंवार सहित वरिष्ठजन एवं जिला उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद थे। कांग्रेस पदाधिकारीयों ने नया बाजार से पैदल घूम कर सभी व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें भाजपा की हकीकत से रूबरू कराया।
जनता से माफी मांगे मोदी सरकार - व्यापारियों से चर्चा के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती ने कहा कि भाजपा ने जीएसटी के नाम पर व्यापारियों व जनता को 9 साल तक लूटा और अब भाजपा लूट में छूट उत्सव मना रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी बीते 9 साल से जीएसटी की विसंगतियों का मुद्दा उठा रहे थे और उन्होंने जीएसटी मतलब भी गब्बर सिंह टैक्स बताया था, जिसने व्यापारियों और आम जनता को परेशान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बाहेती ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 9 साल तक जीएसटी के नाम पर व्यापारियों और जनता को लूटा, उसके बाद जीएसटी में सुधार और संसाधन की नाटक नौटंकी कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को तो व्यापारियों और जनता से माफी मांगना चाहिए की सुधारो में हमने बहुत देर कर दी। श्री बाहेती ने आरोप लगाया कि जीएसटी में सुधार भी इस तरह से कर रहे रहे कि कच्चे माल के रेट बढ़ा दिए और तैयार माल पर टैक्स कम कर दिया है, जो स्पष्ट करता है कि सरकार एक हाथ से जीएसटी में छूट दे रही है, तो दूसरे हाथ से जनता को लूट रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जीएसटी नीति के कारण वास्तविक तौर छोटे और मध्यम व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जबकि बड़े कारपोरेट घरानो को लाभ पहुंचा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वस्थ किया कि कांग्रेस की सरकार में जीएसटी को सरल और सुगम बनाया जाएगा। ताकि व्यापार व्यवसाय अनुकूलता के साथ किया जा सके।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

वुशु प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय कास्य पदक जीतने पर पांच छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, जिले में प्रतिभाओं की कहीं कमी नहीं है बस जरूरत है उनको सामने लाने की - माली...

October 08, 2025 01:12 PM

राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा ने किया पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत साहब का स्वागत....

October 08, 2025 01:10 PM

अखंड सुहाग की कामना को लेकर करवा चौथ पर्व 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा40 कॉर्नर,टैगोर मार्ग पर मिट्टी के करवे,छलनी,पूजन सामग्री से सजी दुकानें....

October 08, 2025 01:07 PM

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चैम्पियन बना भीलवाड़ा, उपनगर पुर के खिलाड़ियों का दबदबा...

October 08, 2025 11:51 AM

करणी सेना परिवार का हुआ संगठन विस्तार, हुई नई नियुक्ति मिली संगठन में जिम्मेदारी, मिल रही बधाईया शुभकामनायें....

October 08, 2025 11:35 AM

मकान विवाद के कारण मारपीट करने वाले 03 आरोपीगण को कारावास...

October 08, 2025 11:11 AM

घर पर अवैध अफीम व डोडाचूरा रखने वाले आरोपी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 4.5 लाख रूपयों का अर्थदण्ड....

October 08, 2025 11:08 AM

रेड रिबन क्लब द्वारा गोद ग्राम धनेरियाकला, कानाखेड़ा, जमुनियाकला एवं लेवड़ा में चलाया गया सघन जागरूकता अभियान...

October 08, 2025 10:31 AM

16 दिवसीय पीठिका की पूर्णाहुति सम्पन्न, 11000 पुष्प,1008 फल व नैवेद्य अर्पित किए...

October 08, 2025 10:28 AM

डॉ मनीष चमड़ियां अध्यक्ष व डॉक्टर आदित्य भंडारी सचिव निर्वाचित, आईएमए की नवीन कार्यकारिणी घोषित..

October 08, 2025 10:25 AM

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला नीमच कि सिंगोली तहसील कि नवीन कार्यकरणी का गठन सिंगोली तहसील अध्यक्ष बने शिवराज सिंह जी चुंडावत...

October 08, 2025 10:24 AM

अच्छे पोषण पर टिकी है स्वस्थ समाज की नींव, बमोरी आंगनवाड़ी में दिलाई घर पर पकाएंगे की शपथ...

October 08, 2025 06:47 AM

सेन समाज सामूहिक विवाह के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, सेन समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा 9वा वार्षिक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा....

October 08, 2025 04:29 AM

भारतीय जनता पार्टी जावद मंडल की आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला कामकाजी बैठक संपन्न...

October 08, 2025 04:27 AM

नर्मदा यात्रियों और गौ माता की सेवा करने वालों की भूमिका प्रशंसनीय, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शरद पूर्णिमा कार्यक्रम को वर्चुअली किया संबोधित....

October 08, 2025 03:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 08, 2025 03:58 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 08, 2025 03:55 AM

वैश्य महासम्मेलन बैठक में गरोठ बना नवीन जिला, सेठिया बने प्रथम अध्यक्ष

October 07, 2025 05:26 PM

अच्छे पोषण पर टिकी है स्वस्थ समाज की नींव, कराड़िया महाराज आंगनवाड़ी में दिलाई घर पर पकाएंगे की शपथ....

October 07, 2025 03:19 PM