श्रीमद् देवी भागवत कथा में महाराज जी ने कर्म को प्रधान बताया है कर्म करते रहो, फल की इच्छा मत करो। कर्म ही व्यक्ति को महान बनाता है….
Updated : September 28, 2025 03:52 PM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
धार्मिक
सिंगोली :- मां बिजासन माता जी में चल रही 9 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा में सातवें दिन श्री धाम वृन्दावन के प्रसिद्ध कथावाचक पण्डित गोपी शास्त्री जी के मुखार विन्द से कथा में स्वर्ग और नरक के बारे में विस्तार से जानकारी बताई गई है, जहाँ स्वर्ग पुण्य आत्माओं के लिए आनंद और नरक पाप कर्मों के लिए यातना का स्थान है। स्वर्ग में सुख भोगने के बाद या पुण्य क्षीण होने पर व्यक्ति नश्वर लोक में लौट सकता है, ओर नरक में पाप के अनुसार अलग-अलग प्रकार की भयानक यातनाएं भुगतनी पड़ती हैं, जहाँ आत्माएं अपने अच्छे कर्मों के आधार पर जाती हैं। स्वर्ग लोक जहाँ पुण्य आत्माएँ वास करती हैं और अनंत सुख का अनुभव करती हैं। ओर नरक मे पापी आत्माएं वास करती हैं जहां भयंकर यातनाएं दी जाती हैं। महाराज जी ने कथा में कहा मोह का त्याग करो ,मोह दुख का सबसे बड़ा कारण है। मोह से अज्ञान और समस्याएं आती हैं, इसलिए इसका त्याग करना चाहिए। मनुष्य को हमेशा अहंकार का नाश करना चाहिए, अहंकार से मुक्ति पाकर व्यक्ति अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान सकता है। सातवें दिन आचार्य निखिल शर्मा द्वारा मां बिजासन माता का पूजन एवं अभिषेक करवाया गया कथा समाप्ति पर मां बिजासन माता जी की आरती व भोग लगाया गया । महाराज जी ने स्वर्ग ओर नरक की अनमोल रहस्यमय बातें भक्तों को बताकर भक्तों धन्य कर रहे है। हरी ओम मित्र मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री भागवत कथा के विश्राम पर सभी भक्तों को शाम 4:00 बजे कथा समापन पर प्रसादी वितरण की जाएगी ।
और खबरे
संसद में नीमच को राजस्थान में बताना जिले की अस्मिता का अपमान - तरूण बाहेती, वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति, सांसद गुप्ता की भूमिका पर भी उठाए सवाल....
March 14, 2026 11:41 AM
सड़क निर्माण में लापरवाही बन रही हादसों की वजह : डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा...
March 14, 2026 11:38 AM
चारा एवं भूसे के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, चार ट्रक जप्त...
March 14, 2026 11:34 AM
कृषि विज्ञान केंद्र नीमच में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, आधुनिक खेती और प्राकृतिक कृषि की दी जानकारी....
March 14, 2026 10:06 AM
जीरन में चोरों के हौसले बुलंद, खाकी बंगला मंदिर की दान पेटी तोड़ने का प्रयास....
March 14, 2026 10:03 AM
रतलाम में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई...
March 14, 2026 09:58 AM
धधकते अंगारों पर चली आस्था, चूल उत्सव में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु...
March 14, 2026 07:25 AM
लड़खड़ाते कदमों के साथ चल रही आवरी माताजी के 20 वें मेले की तैयारियां, सभी कार्यक्रम हुए तय...
March 14, 2026 06:47 AM
स्वच्छता का शनिवार, श्रीमती बामनिया ने बघाना क्षेत्र में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, सफाई कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाने व चार कर्मचारियों को काम से बंद करने के दिए निर्देश....
March 14, 2026 05:39 AM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा 6.5 किलो अवैध अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार....
March 14, 2026 05:36 AM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मंदसौर में 46 ग्राम एमडी पाउडर बरामद, हीरो स्प्लेंडर सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
March 14, 2026 05:35 AM
निःशुल्क प्रवेश के लिए पहले दिन ही उमड़ा उत्साह, सत्र 2026-27 के लिए 22 हजार से अधिक आवेदन, 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि....
March 14, 2026 02:40 AM
गंभीर अनियमितताओं के चलते आयुष्मान योजना से वेदान्त हॉस्पिटल इंदौर निलंबित....
March 14, 2026 02:36 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
March 14, 2026 02:34 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 14, 2026 02:26 AM
गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन....
March 14, 2026 02:07 AM
बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की फसल जलकर राख, विद्युत तार टकराने से निकली चिंगारी से खेत में लगी आग, गेहूं और जौ की फसल को भारी नुकसान...
March 13, 2026 04:33 PM
कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में सक्रिय गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 महिलाएं गिरफ्तार, नीमच–भीलवाड़ा क्षेत्र में फैला था नेटवर्क…
March 13, 2026 04:30 PM
केविके पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन....
March 13, 2026 02:26 PM