FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राबडिया में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का हवन-पूजन, भंडारे के साथ हुआ विश्राम...

  Updated : January 10, 2026 11:07 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- अगर जीवन में जिंदगी को बदलना है तो पहले खुद को बदलो, अपने जीवन में जो लक्ष है उसकी ओर चले। ये दुनिया तुम्हें सताएगी,गुर्राएगी, डराएगी डटकर सामना करना है। राबडिया की नई आबादी में विगत दिनों 2 जनवरी से चल रही कथा मर्मज्ञ बाल व्यास अंशिका देवी श्रीधाम वृन्दावन की श्री राम कथा 10 जनवरी शनिवार को पूर्णाहुति हवन -पूजन और भंडारे के साथ हुई। अंतिम दिन हजारों ग्रामीण...... शहरी.... श्रमिक क्षेत्र का मजदूर ....यह सब नई आबादी में चल रही बालव्यास अंशिका देवी की कथा में यह सैलाब नहीं पहुंचा था। जैसे ही कथा पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं का यह जनसैलाब पहुंचा तो सब एक रंग में हो गये। कथा स्थल ही नहीं आस-पास पूरा परिसर जन समूह से सरोबार हो गया। कथा के भवसागर में हजारों श्रद्धालुओं ने श्री राम सरिता में गोते लगाए। श्री राम कथा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान गंगा प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वातावरण में गुंज रहा था तो व्यासपीठ पर विराजित कथा मर्मज्ञ बाल व्यास अंशिका देवी के स्वर। व्यास पीठ से मिलता कथा अमृत पर सभी तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती तो कभी खामोशी छा जाती....... कभी करुणानिधि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जय- जयकार।
  श्रीराम कथा ज्ञान गंगा रस धारा प्रवाहित करते हुए कहा कि घर में बच्चों को बचपन से ही संस्कारवान बनाना चाहिए। अगर संस्कार में कमी रही तो घर में कभी सुख-शांति नहीं बन सकती। नालायक संतान होगी तो कमाया हुआ है भी बर्बाद कर देगा। युद्ध विभिषिका किसी के हित में नहीं रहती है सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए।जो हनुमान जी की तन्मयता से भक्ति करते हैं उसके जीवन में कभी भी संकट नहीं आ सकता है। श्री राम कथा का शुभारंभ मुख्य यजमानों द्वारा व्यासपीठ पर पोथी पूजन कर आरती की गई। श्री राम कथा समिति राबडिया द्वारा कथा मर्मज्ञ बाल व्यास अंशिका देवी को श्राल श्रीफल भेंट कर फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रामनारायण पाटीदार ने किया। राबडिया की नई आबादी में विगत नौ दिनों से उड़ रहा था तो श्री राम जी की लीला की खुशी का रंग और बंट रहा था तो बालव्यास अंशिका देवी के मुखारविंद से अमृत प्रसाद जिसे पाकर विशाल जनसमूह धन्य हो गया। व्यासपीठ से कथा मर्मज्ञ ने कथा के अंतिम दिन शनिवार को श्री राम कथा ज्ञान गंगा प्रवचन के दौरान ....... हनुमान जी का लंका में प्रवेश, लंका दहन,मेघनाथ, कुंभकर्ण, अहिरावण, लंकाधिपति रावण का वध तथा कौशल्या नंदन भगवान श्री राम जी का अयोध्या आगमन के बाद राजतिलक का सारगर्भित दृष्टांत संक्षिप्त विवरण सुनाया, साथ ही नौ दिवसीय श्रीराम कथा की पूर्णाहुति हवन-यज्ञ पूजन,आरती के पश्चात् महाप्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण की। कथा समापन पश्चात् बैण्ड बाजों और ढोल ढमाकों के साथ पौथी यात्रा कथा पंडाल से भव्य शोभायात्रा के रूप में मुख्य मार्गों से श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचे। जहां सर्वधर्म समभाव महाप्रसाद के रूप में सामुहिक भंडारे का आयोजन हुआ।
इन्होंने की शिरकत - श्री राम कथा के अंतिम दिवस शनिवार को कथा पंडाल में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार,मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी ने पहुंचकर कथा श्रवण कर व्यासपीठ पर पहुंचकर पोथी पूजन कर कथा मर्मज्ञ बालव्यास अंशिका देवी का स्वागत किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 मार्च के चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित...

March 12, 2026 09:36 AM

ग्वाल तालाब की मिट्टी की नीलामी 18 मार्च को, इच्छुक बोलीदाता जनपद पंचायत में ले सकेंगे भाग...

March 12, 2026 09:25 AM

एक आरोपी को 6 माह तक थाना हाजरी के आदेश.....

March 12, 2026 09:17 AM

आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती, कलेक्टर के आदेश पर बदमाश जगदीश उर्फ पतंग 6 माह के लिए जिला बदर....

March 12, 2026 09:13 AM

राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में शासकीय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, ढाबा के 3 व आमलीभाट के 1 विद्यार्थी का चयन....

March 12, 2026 09:05 AM

आवरी माताजी मंदिर पर विधायक श्री परिहार ने नवीन ट्रांसफार्मर किया स्वीकृत....

March 12, 2026 05:42 AM

बज्मे कादरी फाउंडेशन द्वारा रोजा इफ्तार का प्रोग्राम किया, शहर काजी ने अमन चेन की दुआ मांगी...

March 12, 2026 03:35 AM

वन्यजीव तस्करी के मामले में वारंटी आरोपी गिरफ्तार, ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से दबोचा...

March 12, 2026 01:55 AM

तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए बैतूल के 20 और हरदा के 4 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू, प्रशासन ने कराया सुरक्षित घर वापसी...

March 12, 2026 01:51 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 12, 2026 01:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 12, 2026 01:29 AM

2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम के साथ नीमच जिले का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई....

March 11, 2026 06:16 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 60,476 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

March 11, 2026 04:23 PM

नीमच जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण महाअभियान आयोजित जिले में 280 लक्षित बालिकाओं को लगाया एच.पी.वी. टीका...

March 11, 2026 01:19 PM

34 वी महाराणा सांगा स्मृति पारंपरिक, ग्रामीण एवं जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ 13 मार्च से....

March 11, 2026 11:49 AM

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को....

March 11, 2026 11:42 AM

जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन हुए रवाना...

March 11, 2026 11:41 AM

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित दो जिलों में दस-दस हजार का एक ईनामी बदमाश गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला पुलिस की कार्यवाही....

March 11, 2026 11:39 AM

25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण एवं इंटीग्रेटेड योग चिकित्सा ध्यान शिविर में 105 लोगों ने प्रशिक्षण लिया, समापन समारोह संपन्न...

March 11, 2026 09:52 AM