प्लास्टिक मुक्त परिसर के संकल्प के साथ ईको क्लब का स्वच्छता अभियान..
Updated : January 21, 2026 11:28 AM
महावीर सिंह चंद्रावत
आयोजन
मनासा :- शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय, मनासा में आज दिनांक 21 जनवरी को महाविद्यालयीन ईको क्लब गतिविधि के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त एवं कचरा मुक्त परिसर के संकल्प के साथ एक व्यापक स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एल. धाकड़ द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया। इसके पश्चात ईको क्लब, बागवानी क्लब एवं विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, उद्यान एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। अभियान के दौरान प्लास्टिक अपशिष्ट, कागज तथा जैविक कचरे को अलग-अलग एकत्र कर कचरा पृथक्करण का व्यवहारिक संदेश भी दिया गया।
प्राचार्य डॉ. धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि“स्वच्छ परिसर केवल सौंदर्य का विषय नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन ईको क्लब प्रभारी प्रो. मुकेश मालवीय द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। यह अभियान महाविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त एवं कचरा मुक्त परिसर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ, जिससे विद्यार्थियों एवं स्टाफ में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।
और खबरे
जावद की उम्मीदों पर खरा उतरा बजट, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की मेहनत लाई रंग, 12 नई सड़कों और शिक्षा के लिए मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार...
February 18, 2026 03:06 PM
कहीं अमृत, कहीं आफत, डीकैन में अफीम की फसल को मिली संजीवनी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता....
February 18, 2026 02:30 PM
अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...
February 18, 2026 02:25 PM
बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....
February 18, 2026 02:22 PM
आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....
February 18, 2026 02:19 PM
सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...
February 18, 2026 02:07 PM
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM
आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...
February 18, 2026 09:39 AM
नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...
February 18, 2026 09:36 AM